Anganwadi Bharti 2024 : 23 हजार पदों पर 12वीं पास महिलाओं की होगी भर्ती, आवेदन शुरू

Share Product प्रकाशित - 14 Mar 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

Anganwadi Bharti 2024 : 23 हजार पदों पर 12वीं पास महिलाओं की होगी भर्ती, आवेदन शुरू

आंगनवाड़ी भर्ती 2024 : इन जिलों की महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता, इस तारीख से पहले करें आवेदन

देश की महिलाओं को आंगनबाड़ी भर्ती का हमेशा इंतजार बना रहता है। अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सरकार ने 23 हजार से ज्यादा पदों पर आंगनबाड़ी भर्ती (anganwadi bharti) निकाली है। आंगनवाड़ी भर्ती 2024 में 12वीं पास महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीण महिलाएं जो 12वीं पास हैं और उनकी उम्र अधिकतम 35 साल है, वे इसमें आवेदन कर सकती हैं। आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन 13 मार्च 2024 से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि हर शहर के लिए अलग-अलग है। अप्रैल 2024 तक आवेदन किए जा सकते हैं। अगर आप 12वीं पास या उससे अधिक शिक्षित महिलाएं हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की यह पोस्ट आपके लिए बड़े काम की है। इस पोस्ट में आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के बारे में सभी जानकारी दी गई है तो बने रहे हमारे साथ।

Buy Used Tractor

आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में आवेदन : इस बार स्वीकार होंगे सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

देश में जब-जब आंगनबाड़ी भर्ती निकलती है तब-तब उसमें भ्रष्टाचार की गूंज सुनाई देती है। क्योंकि हर बार ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आंगनबाड़ी भर्ती में इस बार भ्रष्टाचार न हो इसके लिए सरकार ने कमर कस ली। अब आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के बाद उत्तरप्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती 2024 (UP Anganwadi Bharti 2024) के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इससे पहले आंगनबाड़ी भर्ती 2023 राजस्थान और आंगनबाड़ी भर्ती 2023 उत्तर प्रदेश का इंतजार लाखों महिलाओं के बीच रहा है। महिलाओं को रोजगार देने के लिए अब यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने UP Anganwadi Recruiment 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

UP Anganwadi Recruitment 2024 : इस वेबसाइट पर होगा आवेदन

उत्तप्रदेश सरकार की ओर से यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 (UP Anganwadi Recruitment 2024)के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कुल 23 हजार 753 पदों की घोषणा की गई है। भर्ती का उद्देश्य जिलेवार आंगनबाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भर्ती करना है। आवेदन की इच्छुक महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के लिए पात्रता शर्ते : आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता

आंगनबाड़ी भर्ती 2024 को उत्तर प्रदेश बाल विकास परियोजना के तहत निकाला गया है। यह भर्ती राज्य के सभी जिलों में निकाली गई है। आंगनबाड़ी भर्ती विज्ञप्ति जारी के लिए महिलाओं में उत्साह है। यहां आपको पात्रता संबंधी शर्तें बताई गई हैं जो इस प्रकार है :

  • यूपी आंगनबाड़ी भर्ती (Anganwadi Recruitment) परीक्षा 2024 में आवेदन के लिए केवल महिलाएं ही पात्र होंगी।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) या उसके समकक्ष होनी चाहिए।
  • आवेदिका रिक्त पद के वार्ड / ग्राम सभा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2024 को 18 साल व अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • यह भर्ती पूर्णतय: नि:शुल्क है। आवेदन का किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

UP Anganwadi Bharti 2024 : ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन   

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर “रजिस्टर (Register)” पर क्लिक करें। इस पर नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी व कैप्चा दर्ज करना होगा। पंजीकरण के बाद आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद “आवेदन पत्र” पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति आदि दर्ज करनी होगी। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों को अपलोड करें। इसके बाद आवेदन सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट ले लें।

UP Aganwadi Vacancy 2024 : कैसे होगा चयन?

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में आवेदन फार्म भरने के बाद उम्मीदवारों का चयन 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। जिस अभ्यर्थी के अधिक अंक होंगे, उसके भर्ती में पास होने के अधिक अवसर होंगे।

जिला आंगनबाड़ी भर्ती में रिक्त पद 2024
आगरा 482
अलीगढ 499
अंबेडकरनगर 350
अमेठी 469
अमरोहा 142
औरैया 321
अयोध्या 218
आजमगढ़ 461
बागपत 199
बहराईच 632
बलिया 77
बलरामपुर 388
बाँदा 210
बाराबंकी 420
बरेली 329
बस्ती 268
भदोही 155
बिजनौर 507
बदायूं 535
बुलन्दशहर 457
चंदौली 242
चित्रकूट 230
देवरिया 294
एटा 169
इटावा 11
फर्रुखाबाद 166
फ़तेहपुर 426
फिरोजाबाद 368
गौतमबुद्धनगर 133
गाज़ियाबाद 212
गाजीपुर 398
गोंडा 279
गोरखपुर 549
हमीरपुर 165
हापुड़ 139
हरदोई 590
हाथरस 189
जालौन 317
जौनपुर 330
झांसी 311
कन्नौज 164
कानपुर देहात 256
कानपुर नगर 367
कासगंज 323
कौशांबी 211
खेरी 487
कुशीनगर 285
ललितपुर 167
लखनऊ 566
महाराजगंज 318
महोबा 163
मथुरा 334
मऊ 208
मेरठ 298
मिर्जापुर 312
मुरादाबाद 104
मुजफ्फरनगर 295
पीलीभीत 210
प्रतापगढ़ 443
प्रयागराज 516
रायबरेली 378
रामपुर 377
सहारनपुर 428
संभल 346
संतकबीरनगर 255
शाहजहांपुर 367
शामली 118
श्रावस्ती 294
सिद्धार्थनगर 365
सीतापुर 220
सोनभद्र 593
सुल्तानपुर 415
उन्नाव 601
वाराणसी 332

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back