सोलर पंप योजना के लिए 95 करोड़ रुपए जारी, अब अधिक किसानों को मिलेगी सब्सिडी

किसान को दिए जाएंगे 9 तरह के सोलर पंप, जानें, योजना में कैसे करना है आवेदन

खरीफ सीजन में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की ओर से सोलर पंप योजना (solar pump yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को अपने खेत में सोलर पंप लगाने हेतु 60 प्रतिशत सब्सिडी (subsidy) दी जाती है। हाल ही में सोलर पंप योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से 95 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि जारी की गई है ताकि अधिक से अधिक किसानों को सब्सिडी (subsidy) पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जा सके। 

सोलर पंप लगवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे किसानों को 24 घंटे सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होती है और बिजली का बिल भी कम आता है। सोलर पंप लगवाकर किसान अपने खेत की सिंचाई बहुत कम खर्च में कर सकते हैं। इस समय सोलर पंप योजना का लाभ उठाकर प्रदेश के करीब 60 हजार से अधिक किसान सोलर पंप से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। इससे किसानों के डीजल व बिजली की बचत हो रही है। वहीं फसलों की लागत में भी कमी आ रही है।

किसानों को मिलेंगे 9 तरह के सोलर पंप

दरअसल प्रदेश सरकार की ओर से सोलर पंप पर सब्सिडी (Subsidy on solar pump) का लाभ पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को 2 हार्सपावर से लेकर 10 हार्सपावर तक के 9 प्रकार के सोलर पंप सब्सिडी पर दिए जाएंगे। इन सोलर पंपों की कीमत अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसमें 2 एचपी के सरफेस पंप की बाजार कीमत 1,71,716 रुपए है। इसी प्रकार 2 हार्सपावर एसी और डीसी सबमर्सिबल पंप की बाजार कीमत 1,74,073 रुपए है जिस पर 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

योजना के तहत कितने रुपए में मिलेगा 2 एचपी का सोलर पंप

यदि आप राज्य सरकार की सोलर पंप योजना के तहत 2 एचपी का सरफेस सोलर पंप लेना चाहते हैं तो तो इसकी बाजार कीमत 1,71,716 रुपए पर राज्य सरकार की ओर से 59,291 रुपए और केंद्र सरकार की ओर से 43,739 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इस तरह आपको इस योजना के तहत 2 एचपी के सरफेस सोलर पंप पर कुल 1,03,030 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। ऐसे में आपको यह सोलर 68,686 रुपए में मिल जाएगा। इसी प्रकार यदि आप 2 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप लेते है तो इसकी बाजार कीमत 1,74,541 रुपए है और इस पर आपको 104725 रुपए की अनुदान दिया जाएगा। इस तरह यह सोलर पंप आपको 64,816 रुपए में मिलेगा। वहीं यदि आप 2 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप लेते हैं तो इसकी बाजार कीमत 174073 रुपए है। इस पर आपको 104444 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। ऐसे में 2 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप आपको 64,629 रुपए में मिल जाएगा।

किसानों को 3 एचपी के सोलर पंप के लिए कितनी चुकानी होगी कीमत

योजना के तहत 3 एचपी सोलर पंप डीसी और एसी श्रेणी में उपलब्ध हैं। यदि आप 3 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप लेना चाहते हैं तो इसकी बाजार कीमत 2,32,721 है। इस पर आपको 1,39,633 रुपए की सब्सिडी मिलेगी और आपको यह 88088 रुपए में मिल जाएगा। इसी प्रकार 3 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप बाजार कीमत 2,30,445 रुपए है, जिस पर आपको 1,38,267 रुपए का अनुदान मिलेगा और यह आपको 87,178 रुपए में मिल जाएगा।

5 से 10 एचपी के सोलर पंप के लिए कितना करना होगा भुगतान

योजना के तहत यदि आप 5 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप खरीदना चाहते हैं तो इसकी बाजार कीमत 3,27,498 रुपए है जिस पर आपको 1,96,499 रुपए की सब्सिडी मिल जाएगी और यह आपको 1,25,999 रुपए में पड़ जाएगा।
7.5 एचपी एसी सोलर पंप की बाजार कीमत 4,44,094 रुपए है जिस पर किसानों को 2,66,456 रुपए का अनुदान मिलेगा और यह आपको 1,72,638 रुपए में मिल जाएगा।
इसी प्रकार 10 एची एसी सोलर पंप की बाजार कीमत 5,57,620 है जिस पर किसानों को 2,66,456 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी और यह आपको 2,86,164 रुपए में मिल जाएगा।

सोलर पंप के लिए किसान कहां करें आवेदन

इस समय यूपी के किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी दी जाएगी। यूपी के किसान पीएम कुसुम योजना के तहत आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए राज्य के किसानों को निर्धारित समय पर कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कृषि विभाग में ऑनलाइन पंजीकृत किसान ही आवेदन कर सकते हैं। जिन किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है। उन्हें पहले पंजीकरण करना होगा। किसान अपना पंजीकरण जनसेवा केंद्र के माध्यम से करा सकते हैं। इसके बाद बुकिंग जनरेट करना होगा। टोकन जनरेट होने पर किसान के नाम पर पंप की बुकिंग हो जाएगी। इसके लिए किसान को बुकिंग शुल्क (टोकन मनी) भी देना होगा। यह टोकन मनी 5,000 रुपए निर्धारित की गई है। किसान, योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें