गेहूं की कटाई के लिए टॉप 5 कंबाइन हार्वेस्टर

Share Product प्रकाशित - 14 Apr 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

गेहूं की कटाई के लिए टॉप 5 कंबाइन हार्वेस्टर

गेहूं की कटाई को आसान बनाएंगे ये टॉप कंबाइन हार्वेस्टर जानें, इनके फीचर्स और कीमत

गेहूं की कटाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को गेहूं कटाई की मशीनों की आवश्यकता होती है। किसान मशीनों की सहायता से कम समय और श्रम में गेहूं की कटाई कर सकते हैं। गेहूं कटाई की मशीनों में कंबाइन हार्वेस्टर बहुत ही प्रचलित मशीन है। इस मशीन की सहायता से बड़े से बड़े क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई बहुत ही कम समय और श्रम में की जा सकती है। इस मशीन की खास बात यह है इससे फसल की कटाई के साथ ही सफाई काम भी किया जा सकता है। बाजार में बहुत सी कंपनियों के कंबाइन हार्वेस्टर (combine harvester) मिलते हैं, लेकिन आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको चुनिंदा टॉप 5 कंबाइन हार्वेस्टर (combine harvester) के फीचर्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं जिनकी बाजार में काफी मांग है और जो किसानों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं, तो आइये जानते हैं, इनके बारे में।

Buy New Implements

महिंद्रा अर्जुन 605 कंबाइन हार्वेस्टर (Mahindra Arjun 605 Combine Harvester)

महिंद्रा अर्जुन 605 कंबाइन हार्वेस्टर पूरी तरह से स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर है। यह हार्वेस्टर गेहूं, धान, सोयाबीन, चना और सरसों की फसल की कटाई लिए उपयुक्त है। इसमें ईंधन की कम खपत होती है। इसमें प्रभावी कटर बार की चौड़ाई 11.81 फीट है। यह हार्वेस्टर 57 एचपी पावर क्षमता के साथ आता है। इसमें 4 सिलेंडर दिए गए हैं। इसमें वाटर कूल्ड इंजन है। इसमें ट्रैक्टर से जोड़ा हुआ पावर स्त्रोत है। इसमें 3532 सीसी का इंजन देखने को मिलता है। स्वराज 8200 हार्वेस्टर किसानों और ऑपरेटरों को बेजोड़ प्रदर्शन के साथ सर्वोत्तम अनाज क्वालिटी प्रदान करता है। इसमें इन हाउस टर्म -IV कंप्लेंट इंजन है। इसका एर्गोनोमिक डिजाइन बेहतर और आमदायक ड्राईविंग प्रदान करता है। यह स्मार्ट ई टेक्नॉलॉजी से लैस है। इसमें मालिकों के लिए लाइव मशीन लोकेशन (हार्वेस्टर से रिमोर्ट एक्सेस) आता है। इससे कटाई की गई जमीन, सड़कों पर तय की गई दूरी, ईंधन के स्तर की जानकारी आसानी से मिल जाती है। खास बात यह है कि इस हार्वेस्टर को बनाने में E टेक्नॉलाजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसको प्रयोग करते वक्त समय की सही जानकारी मिलेगी जिसमें लाइव लोकेशन ट्रैकिंग फीचर है जिससे हार्वेस्टर के मालिक को पता चल जाएगा कि हार्वेस्टर कहां काम कर रहा है और कितना काम किया आदि की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा इसमें कमर्शियल एक्टिविटी जैसे कितने एकड़ की कटाई की गई है, मशीन कितनी चली, कितना ईंधन खर्च हुआ ये सब जानकारी मिल जाएगी।

करतार 4000 हार्वेस्टर (Kartar 4000 harvester)

करतार 4000 हार्वेस्टर एक 4X4 हार्वेस्टर है। इसमें 4199 मिमी (14 फीट) की प्रभावी चौड़ाई वाला कटर बार आता है जो बेहद तेजी और सफाई से फसलों की कटाई करता है। इस हार्वेस्टर में अशोक लेलैंड का H6ET1C3RD22 इंजन देखने को मिलता है। इसका इंजन 1101 हार्स पावर की ऊर्जा जनरेट करता है। यह 6 सिलेंडर के साथ आता है। इसमें इंजन रेटेड आरपीएम 2200 है। इसके साथ ही इसका इंजन वाटर कूल तकनीक के साथ आता है। इसका कटर बार 4199 मिलीमीटर की चौड़ाई का आता है। इसमें हाइड्रोलिक एडजेस्टमेंट सिस्टम लगा हुआ है। इस मशीन की न्यूनतम फसल कटिंग ऊंचाई 100 मिलीमीटर है और अधिकतम 700 मिलीमीटर तक की ऊंचाई तक फसल को काट सकता है। इस हार्वेस्टर में 380 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है। इसके साथ ही इसमें 2.64 मीटर का क्यूब का अनाज टैंक है। इस हार्वेस्टर की हाइड्रोलिक ऑयल टैंक की कैपेसिटी 25 लीटर है। यह हार्वेस्टर एक घंटे में 4.5 एकड़ क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई आसानी से कर सकता है।

जॉन डियर W70 ग्रेन हार्वेस्टर कंबाइन हार्वेस्टर (John Deere W70 Grain Harvester Combine Harvester)

जॉन डियर W70 ग्रेन हार्वेस्टर कंबाइन हार्वेस्टर एक मल्टीक्रॉप हार्वेस्टर है। इसमें करीब-करीब सभी प्रकार के अनाज फसलों की कटाई की जा सकती है। यह हार्वेस्टर 100 एचपी पावर में आता है। इसके कटर बार की चौड़ाई 14 फीट है। यह हार्वेस्टर 4 सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 4039 सीसी का इंजन आता है जो 2100 आरपीएम पर चलता है। इसमें ड्राई टाईप एयर क्लीनर है। इसमें 4 फारवर्ड और एक रिवर्स गियर आता है। यह सिंगल, ड्राई क्लच के साथ आता है। इस हार्वेस्टर मशीन के फ्रंट टायर का साइज 16.9 X 28 (0.43rn X 0,71rn), 11PR और रियर टायर का साइज 1.5 X 116 00.19rn X 0,41rn], 12 PR है। इसमें 240 लीटर क्षमता का बड़ा ईंधन टैंक आता है जिससे यह काफी लंबे समय तक बिना रूके लगातार काम कर सकता है। इस हार्वेस्टर से गेहूं, धान, सोयाबीन, कलस्टर बीन, चिकी मटर, काला चना, सूरजमुखी, धनिया व सरसों की कटाई कर सकते हैं।

प्रीत 987 कंबाइन हार्वेस्टर (Preet 987 Combine Harvester)

प्रीत 987 हार्वेस्टर बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। यह 101 एचपी हार्वेस्टर है जो 6 सिलेंडर के साथ आता है। इसके कटर बार की चौड़ाई 14 feet (4.3 m) है। यह स्वचालित है और इससे कई प्रकार की फसलों की कटाई की जा सकती है। इसका इंजन मॉडल पीसीएच-1049 है। यह 101 एचपी के साथ 2200 आरपीएम पर चलता है। इसमें कॉम्बिनेशन ड्राई एंड वेट टाइप का एयर क्लीनर आता है। इसमें वाटर कूल्ड टाइप का कूलिंग सिस्टम आता है जो इंजन को ठंडा रखता है। इसमें सिंगल, हैवी ड्यूटी ड्राई टाइप का क्लच है। इसमें 3 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स या 4 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर आते हैं। इसके फ्रंट टायर का साइज 18.4 / 15 x 30 और रियर टायर का साइज 9.00 x 16 है। इससे किसान गेहूं, धान व मक्का की कटाई कर सकते हैं।

Buy Used Harvester

सोनालिका 9614 कंबाइन हार्वेस्टर (Sonalika 9614 Combine Harvester)

सोनालिका 9614 कंबाइन हार्वेस्टर गेहूं, सोयाबीन व चावल आदि अनाज फसलों की कटाई के लिए उपयुक्त कंबाइन हार्वेस्टर है। खास बात यह है कि इसे संचालित करना आसान है। यह स्वचालित होने के साथ मजबूत डिजाइन किया हुआ है। यह हार्वेस्टर अपने चौड़े थ्रेसिंग ड्रम, शक्तिशाली इंजन, उच्च प्रदर्शन जैसी खूबियों से लैस है। इस हार्वेस्टर को बहुत कम सर्विस की आवश्यकता पड़ती है। इसमें मल्टीपल स्ट्रॉ वॉकर, एडजस्टेबल सफाई चलनी, ईंधन कुशल टैंक आता है। इसमें लंबी अवधि तक काम करने और ईंधन की बचत के लिए बड़ा फ्यूल टैंक है। यह 14 फीट के चिकने कटाई बार के साथ आता है। यह हार्वेस्टर 6 सिलेंडर और 5 स्ट्रॉ वॉकर से लैस है। इसमें 20 क्विंटल क्षमता का एक बड़ा अनाज टैंक भी दिया गया है। यह हार्वेस्टर एक मजबूत इंजन पर 101 एचपी के साथ चलता है।

भारत में कंबाइन हार्वेस्टर की अनुमानित कीमत (Estimated Price of Combine Harvester in India)

भारत में कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत (combine harvester price) 5.35 लाख रुपए से लेकर 26.70 लाख रुपए तक है। देश की प्रसिद्ध कंपनियों के कंबाइन हार्वेस्टर के फीचर्स और कीमत की अधिक जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की साइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंदीदा कंपनी के ट्रैक्टर व कंबाइन हार्वेस्टर की खरीद कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टरन्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back