किसानों के लिए खुशखबरी: ट्रैक्टर खरीदने के लिए मिलेगा सस्ता लोन, जानिए कैसे करें आवेदन

सरकार की इस योजना के तहत कम ब्याज पर मिलेगा लोन, जानें, आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Tractor Loan 2025 : देश में किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक प्रमुख योजना है किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Yojana - KCC), जो किसानों को कम ब्याज पर कर्ज दिलाने में मदद करती है। अब इस योजना के तहत किसान ट्रैक्टर खरीदने, खेती से जुड़े उपकरणों की खरीद और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना

किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाने और उनकी खेती से जुड़ी जरूरतों को समय पर पूरा करने के लिए की गई थी। इस योजना की मदद से किसान शॉर्ट टर्म कृषि लोन ले सकते हैं, जिसे वे फसल की बुआई, कटाई, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी, डेयरी, खेतों की मरम्मत और यहां तक कि ट्रैक्टर खरीदने जैसे कार्यों में उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि पहले इस योजना के तहत अधिकतम लोन की सीमा 3 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। 

KCC योजना के तहत कितनी ब्याज दर पर मिलता है लोन

किसानों को इस योजना के तहत कुल 5 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। जिसमें से 3 लाख तक का लोन फसल उत्पादन के लिए होता है और 2 लाख तक का लोन खेती-किसानी से जुड़े अन्य खर्चों जैसे ट्रैक्टर, इंप्लीमेंट्स, मरम्मत आदि के लिए होता है। इस लोन पर सिर्फ 7% सालाना ब्याज दर तय की गई है। लेकिन अगर किसान समय पर लोन चुकाते हैं, तो सरकार की ओर से 2 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी और 3 प्रतिशत समय पर भुगतान बोनस दिया जाता है। इस तरह किसानों को केवल 4% ब्याज दर पर लोन मिल जाता है, जो भारत में सबसे सस्ते कृषि लोन ऑप्शन में से एक है।

कौन ले सकता है किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए कुछ पात्रता भी निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही पात्र किसानों को केसीसी लोन दिया जाता है, ये पात्रताएं इस प्रकार हैं: 

  • केसीसी लोन के लिए छोटे और सीमांत किसान पात्र माने गए हैं। 
  • भूमिहीन कृषि मजदूर भी आवेदन के पात्र हैं। 
  • पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी, रेशम पालन और बागवानी से जुड़े किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 
  • इसके अलावा स्वयं सहायता समूह (SHG) व जॉइंट लायबिलिटी ग्रुप (JLG) भी इस योजना दायरे में रखे गए हैं। 

केसीसी के लिए किन दस्तावेजों की होती है आवश्यकता

KCC लोन आवेदन करते किसानों को जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं:

  • आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी (पहचान प्रमाण)
  • भूमि रिकॉर्ड / भूमि दस्तावेज (कृषि भूमि की जानकारी के लिए)
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

केसीसी लोन के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

अब किसान घर बैठे ऑनलाइन KCC के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर "Kisan Credit Card" या "KCC" ऑप्शन पर क्लिक करें
  • "Apply Now" या "Online Application" पर क्लिक करें
  • सभी जरूरी डिटेल्स भरें (जैसे – नाम, पता, आधार नंबर, खेती की जानकारी आदि)
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें और Submit बटन पर क्लिक करें
  • एक Application Reference Number मिलेगा जिसे सेव करें
  • पात्रता की पुष्टि होने पर 5 कार्य दिवस के अंदर बैंक संपर्क करेगा। आपको केसीसी बनाकर दे दिया जाएगा। इसके बाद आप इस कार्ड से किसी भी सहकारी बैंक से केसीसी लोन ले सकते हैं। 

केसीसी के लिए किन बैंकों में कर सकते हैं आवेदन

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के तहत सभी प्रमुख सरकारी बैंक में आवेदन किया जा सकता है। आपकी सुविधा के लिए कुछ बैंकों के नाम हम यहां दे रहे हैं, जो इस प्रकार से हैं: 

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • इसके अलावा कई ग्रामीण बैंक व सहकारी बैंक शामिल हैं। आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर भी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किसान केसीसी योजना का लाभ उठाएं और खेती को बनाएं आधुनिक

Kisan Credit Card Yojana किसानों को खेती के लिए जरूरी पूंजी कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराती है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है। यदि आप किसान हैं और ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, खेती से जुड़ा कोई निवेश करना चाहते हैं या समय पर लोन लेकर उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप KCC योजना का लाभ उठा सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें