डेढ़ लाख की भैंस मिलेगी 15 हजार में, इस योजना में अभी करें आवेदन!

Share Product प्रकाशित - 13 Feb 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

डेढ़ लाख की भैंस मिलेगी 15 हजार में, इस योजना में अभी करें आवेदन!

दो गाय या भैंस खरीदने पर मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी, पशुपालक को खर्च करना होगा मात्र 10 प्रतिशत

अगर कोई आपसे कहे कि आपको एक लाख रुपए वाली भैंस 10 हजार में और डेढ़ लाख रुपए वाली भैंस मात्र 15 हजार रुपए में मिलेगी तो आप चौकेंगे जरूर। लेकिन अब किसानों के लिए ऐसा संभव होगा। पशुपालक किसान मात्र 10 प्रतिशत राशि खर्च कर अपनी पसंद की गाय और भैंस खरीद सकते हैं। शेष राशि का भुगतान सरकार करेगी। यहां आपको बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन गया है। किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में पशुपालन भी महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, पशु किसान क्रेडिट कार्ड और पशुधन बीमा योजना जैसी सरकारी योजनाओं से पशुपालक किसानों को कई तरह से फायदा पहुंचाया जाता है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको गाय व भैंस मात्र 10 प्रतिशत राशि खर्च कर खरीदने की जानकारी दी जा रही है।

Buy Used Tractor

सरकार की घोषणा से इन परिवारों को मिलेगा फायदा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के किसानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए नई-नई योजनाएं लांच करते रहते हैं। मध्यप्रदेश में भारतीय नस्ल की गाय व भैंस की खरीद करने वाले किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में गौ सेवक योजना, मवेशी और भैंस प्रजनन के लिए राष्ट्रीय परियोजना शामिल है। अब मुख्यमंत्री की नई घोषणा के तहत गाय-भैंस से संबंधित पशुपालन कार्यों के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का फायदा बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों को मिलेगा। इन समुदाय की महिलाएं दो दुधारू पशु गाय या भैंस खरीद सकती है। इन दुधारू पशुओं की खरीद पर 90 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार वहन करेगी। किसान को मात्र 10 प्रतिशत खर्च करनी होगी। योजना में आवेदन जल्दी शुरू होने वाले हैं। इसकी जानकारी आपको ट्रैक्टर जंक्शन पर सबसे पहले मिलेगी।

मध्यप्रदेश में गाय/भैंस की कीमत

मध्यप्रदेश में प्रमुख रूप से कैनकथा, मालवी, निमाड़ी, गिर, ग्वालों और बावरी किस्म की गायों का पालन किया जाता है। वहीं भदावरी व मुर्रा नस्ल की भैंसों ज्यादा दूध देने के कारण किसानों की पहली पसंद है। जहां मुर्रा भैंस की कीमत 60 हजार रुपए से 2 लाख रुपए तक है। वहीं गायों की कीमत 5 हजार रुपए से 30 हजार रुपए तक है। वहीं भदावरी नस्ल की भैंस 60 हजार से 1 लाख रुपए में मिल जाती है। 

मध्यप्रदेश में पशुपालन योजना 2023 

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रखी है। पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का फायदा किसानों तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। कई प्रमुख योजनाओं की जानकारी यहां दी जा रही है। 

Buy Mahindra 575 DI

  • मध्यप्रदेश में भारतीय नस्ल की गाय जैसे गिर व साहीवाल तथा विदेशी संकर नस्ल व जर्सी गाय और एच,एफ,मुर्रा और जाफरवादी नस्ल की भैंस की खरीद पर किसानों को सब्सिडी मिलती है। 
  • पशुओं के लिए शेड का निर्माण करवाने पर सामान्य वर्ग के किसानों को अधिकतम 1.50 लाख रुपए तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के किसानों को अधिकतम 2.00 लाख रुपए तक की सब्सिडी  मिलती है।
  • राज्य में देशी नस्ल की गायों के पालन पर प्रति माह 900 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस तरह पशु पालक किसान को सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 10,800 रुपए की सहायता राशि देने का प्रावधान है। 
  • मुर्रा भैंस ज्यादा दूध देने के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन इसकी कीमत अधिक होने के कारण किसान कई बार इस भैंस को खरीद नहीं सकते हैं। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार मुर्रा भैंस की खरीददारी करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान करती है। इसमें एसटी, एसटी वर्ग के पशु पालकों को विशेष लाभ दिया जाता है। सरकार की इस योजना के तहत पशु पालक किसान दो भैंस तक की खरीददारी के लिए सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

मध्यप्रदेश में पशुपालन लोन 2023

मध्यप्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों और पशुपालकों को आसानी से लोन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू साइन किया है। इस एमओयू के तहत प्रत्येक जिले की 3 से 4 बैंक शाखाओं में लोन की सुविधा उपलब्ध होगी। पशुपालक, किसान या पशुपालन से जुड़ने के इच्छुक लोग 2, 4, 6 और 8 दुधारु पशु खरीदने के लिए लोन ले सकेंगे। इसमें 10 लाख रुपये तक का कोलैटरल फ्री मुद्रा लोन और 60,000 रुपये का मुद्रा लोन भी शामिल है। लाभार्थी को मात्र 10 प्रतिशत मार्जिन मनी जमा करानी होगी। इस लोन को 36 किश्तों में चुकाने की सहूलियत भी किसान को मिलती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back