टॉप 5 एग्रीकल्चर एप 2023 : खेती में हर किसान के काम आने वाले सबसे उपयोगी कृषि एप

Share Product प्रकाशित - 01 May 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

टॉप 5 एग्रीकल्चर एप 2023 : खेती में हर किसान के काम आने वाले सबसे उपयोगी कृषि एप

जानें, खेती में हर किसान के काम आने वाले 5 सबसे उपयोगी कृषि एप

आज के डिजिटल युग में काफी हद तक कृषि का भी डिजिटलीकरण हो गया है। बहुत सारे किसान हैं जो कृषि में डिजिटल तकनीक और डिजिटल जानकारी की मदद से खेती में काफी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। देखा जाए तो वर्ष 2015 के बाद से आई इंटरनेट क्रांति से न सिर्फ देश की जनता डिजिटल हुई। बल्कि देश के किसान भी अब एप और वेबसाइट्स से कृषि संबंधी जानकारी लेकर अपनी खेती को आसान कर पा रहे हैं। ऐप के माध्यम से किसान खेती के लिए कृषि यंत्र, मौसम की जानकारी, फसल से जुड़ी अपडेट्स, कृषि से संबंधित नई तकनीक, पशुपालन, पशुपालन तकनीक, सरकारी योजना और सरकारी सब्सिडी आदि की जानकारी घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए ले पा रहे हैं। 

Buy Used Tractor

ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में हम टॉप 5 एग्रीकल्चर ऐप के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्होंने किसानों की जिंदगी में एक नया आयाम स्थापित किया है। 

किसान सुविधा एप (Kisan Suvidha App): किसानों की सभी समस्याओं का समाधान

राष्ट्रीय सूचना केंद्र ( एनआईसी ) द्वारा लांच किया गया ये ऐप किसानों के लिए काफी अच्छा है। इस ऐप के जरिए किसान खेती से जुड़ी बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारी बिल्कुल मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। किसान सुविधा ऐप के जरिए किसान सटीक मौसम की जानकारी, आद्रता, बारिश, चक्रवात आदि की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा किसान फसल की बाजार कीमत (Market Price of Farmers Crop), फसल सुरक्षा, फार्मिंग तकनीक, फार्म मशीनरी, कृषि सलाह आदि का भी एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। एप के जरिए किसान खेती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे क्रॉप मैनेजमेंट, इंटरक्रॉपिंग, पौधों की सुरक्षा, रोग दूर करने के तरीके आदि के बारे में भी बताया जाता है। ओवरऑल किसान सुविधा एप किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जो किसान इस एप को डाउनलोड करना चाहें, वो प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

एम किसान एप (mKisan App): किसानों को मिलती है सभी तरह की जानकारी

भारत सरकार द्वारा एम-किसान एप किसानों को फसल की जानकारी, मिट्टी की सटीक जानकारी, मौसम की जानकारी, एक्सपर्ट कृषि सलाह आदि देने के उद्देश्य से लांच किया गया। एप के जरिए किसान फसल की जानकारी जैसे बुआई, हार्वेस्टिंग मेथड, टिलिंग आदि के अलावा फसल के बाजार भाव, मिट्टी का स्वास्थ्य, फार्म मशीनरी आदि की भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा सही उर्वरक और खाद की जानकारी भी किसान को मिलेगी। सरकार की प्रत्येक लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

ई-नाम ऐप (e-NAM App): देश की किसी भी मंडी में फसल बेचने की ऑनलाइन सुविधा

ई-नाम पोर्टल या एप किसानों के फसल बिक्री को आसान करता है। कई किसान अपने फसल की सही कीमत न मिल पाने की वजह से परेशान रहते हैं। फसल की उचित कीमत न मिल पाना, सीधे खरीददार से संपर्क करने के बजाय बिचौलियों के चक्कर में पड़ना किसानों की आर्थिक स्थिति के लिए सही नहीं होता। किसान अच्छा खरीददार न मिलने की वजह से अपनी फसल को कम कीमत में ही बिचौलियों को बेच देते हैं, इससे किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि सरकार ने ई-नाम एप या ई-नाम पोर्टल लांच किया, ताकि किसान इस ऐप के माध्यम से बिचौलियों से बच सकें और अपनी फसल को सीधे ग्राहक तक बेच सकें। ई नाम एप के माध्यम से किसान ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकते हैं। ई-नाम प्लेटफार्म पर बिना मंडी गए किसान अपने उत्पाद को बेच सकते हैं क्योंकि यहां बहुत सारी मंडी और सीधे खरीददार लिस्टेड रहते हैं। इस एप का बड़ा लाभ ये है कि किसान को प्रतिस्पर्धी कीमत भी देखने को मिलती है। किसान अपना भुगतान ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों तरीके से ले पाते हैं। ई - नाम पोर्टल (e-NAM Portal) किसानों के उत्पाद की क्वालिटी टेस्टिंग कर उसे एक रेटिंग प्रदान करता है। जिस किसान का कृषि उत्पाद अच्छी क्वालिटी का होता है, उस किसान को ट्रेडर ज्यादा रेट देते हैं। खासकर जैविक कृषि उत्पाद वाले किसानों को इस पोर्टल से बड़ा लाभ मिला है। अगर आप इस एप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

किसान रथ एप (Kisan Rath App): कृषि उत्पाद के ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा

ऐसे किसान जो अपने कृषि उत्पाद को दूर बेचना चाहते हैं, या अपने कृषि उत्पाद के लिए ट्रांसपोर्टेशन सेवा चाहते हैं, उनके लिए किसान रथ एप काफी महत्वपूर्ण है। किसान रथ ऐप कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लांच किया गया एक महत्वपूर्ण ऐप है। ये ऐप किसानों को रीयल टाइम ये जानकारी देती है कि आसपास कोई ट्रांसपोर्ट के लिए गाड़ी उपलब्ध है या नहीं। अगर आसपास गाड़ी उपलब्ध होता है, तो किसान उसे अपनी जरुरत के हिसाब से बुक कर सकते हैं। बुक करने से पहले ऐप पर ही उचित कीमत दिख जाएगा और आपको ये पता चल जाएगा कि गाड़ी मालिक आपके कृषि उत्पाद को ट्रांसपोर्ट करने के बदले कितना चार्ज लेगा। सबसे कम कीमत लेने वाले और अच्छी फैसिलिटी देने वाली गाड़ी को बुक कर, किसान अपने कृषि उत्पाद का ट्रांसपोर्टेशन कर सकते हैं। ये ऐप हिंदी, इंग्लिश और लगभग सभी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में उपलब्ध है। एंड्रॉयड और प्लेस्टोर दोनों जगह उपलब्ध है। किसान जहां से चाहें डाउनलोड कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन ऐप (Tractor Junction App): टैक्टर सही, मिलेगा यहीं

नए व पुराने ट्रैक्टर खरीदने और बेचने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन भारत का सबसे लीडिंग एप है। जो किसान पुराने ट्रैक्टर या नए ट्रैक्टर काे खरीदना चाहते हैं वो ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की खासियत ये है कि यहां आपको नए ट्रैक्टर तो मिलेंगे ही साथ ही सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर भी काफी कम कीमत पर वारंटी के साथ मिल जाएंगे। जिन किसानों के पास ट्रैक्टर खरीदने के लिए पूंजी का अभाव है, वे ट्रैक्टर की फाइनेंसिंग के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर ही लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। मार्केट की अपेक्षा बेहद कम ब्याज दर पर किसानों को लोन मिल जाता है, मात्र 10% डाउनपेमेंट देकर किसान ट्रैक्टर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। कृषि में मशीनीकरण को बढ़ावा देने, किसानों की लागत को कम करने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त मौसम की जानकारी, कृषि सुझाव, लेटेस्ट एग्रीकल्चर न्यूज, सरकारी योजना और सब्सिडी की तुरंत जानकारी इस एप पर प्राप्त होगी। ट्रैक्टर जंक्शन एप को प्लेस्टोर या आईओएस दोनों जगह से डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back