गेहूं में फ्लैग लीफ, पीला रतुआ और गुलाबी बेधक का प्रकोप, ऐसे करें बचाव
प्रकाशित - 02 Jan 2024
by Tractor Junction
गेहूं की खेती में रोग व कीट लगने पर कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी
गेहूं की फसल इस समय खेतों में लहलहा रही है। इस बार गेहूं की बुवाई पिछले साल के मुकाबले कम होने के कारण गेहूं के अच्छे भाव मिलने की उम्मीद किसानों के बीच बनी हुई हैं। वहीं कई जगह से गेहूं की खेती में रोग लगने की सूचना सामने आई है। गेहूं की खेती में फ्लैग लीफ, पीता रतुआ और गुलाबी बेधक का प्रकोप देखा गया है। गेहूं की खेती को कीट व रोगों से बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने एडवाइजरी जारी की है।
ऐसे में किसान भाइयों को गेहूं की फसल को रोग व कीट से बचाने के लिए वैज्ञानिक उपाय अपनाने चाहिए। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको गेहूं की खेती को रोग से बचाने के लिए क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए, क्या वैज्ञानिक उपाय अपनाने चाहिए आदि की जानकारी दी जा रही है।
गेहूं की खेती में फ्लैग लीफ (ध्वजा पत्ता) रोग : जानिए लक्षण और बचाव के उपाय
गेहूं की खेती में अच्छी पैदावार तीन पत्तियों पर निर्भर करती है। ये पत्तियां हैं झंडा पत्ती, निचली पत्ती झंडा पेट वाली और उसके नीचे की पत्ती। इस प्रकार ये तीन पत्तियां गेहूं की पैदावपार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। अगर इन तीन पत्तियों को हरा-भरा रखा जाए तो उपज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान को सबसे ऊपर की तीन-चार पत्तियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और पौधे के ऊपरी भाग से अच्छी तरह से छिड़काव करना चाहिए। इस समय गेहूं की खेती में ध्वजा पत्ता/झंडा पत्ता (फ्लैग लीफ) दिखाई दे रहा है जो जल्द बाली निकलने का संकेत है। इस रोग से प्रभावित पौधों की पत्तियां मुड़ने लगती है और रोग के लक्षण बालियों पर भी दिखाई देने लगता है।
बचाव के उपाय : ऐसे समय में किसान को फसल पर किसी भी तरह के केमिकल का छिड़काव नहीं करना चाहिए। खेत में सिंचाई कर हल्की नाइट्रोजन की मात्रा डालने का प्रयास करें और स्थानीय कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क करें।
गेहूं की खेती में पीला रतुआ रोग
देश के गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में हर साल पीता रतुआ रोग से फसल खराब होने की सूचना सामने आती है। गेहूं में पीता रतुआ रोग के प्रकोप से शत-प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है। पीता रतुआ (Rust Disease) रोग दिसंबर के अंत से मध्य मार्च तक गेहूं की फसल में पनपता है, जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस रोग में गेहूं के पत्तों पर पीले या संतरी रंग की धारियां दिखाई देती है। जब रतुआ रोग ग्रस्त पत्तों को अंगुली व अंगुठे के बीच में रगड़ा जाता है तो फफूंद के कण अंगुली या अंगुठे में चिपक जाते हैं और हल्दी जैसा रंग दिखाई देता है।
पीता रतुआ रोग से बचाव के उपाय : किसानों को हमेशा क्षेत्र के लिए अनुमोदित किस्मों की ही बुवाई करनी चाहिए। किसी भी एक किस्म की अधिक क्षेत्र में बुवाई नहीं करनी चाहिए। किसानों का जनवरी और फरवरी महीने में खेत के बीच में जाकर निरीक्षण करना चाहिए। गेहूं की खेती में पीता रतुआ रोग के लक्षण दिखाई देने पर एक एकड़ की खेती में प्रोपकोनाजोल 200 मिलीलीटर को 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। अगर यह रोग ज्यादा बढ़ गया है तो आवश्यकतानुसार दोबारा छिड़काव करें। किसानों को मौसम साफ होने पर ही छिड़काव करना चाहिए।
गेहूं की फसल में गुलाबी बेधक का प्रकोप
पंजाब के कुछ जिलों में पिछले दिनों गेहूं की फसल में गुलाबी बेधक कीट का असर देखा गया। इस कीट को गुलाबी छेदक कीट के नाम से भी जाना जाता है। इस कीट का प्रकोप विशेष रूप से उन क्षेत्रों में देखा गया जहां धान, मक्का, कपास और गन्ने की खेती गत सीजन में की गई थी। यह कीट फसल की फुटान शुरू होते ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। यह कीट नए पौधे की अवस्था में फसल पर हमला करती है और लार्वा पौधे के तने में प्रवेश करके टिशू को खाता है। परिणाम स्वरूप फसल की प्रारंभिक अवस्था में तने में डेट हार्ट बन जाता है। शुरुआत में ही प्रभावित पौधे पीले पड़ जाते हैं। इस कीट से प्रभावित पौधों को जब उखाड़ा जाता है तो निचली शिराओं पर गुलाबी रंग की इल्लियां देखी जा सकती है।
बचाव के उपाय : गुलाबी बेधक/छेदक कीट से प्रभावित कल्लों को हाथ से चुनकर नष्ट कर देना चाहिए। इससे कीट का हमला कम हो जाता है। यदि कीट का प्रकोप बढ़ गया है हो तो 1000 मिलीलीटर क्विनालफॉस 25% EC को 500 लीटर पानी में प्रति हेक्टेयर मिलाकर छिड़काव करें।
विशेष : किसानों को सलाह दी जाती है कि गेहूं की फसल में किसी भी प्रकार का रोग लगने पर उसे कृषि वैज्ञानिकों को अवश्य दिखाएं और उनके अनुसार ही उपचार करें।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।
अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।