गेहूं की खेती को आसान बनाएंगे ये टॉप 5 ट्रैक्टर - जानें, पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 14 Dec 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

गेहूं की खेती को आसान बनाएंगे ये टॉप 5 ट्रैक्टर - जानें, पूरी जानकारी

जानें, इन टॉप 5 ट्रैक्टरों की खासियत, उपयोग और कीमत

इस समय रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई जोरों पर चल रही है। ऐसे में किसानों को एक ऐसे ट्रैक्टर की जरूरत है, जो गेहूं की खेती को आसान बना दे। उनके इस काम को आसान बनने में उनकी मदद ये टॉप 5 ट्रैक्टर कर सकते हैं। इन ट्रैक्टरों की इम्प्लीमेंट के साथ पावर क्षमता काफी बेहतर है और ये खेती की सभी मशीनें जैसे- कल्टीवेटर, रोटावेटर, स्ट्रा मशीन (जिसे भूसा बनाने की मशीन भी कहा जाता है), डिस्क हैरो, ट्रॉली, रोटो बीज ड्रिल, प्लांटर, स्प्रेयर आदि ऐसे कई कृषि यंत्र है जिनका प्रयोग ट्रैक्टर के साथ करके फसल उत्पादकता में बढ़ोतरी की जा सकती है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको गेहूं की खेती में उपयोग में आने वाले 5 सबसे बेस्ट ट्रैक्टरों के फीचर्स, उपयोग और कीमत की जानकारी दे रहे हैं। तो बने रहिये हमारे साथ।

1. महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर (Mahindra 575 DI XP Plus)

महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर

महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर रबी की फसल गेहूं की खेती के लिए एक शानदार ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में कई जबरदस्त फीचर्स दिए हैं जिसके कारण ये ट्रैक्टर उत्तरप्रदेश (यूपी) के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर खेतों में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसका माइलेज भी शानदार है। इसके अलावा, नए जमाने के किसान भी इस ट्रैक्टर को इसकी आधुनिक विशेषताओं और आकर्षक डिजाइन के कारण पसंद कर रहे हैं। यह एक 47 एचपी ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में 3054 सीसी का इंजन दिया गया है। ये 4 सिलेंडरों के साथ आता है जो जेनरेटिंग इंजन रेटेड 2100 आरपीएम उत्पन्न करते हैं, जो खरीदारों के लिए सबसे अच्छा संयोजन है। यह ट्रैक्टर मॉडल 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ 42 एचपी है। इस ट्रैक्टर का शक्तिशाली इंजन खेती के कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से कर सकता है। यह कल्टीवेटर, रोटावेटर, हल, बीज बुवाई आदि कृषि मशीनों और उपकरणों के साथ बेहतर ढंग से काम करता है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस मुख्य फसलों जैसे गेहूं, चावल, गन्ना आदि के कार्यों के लिए काफी उपयोगी है।

महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर
सिलेंडर की संख्या 4
एचपी कैटेगिरी  47 एचपी
पीटीओ एचपी  42 एचपी
गियर बॉक्स  8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
ब्रेक  आयल इम्मरसेड ब्रेक
स्टेयरिंग मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल)
लिफ्टिंग क्षमता  1480 किलोग्राम
फ्यूल टैंक क्षमता 65 लीटर
वारंटी   6 साल या 6,000 घंटे
कीमत  6.75 से लेकर 7.12 लाख* रुपए तक है।

2. स्वराज 744 FE ट्रैक्टर (Swaraj 744 FE)

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर एडवांस तकनीकी के साथ आता है। इसमें सभी आवश्यक क्वालिटी फीचर्स दिए गए हैं, जो किसानों की खेती की जरूरतों को पूरा करते हैं। स्वराज 744 FE ट्रैक्टर राजस्थान के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस ट्रैक्टर में 3136 सीसी का पावरफुल इंजन आता है। ट्रैक्टर का इंजन 2000 इंजन रेटेड आरपीएम और 41.8 पीटीओ एचपी जनरेट कर सकता है। इसके अलावा यह ट्रैक्टर वाटर कूल्ड कूलिंग इंजन और 3-स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर से लैस है। यह ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए है, जिससे किसानों का खेती का काम आसान हो जाता है। इस ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम की हैवी लिफ्टिंग क्षमता है, जो प्लाऊ, कल्टीवेटर, डिस्क, रोटावेटर आदि इम्प्लीमेंट्स को उठा सकता है। कंपनी स्वराज 744 एफई के साथ आवश्यक टूल, बंपर, ब्लॉस्ट वेट, टॉप लिंक, कैनोपी, हिच और ड्रॉबार जैसे सामान भी देती है।

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स स्वराज 744 FE ट्रैक्टर
सिलेंडर की संख्या 3
एचपी कैटेगिरी  48 एचपी
पीटीओ एचपी  41.8 एचपी
गियर बॉक्स  8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
ब्रेक ड्राई डिस्क ब्रेक /आयल इम्मरसेड ब्रेक (ऑप्शनल)
स्टेयरिंग मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल)
लिफ्टिंग क्षमता  1700 किलोग्राम
फ्यूल टैंक क्षमता  60 लीटर
वारंटी   2 साल या 2,000 घंटे
कीमत 6.90 से लेकर 7.40 लाख* रुपए तक है।

3. सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर (Sonalika 745 DI III Sikander)

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर

745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर खेत पर प्रभावी कार्य के लिए सभी एडवांस तकनीक के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 50 एचपी के साथ आता है। इसकी इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज देती है। यह ट्रैक्टर खेत में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। यह ट्रैक्टर सुपर पावर के साथ आता जो कम ईंधन खर्च करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड शानदार है। यह आयल इम्मरसेड ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ आता है। इसमें स्टीयरिंग टाइप मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) है। इसमें खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा 55 लीटर ईंधन टैंक दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 1800 किलोग्राम वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर महाराष्ट्र के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स  सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर
सिलेंडर की संख्या  3
एचपी कैटेगिरी 50 एचपी
पीटीओ एचपी 40.8 एचपी
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
ब्रेक आयल इम्मरसेड ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक
स्टेयरिंग मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल)
लिफ्टिंग क्षमता 1800 किलोग्राम
फ्यूल टैंक क्षमता 55 लीटर
वारंटी  2 साल या 2,000 घंटे
कीमत  6.60 से लेकर 6.85 लाख* रुपए तक है।

खेती के लिए भारत के टॉप 10, 4wd ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

4. न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस (New Holland 3630 TX Plus)

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस एडवांस तकनीकी के साथ आता है। यह ट्रैक्टर कृषि में सभी प्रकार के कार्यों के लिए सबसे अच्छा और उपयुक्त ट्रैक्टर है। इतना ही नहीं ये खेती के सभी प्रकार के कृषि उपकरणों के साथ बड़ी कुशलता के साथ काम करता है। न्यू हॉलैंड 3630 मॉडल एक शक्तिशाली गियरबॉक्स के साथ आता है जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। इसकी फॉरवर्ड और रिवर्स स्पीड 31.30 किमी/घंटा और 14.98 किमी/घंटा है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1700/2000 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर मॉडल में भारी उपकरणों को अटैच करने के लिए कैटेगिरी I और II का 3-पाइंट लिंकेज, ऑटोमैटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल है। इस ट्रैक्टर में 2991 सीसी का शक्तिशाली और मजबूत इंजन आता है। यह ट्रैक्टर 55 एचपी का है जो 3 सिलेंडर के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ 50.7 एचपी है जो इससे अटैच होने किए जाने वाले कृषि उपकरणों को अधिकतम शक्ति प्रदान करता है। इसका डिजाइन और स्टाइल बहुत आकर्षक है जो सभी किसानों को प्रभावित करता है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस ट्रैक्टर हरियाणा के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस ट्रैक्टर
सिलेंडर की संख्या 3
एचपी कैटेगिरी 55 एचपी
पीटीओ एचपी  50.7 एचपी
गियर बॉक्स  8+2 / 12+3 CR* / 12+3 UG*
ब्रेक मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक्स
स्टेयरिंग पावर स्टीयरिंग
लिफ्टिंग क्षमता  1700/2000 किलोग्राम
फ्यूल टैंक क्षमता  60 लीटर
वारंटी    6 साल या 6,000 घंटे
कीमत    7.95 से लेकर 8.50 लाख* रुपए तक है।

5. जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर (John Deere 5310)

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर

5310 जॉन डियर एक 55 एचपी ट्रैक्टर है। इसमें 5310 में 2400 सीसी इंजन आता है। इसमें सिंगल वेट क्लच दिया गया है जो आसानी से काम करना बंद नहीं करता है। इस ट्रैक्टर में 68 लीटर क्षमता ईंधन टैंक आता है। यह बड़ा टैंक किसानों को लंबे समय तक खेत में काम करने में उनकी मदद करता है। यह ट्रैक्टर एक पावर स्टीयरिंग के साथ आता है जो इस ट्रैक्टर की हैंडलिंग को आसान बनाता है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है, जो काफी बेहतर है। इसकी अन्य अटैच उपकरणों के साथ पीटीओ 46.7 एचपी है। ये खेती के काम आने वाले लगभग सभी कृषि यंत्रों के साथ बेहतर ढंग से कार्य करता है। यह ट्रैक्टर बिहार के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स  जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर
सिलेंडर की संख्या 3
एचपी कैटेगिरी 55 एचपी
पीटीओ एचपी 46.7 एचपी
गियर बॉक्स 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
ब्रेक सेल्फ एडजस्टिंग, ऑइल इम्कोर्ड डिस्क ब्रेक
स्टेयरिंग पावर स्टीयरिंग
लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम
फ्यूल टैंक क्षमता 68 लीटर
वारंटी   5 साल या 5,000 घंटे
कीमत   8.60 से लेकर 9.39 लाख* रुपए तक है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप ट्रैक्टर टायर्स, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back