पुणे किसान मेला 2025: नए ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि उपकरणों की होगी धूम!

Share Product प्रकाशित - 10 Dec 2025 by Tractor Junction

पुणे किसान मेला 2025: नए ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि उपकरणों की होगी धूम!

जानिए इस बार पुणे किसान मेला 2025 में क्या है खास? नए ट्रैक्टर, नई टेक्नोलॉजी और बड़े ऑफर्स

भारत का सबसे बड़ा कृषि मेला “पुणे किसान मेला 2025” का आगाज 10 दिसंबर से हो गया है। चार दिवसीय यह मेला किसानों, कृषि विशेषज्ञों, एग्री-टेक कंपनियों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के बड़े खिलाड़ियों के लिए सज चुका है। इस साल यह मेला 10 से 14 दिसंबर 2025 तक मोशी, पिंपरी-चिंचवड़ स्थित पुणे इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (PIECC) में आयोजित हो रहा है, जहां रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किसान और प्रदर्शक मौजूद रहेंगे।

इस मेले का उद्देश्य भारतीय कृषि को आधुनिक तकनीकों, नए व्यापार अवसरों और नवाचारों से जोड़ना है, ताकि देश की खेती को भविष्य के अनुरूप बनाया जा सके। मेले में किसानों को नए ट्रैक्टर, आधुनिक कृषि उपकरण देखने और उन्हें खरीदने का मौका मिलेगा। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से पुणे किसान मेला 2025 की प्रमुख बातों को जानते हैं।

2 लाख से ज्यादा किसानों के शामिल होने की संभावना

पुणे किसान मेला 2025 इस बार और भी बड़ा होने वाला है क्योंकि इसमें लगभग 200,000 किसान और विजिटर शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही, 1,000 से अधिक प्रदर्शक अपने नवीनतम ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, सिंचाई तकनीक, उर्वरक, बीज, हरित ऊर्जा समाधान, डेयरी मशीनरी, IoT आधारित स्मार्ट डिवाइस और कृषि-बायोटेक उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। इस साल मेले में 15 से ज्यादा थीम आधारित विशेष मंडप तैयार किए गए हैं, जहां स्मार्ट फार्मिंग, ग्रीन इनोवेशन, स्टार्टअप ज़ोन, उद्यमिता और बी2बी नेटवर्किंग जैसे सेक्शन प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

इस बार मेले में नए ट्रैक्टर मॉडल्स और एडवांस्ड एग्री-टेक मशीनरी पहली बार लॉन्च की जाएगी। किसान लाइव ट्रैक्टर टेस्टिंग, ड्रोन स्प्रे डेमो, स्मार्ट सिंचाई सिस्टम, बायोमास वेस्ट हैंडलिंग मशीनें और अत्याधुनिक कृषि ड्रोन को नजदीक से देख सकेंगे। साथ ही ‘KISAN Quest’ जैसे इनोवेशन प्लेटफॉर्म पर युवाओं और स्टार्टअप्स को अपने आइडिया और तकनीक दिखाने का अवसर मिलेगा।

73,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया प्रदर्शनी स्थल

यह विशाल प्रदर्शनी स्थल 73,000 वर्ग मीटर के बड़े एक्सपो एरिया, 26,000 वर्ग मीटर के प्रदर्शन स्थान और 50,000 वर्ग मीटर की पार्किंग सुविधा के साथ हजारों लोगों की भीड़ को आसानी से संभाल सकता है। PIECC तक पहुंचने के लिए सड़क और मेट्रो दोनों माध्यमों से अच्छी कनेक्टिविटी उपलब्ध है।

किसानों को एक जगह पर मिलेंगे नए ट्रैक्टर और कृषि उपकरण

पुणे किसान मेला 2025 में इस बार कई बड़ी कृषि मशीनरी कंपनियां अपने नए और उन्नत उत्पादों के साथ शामिल हो रही हैं। किसानों के लिए यह मौका बेहद खास होने वाला है, क्योंकि यहां ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, टायर, औजार और आधुनिक कृषि उपकरणों की विस्तृत रेंज एक ही जगह देखने को मिलेगी।

इस मेले में सोनालीका ट्रैक्टर अपनी कई पॉपुलर मशीनों के साथ मौजूद रहेगा, जिसमें सोनालीका CNG ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ, टाइगर सीरीज, सोनालीका 745 और 2WD-4WD मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी सोनालीका चैलेंजर रोटावेटर और प्लाऊ जैसे महत्वपूर्ण उपकरण भी प्रदर्शित करेगी।

सॉलिस यानमार के ट्रैक्टर भी आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं, जो अपनी मजबूती और आधुनिक तकनीक के लिए मशहूर हैं। वहीं महिंद्रा अपने कई उत्पादों जैसे महिंद्रा कॉटन हार्वेस्टर, उन्नत ट्रैक्टर मॉडल और हार्वेस्टिंग मशीनरी को शोकेस करेगा।

ट्रैक्टर सेगमेंट में कूपर कंपनी भी चर्चा में है और वह अपने लोकप्रिय मॉडल कूपर 5001 और कूपर 5000 ट्रैक्टरों के साथ भाग ले रही है। छोटे और कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर चाहने वाले किसानों के लिए कैप्टन ट्रैक्टर जैसे ब्रांड भी अपने मॉडल पेश करेंगे।

हार्वेस्टिंग मशीनरी में पानेसर हार्वेस्टर, दशमेश हार्वेस्टर, शुगरकेन हार्वेस्टर, बलकार, बाहुबली, क्लास और ग्रीन लैंड की आधुनिक मशीनें देखने लायक होंगी। खेत के औजार और उपकरणों में शक्तिमान, फील्डकिंग, भूदेव, डीके चैंपियन, केएसआई, भूमि, केएसए, उमिया और जसवंत जैसी कंपनियां अपनी नई रेंज प्रदर्शित करेंगी।

इसके अलावा टायर सेगमेंट में बीकेटी टायर और CEAT टायर अपने हाई-परफॉर्मेंस कृषि टायरों को शोकेस करेंगे, जो ट्रैक्टरों और कृषि मशीनरी को बेहतर ग्रिप और लंबी उम्र प्रदान करते हैं। ऊर्जा और कृषि तकनीक के समाधान प्रस्तुत करने के लिए जीके एनर्जी जैसे ब्रांड भी हिस्सा ले रहे हैं।

किसानों और कंपनियों दोनों को फायदा

किसानों के लिए यह मेला सीखने और नेटवर्क बढ़ाने का भी शानदार अवसर है, क्योंकि यहां पैनल डिस्कशन, फील्ड डेमो, सेमिनार और वर्कशॉप लगातार आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शकों के लिए डिजिटल कनेक्ट पैकेज भी उपलब्ध हैं, जिनसे वे बैज स्कैनिंग, रियल-टाइम एनालिटिक्स, डिजिटल कैटलॉग और किसान ऐप के माध्यम से अधिक किसानों से जुड़ सकेंगे।

किसान एग्री शो 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

किसान एग्री शो 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और टिकट कीमतें इस बार भी किसानों और उद्यमियों के लिए काफी किफायती रखी गई हैं। यह मेला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उन्हें बेहतर उत्पादन और अधिक कमाई के रास्ते दिखाता है। साथ ही, यह व्यवसायियों को देशभर के प्रगतिशील किसानों के साथ अपने उत्पाद और सेवाएँ साझा करने का बड़ा अवसर देता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pune.kisan.in/ पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Call Back Button