धान का नया भाव : 3100 रुपए में होगी धान की खरीद, हर किसान को 23 हजार का फायदा

Share Product प्रकाशित - 22 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

धान का नया भाव : 3100 रुपए में होगी धान की खरीद, हर किसान को 23 हजार का फायदा

चुनावी गारंटी पर हुआ काम शुरू, जानें एक किसान से कितना धान खरीदेगी सरकार

हाल ही में सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जो किसान धान की खेती करते हैं उनके लिए खुशखबरी है कि सरकार ने अब प्रति किसान से पहले के मुकाबले ज्यादा धान खरीदने का फैसला लिया है। साथ ही धान का रेट भी बढ़ा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को ही 3100 रुपए प्रति क्विंटल की धान खरीदी पर अपना बयान दिया है। सीएम ने कहा- ‘‘हमने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। वादे के मुताबिक ही धान की खरीदी होगी और भुगतान भी होगा। सीएम ने कहा- इस सत्र में जो किसान धान बेच रहे हैं उन्हें चुनावी गारंटी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। बता दें कि अब सरकार पहले के मुकाबले किसानों से 40% अधिक धान की खरीदी करेगी। इसके अलावा सरकार ने प्रति क्विंटल धान के बदले किसानों को लगभग 56% अधिक भुगतान करने का भी फैसला लिया है। धान की खेती करने वाले किसानों के आय बढ़ाने और उन्हें बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के लिए सरकार का यह बेहद महत्वपूर्ण कदम है। 

Buy Used Tractor

ट्रैक्टर जंक्शन के इस पोस्ट में धान की खरीदी के बारे में, धान का नया रेट और समर्थन मूल्य आदि की पूरी जानकारी दे रहे हैं साथ ही किसानों को मिलने वाले सभी लाभ के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

किस राज्य के किसानों को मिल रहा लाभ?

छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही धान किसानों को यह तोहफा मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से धान की खरीदी के लिए नया आदेश पारित किया है। सरकार ने किसानों से इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की योजना बनाई है। सरकार ने धान के बढ़े हुए रेट का लाभ उन किसानों को भी देने का फैसला किया है जो अपना उत्पाद समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं।

कितना खरीदा जाएगा धान?

सरकार ने किसानों से इस वर्ष 1 करोड़ 30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रति किसान 21 क्विंटल धान खरीदने का फैसला किया है। पहले प्रत्येक किसान से धान की सरकारी खरीद अधिकतम 15 क्विंटल ही की जाती थी लेकिन अब सरकार पहले के मुकाबले 40% अधिक धान की खरीद करेगी।

कितना होगा किसानों को फायदा?

छत्तीसगढ़ सरकार के इस नए फैसले से 23,355 रुपए का लाभ किसानों को मिलेगा। पहले किसानों से छत्तीसगढ़ में 15 क्विंटल धान की खरीद होती थी। सभी सब्सिडी के उपरांत किसानों को 15 क्विंटल धान के बदले 41,745 रुपए की राशि दी जाती थी। 

लेकिन अब सरकार के इस नए फैसले के बाद 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी। कुल 21 क्विंटल धान की बिक्री के बाद सरकार की ओर से किसानों को 65,100 रुपए का भुगतान किया जाएगा। 

इस प्रकार प्रति किसान अब सरकार की ओर से 23,355 रुपए का लाभ दिया जाएगा।

इन किसानों को भी मिलेगा लाभ और बोनस

छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म दिवस पर राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सरकार 25 दिसंबर को ही प्रदेश के धान की खेती करने वाले किसान बंधुओं को 2 साल का बकाया बोनस का भुगतान करने का निर्णय लिया है। बोनस राशि के तौर और किसानों को 3716 करोड़ लगभग भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि सरकार ने उन किसानों को भी धान के बढ़े हुए रेट का लाभ प्रदान करने की घोषणा की है जो अपना धान पूर्व में समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरइंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back