14 खरीफ फसलों के MSP में बड़ी बढ़ोतरी, अब धान-मक्का समेत अन्य फसलों के मिलेंगे नए दाम
प्रकाशित - 14 May 2026
by Vivek Tailang
केंद्र सरकार ने विपणन सीजन 2026-27 के लिए MSP बढ़ाने को मंजूरी दी, यहां देखें सभी खरीफ फसलों की पूरी रेट लिस्ट
केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए विपणन सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCEA) की बैठक में यह फैसला लिया गया।
सरकार के इस फैसले से धान, मक्का, बाजरा, अरहर, उड़द, मूंग, कपास, सोयाबीन, तिल समेत कई खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। इस बार सूरजमुखी, कपास और तिल जैसी फसलों के एमएसपी (MSP) में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है।
किसानों को क्या मिलेगा फायदा
सरकार का कहना है कि एमएसपी (MSP) बढ़ने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। इससे खेती में लागत निकालना आसान होगा और किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। खासतौर पर दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एमएसपी (MSP) में अच्छी बढ़ोतरी की गई है।
Popular Tractors
सबसे ज्यादा किन फसलों का एमएसपी (MSP) बढ़ा
|
फसल |
MSP में बढ़ोतरी (रु./क्विंटल) |
|
सूरजमुखी बीज |
622 |
|
कपास |
557 |
|
नाइजरसीड |
515 |
|
तिल |
500 |
|
अरहर |
450 |
|
उड़द |
400 |
|
सोयाबीन |
380 |
खरीफ फसलों की नई MSP रेट लिस्ट 2026-27
|
फसल |
पुराना MSP |
नया MSP |
|
धान (सामान्य) |
2369 |
2441 |
|
धान (ग्रेड A) |
2389 |
2461 |
|
मक्का |
2400 |
2410 |
|
बाजरा |
2775 |
2900 |
|
रागी |
4886 |
5205 |
|
अरहर |
8000 |
8450 |
|
मूंग |
8767 |
8780 |
|
उड़द |
7800 |
8200 |
|
मूंगफली |
7263 |
7517 |
|
सूरजमुखी बीज |
7721 |
8343 |
|
सोयाबीन |
5328 |
5708 |
|
तिल |
9846 |
10346 |
|
नाइजरसीड |
9537 |
10052 |
|
कपास (मध्यम रेशा) |
7710 |
8267 |
सरकार ने क्यों बढ़ाया एमएसपी (MSP)
सरकार के मुताबिक एमएसपी (MSP) बढ़ाने का मकसद किसानों को लागत से ज्यादा दाम देना है। इससे किसान खरीफ सीजन में ज्यादा बोआई कर सकेंगे और खेती को लाभकारी बनाया जा सकेगा। सरकार ने कहा है कि MSP तय करते समय बीज, खाद, मजदूरी, सिंचाई, मशीन खर्च, डीजल, बिजली और पारिवारिक श्रम जैसी लागत को शामिल किया गया है।
किन किसानों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
इस बार एमएसपी (MSP) बढ़ोतरी से दाल और तिलहन किसानों को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।
- मूंग पर करीब 61% लाभ
- बाजरा पर करीब 56% लाभ
- मक्का पर करीब 56% लाभ
- अरहर पर करीब 54% लाभ
खरीफ सीजन से पहले किसानों को राहत
खरीफ सीजन शुरू होने से पहले एमएसपी (MSP) बढ़ाने का फैसला किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। इससे बोआई से पहले किसानों को फसल चयन करने में मदद मिलेगी। धान, मक्का और दलहन उगाने वाले किसानों को इस फैसले से सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
किसानों को खेती से आमदनी बढ़ाने में मिलेगी मदद
केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ फसलों के एमएसपी (MSP) में बढ़ोतरी किसानों के लिए बड़ी खबर है। इससे फसलों का बेहतर दाम मिलेगा और खेती से आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। खरीफ सीजन 2026-27 में इसका असर खेती और बाजार दोनों पर देखने को मिल सकता है।
“खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए 14 फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी से संबंध में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):
प्रश्न 1: 14 खरीफ फसलों का MSP कब बढ़ाया गया?
उत्तर: केंद्र सरकार ने विपणन सीजन 2026-27 के लिए MSP बढ़ाने को मंजूरी दी है।
प्रश्न 2: सबसे ज्यादा एमएसपी (MSP) किस फसल का बढ़ा?
उत्तर: सूरजमुखी बीज का MSP सबसे ज्यादा 622 रुपये बढ़ाया गया है।
प्रश्न 3: धान का नया MSP कितना है?
उत्तर: धान (सामान्य) का नया MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है।
प्रश्न 4: मक्का का नया MSP कितना है?
उत्तर: मक्का का नया MSP 2410 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
प्रश्न 5: किसानों को MSP बढ़ने से क्या फायदा होगा?
उत्तर: किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।