अब बंजर जमीन पर भी होगी बेहतर पैदावार, जानें धान की इस नई किस्म की खासियत

Share Product प्रकाशित - 20 Mar 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

अब बंजर जमीन पर भी होगी बेहतर पैदावार, जानें धान की इस नई किस्म की खासियत

जानें, कौनसी है यह धान की नई किस्म और इससे कितना मिल सकता है लाभ

धान की खेती (Paddy farming) करने वाले किसानों के लिए वैज्ञानिक आए दिन नई-नई किस्म विकसित करने में लगे हुए ताकि उन्हें बेहतर पैदावार मिल सके। कई जगह पर भूमि बंजर हो चुकी है जिसके कारण इसमें कुछ भी उगाना संभव नहीं है। ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों ने धान की एक ऐसी किस्म विकसित की है जो बंजर भूमि में भी उगाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि यह किस्म दक्षिण भारत के साथ ही उत्तरी भारत में भी आसानी से उगाई जा सकती है। खास बात यह है कि यह किस्म मिट्‌टी की लवणता को सहन करने की क्षमता रखती है। इसे किसी भी प्रकार की मिट्‌टी में उगाया जा सकता है। इसकी पैदावार अच्छी बताई जा रही है।

Buy Used Tractor

कौनसी है धान की यह किस्म 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुडुचेरी के कराईकल के एक कृषि संस्थान ने धान (चावल) की एक नई किस्म विकसित की है। इस किस्म का नाम केकेएल (आर) 3 है। इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सामान्य व बंजर दोनों तरह की भूमि में उगाया जा सकता है। इस नई किस्म को पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (PAJANCOA और RI) के शोधकर्ताओं की टीम ने विकसित किया है।

दक्षिण भारत के राज्यों के लिए वरदान साबित होगी यह किस्म (This variety will prove to be a boon for the states of South India)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोध में पाया गया है कि धान की केकेएल (आर) 3 किस्म सामान्य मिट्‌टी के अलावा लवणीय यानी खारी मिट्‌टी में भी खेती के लिए उपयुक्त पाई गई है। बताया जा रहा है कि यह धान की किस्म बंजर और सामान्य भूमि में तेजी से विकास करती है। दोनों तरह की मिट्‌टी इस किस्म का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि धान की यह किस्त दक्षिण भारत के राज्यों के लिए वरदान से कम नहीं है। इसकी खेती से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।

उत्तर भारत की जलवायु के लिए भी उपयुक्त है यह किस्म (This variety is also suitable for the climate of North India)

धान की केकेएल (आर) 3 किस्म पर शोध करने वाले कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह किस्म उत्तर भारत की जलवायु के लिए भी उपयुक्त पाई गई है। इस तरह दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत के किसान भी अपनी बंजर जमीन पर धान की इस किस्म की खेती करके अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इस तरह यह किस्म एक ओर किसान की खाली पड़ी बंजर जमीन का उपयोग बढ़ाएगी, वहीं दूसरी ओर देश में चावल का उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता करेगी।

देश के किन राज्यों में होती है धान की खेती (In which states of the country is paddy cultivated)

खरीफ की फसल में धान का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे देश के कई राज्यों में धान की खेती प्रमुखता से की जा सकती है, इनमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और पंजाब शामिल है। इसमें पश्चिम बंगाल चावल उत्पादन में सबसे आगे है। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक चावल का उत्पादन होता है जिसका कुल योगदान 13.62 प्रतिशत है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां चावल का 12.81 प्रतिशत उत्पादन होता है। तीसरा नंबर आता है पंजाब का जो कुल 9.96 फीसदी चावल का उत्पादन करता है। इस तरह भारत के चावल उत्पादन में इन तीनों राज्यों का कुल 36 प्रतिशत योगदान हैं। इसके अलावा बिहार, तमिलनाडु, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में भी धान की खेती की जाती है।

किस राज्य में कितनी है बंजर भूमि (How much barren land is there in which state)

देश में कुल 16,996,000 हेक्टेयर जमीन बंजर हो चुकी है जिस पर खेती करना संभव नहीं है। जुलाई 2019 को लोकसभा में पेश दस्तावेजों के मुताबिक सबसे अधिक बंजर भूमि वाले चार राज्य है जिसमें गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश शामिल हैं। गुजरात में 25.52 लाख हेक्टेयर भूमि खेती योग्य नहीं है। राजस्थान में 24.03 लाख हेक्टेयर भूमि बंजर हो चुकी है। महाराष्ट्र में 17.27 लाख हेक्टेयर भूमि बंजर है और मध्यप्रदेश में 13.57 लाख हेक्टेयर भूमि खेती योग्य नहीं है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी भूमि बंजर होती जा रही है। ऐसे में धान की यह किस्म बंजर खेतों के लिए वरदान साबित होने के साथ किसानों की आय में भी बढ़ोतरी कर सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back