बागवानी महोत्सव 2024: किसानों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं, मिलेंगे पुरस्कार

Share Product प्रकाशित - 16 Feb 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

बागवानी महोत्सव 2024: किसानों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं, मिलेंगे पुरस्कार

बागवानी महोत्सव 2024 के विशेष आकर्षण और कार्यक्रमों की लिस्ट देखें

किसानों के लिए फरवरी महीने में कई कृषि मेले व महोत्सवों (Agricultural fairs and festivals) का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत इसमें आए किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी के अलावा कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में राज्य में कृषि यंत्र मेला लगाया गया था जिसमें राज्य के किसानों ने दिल खोलकर कृषि यंत्रों (agricultural machinery) की खरीद की थी। इसी क्रम में बिहार राज्य के किसानों के लिए पटना जिले में बागवानी महोत्सव 2024 (Horticulture Festival 2024) का आयोजन हो रहा है। यह महोत्सव 16 फरवरी शुरू होकर से 18 फरवरी 2024 तक चलेगा। महोत्सव में शामिल होने के लिए किसानों ने 15 फरवरी को ही अपना निबंधन (रजिस्ट्रेशन) करा लिया है।

Buy Used Tractor

पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले बागवानी महोत्सव 2024 (Horticulture Festival 2024) की खास बात यह है कि इसमें किसानों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस बागवानी महोत्सव 2024 में राज्य के सभी जिलों के किसान भाग ले सकते हैं। इस महोत्सव का उद्घाटन राज्य के उप मुख्यमंत्री और सह-कृषि मंत्री कर रहे हैं।

प्रतिभागियों ने 19 वर्गों में कराया निबंधन (रजिस्ट्रेशन)

कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक बागवानी महोत्सव 2024 के लिए कुल 19 वर्गो में प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिभागियों से निबंधन कराया गया है जो अपने-अपने प्रदर्शनों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह वर्ग सब्जी, मशरूम, फल, फल संरक्षण, शहद, पान के पत्ते, शोभाकार पत्तीदार पौधा गमला में, बोनसाई जाड़े की मौसमी फूलों के पौधे गमले में, विभिन्न प्रकार के कैक्टस एवं सकुलेंट पौधा गमला में, विभिन्न प्रकार के पाम प्रजाति के पौधे गमले में, कटे फूल, कलात्मक पुष्प सज्जा, औषधीय एवं सुगंधीय पौधा, फल अथवा सब्जी में नक्काशी, हैंगिंग बास्केट, छत पर बागवानी फोटोग्राफ प्रतियोगिता आदि होंगी। इसी के साथ महोत्सव में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता को भी आयोजित किया जाएगा। सभी वर्गों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के प्रदेर्शों के पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन के लिए कृषि के विशिष्ट संस्थानों के वैज्ञानिकों की टीम बनाई गई है।

प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार में कितनी मिलेगी राशि

पटना के गांधी मैदान में आयोजित बागवानी महोत्सव 2024 (Horticulture Festival 2024) के तहत प्रतियोगिता के 19 वर्गोँ के लिए प्रत्येक वर्ग के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार रखें गए हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार 5,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 4,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 3,000 रुपए रखा गया है। वहीं अच्छे प्रदर्शन करने वाले किसान को श्रेष्ठ बागवान घोषित किया जाएगा और उन्हें विशिष्ट पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

बागवानी महोत्सव तहत किस दिन क्या होंगे कार्यक्रम

बागवानी महोत्सव के तहत 15 फरवरी को प्रदर्शों का निबंधन का काम शुरू हुआ जिसमें काफी किसानों ने अपना निबंधन कराया। 16 फरवरी से महोत्सव की शुरुआत हो रही है और 18 फरवरी को इसका समापन होगा। इस दौरान महोत्सव में जो कार्यक्रम होंगे, वे इस प्रकार से हैं

  • 16 फरवरी 2024 को बागवानी महोतसव का उद्घाटन होगा। इस दिन क्विज प्रतियोगिता होगी।
  • 17 फरवरी 2024 को शहद पर कार्यशाला, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता व तकनीकी सत्र रखा गया है।
  • 18 फरवरी 2024 को राज्य के प्रगतिशील किसानों से अनुभव साझा सत्र, चित्रकला प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा।

बागवानी महोत्सव में किन चीजों की होगी बिक्री

बागवानी महोत्सव में बिहार के उत्पादों से संबंधित 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें फल, फूल, सब्जी, औषधीय पौधे के नर्सरी द्वारा भी स्टॉल लगाया गया है। यहां आगंतुक अपने पसंद के गमले और फूल के पौधे खरीद सकते हैं। इसके अलावा मधु, मशरूम, अचार, मखाना और चाय आदि के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। किचिन गार्डन के लिए उन्नत किस्म के सब्जी बीज और छोटे यंत्रों का भी स्टॉल लगाया जा रहा है। इसके अलावा महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं जहां लोग इनका लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए महोत्सव में फन जोन की भी व्यवस्था की गई है।

ऑन स्पॉट क्विज का होगा आयोजन

महोत्सव में बाहर से आने वाले लोगों के लिए बागवानी की सामान्य जानकारी की जांच के लिए ऑन स्पॉट क्विल का आयोजन होगा। इसमें बागवानी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्न का सही जवाब देने वाले को एक आकर्षक गिफ्ट दिया जाएगा। इस तरह बागवानी महोत्सव राज्य के लोगों को बागवानी क्षेत्र की विशिष्टता का अनुभव कराएगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरपॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back