यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

खेती की इस तकनीक से उगाएं दो से ज्यादा फसलें, दुगुनी हो जाएगी इनकम

प्रकाशित - 16 Apr 2023

जानें, कौनसी है ये तकनीक और इससे कैसे मिलेगा दुगुना मुनाफा

किसानों की आय बढ़ाने और पैदावार बढ़ाने के लिए खेती में नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी ही एक तकनीक है इंटर क्रॉपिंग जिसे अंतरवर्तीय खेती भी कहते हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल करके किसान एक से अधिक फसलों का उत्पादन कर सकेंगे। यह तकनीक फसल चक्र पर आधारित है। यदि आप फसल चक्र की जानकारी रखते हैं तो आप इस तकनीक को आसानी से समझ पाएंगे। यदि नहीं है तो भी कोई बात नहीं हम आपको बताएंगे कि आप एक साथ किन फसलों का उत्पादन करके अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। अभी जायद की फसलों की बुवाई का काम शुरू हो रहा है। इस समय किसान जायद फसलों की बुवाई करेंगे। ऐसे में इस तकनीक की जानकारी के जरिये किसान दो या दो से अधिक फसलों का उत्पादन एक ही जमीन पर ले पाएंगे। ऐसे में उन्हें एक साथ दो फसलों से पैदावार मिलेगी जिसे बेचकर किसानों को अधिक मुनाफा होगा।   

दलहनी फसलों के साथ बोएं ये फसलें

जायद सीजन में कई किसान ग्रीष्मकालीन मूंग सहित अन्य दलहनी फसलों की खेती करेंगे। यदि कतारों में दलहनी फसल की बुवाई की है तो आप इसके बीच में बची हुई जगह पर हल्दी और अदरख जैसी फसल की खेती करके अच्छा लाभ उठा सकते हैं। इससे आपको डबल मुनाफा होगा। एक तो दलहन फसल को बेचने से और दूसरा इनके बीच लगाई गई हल्दी और अदरख की फसल को बेचकर। तरह किसान एक ही जमीन पर दो या उससे अधिक फसल का लाभ ले सकते हैं।

खाद व उर्वरक की होती है बचत

यदि किसान जायद में इंटर क्रॉपिंग तकनीक को अपनाते हैं तो उन्हें अंतरवर्ती फसल के लिए अलग से खाद व उर्वरक नहीं डालना होगा। इससे उनके खाद और उर्वरक की बचत होगी। जैसे जायद में मूंग की खेती की है और इसके बीच हल्दी व अदरक लगाई है तो आपको हल्दी और अदरक के लिए अलग से खाद व उर्वरक नहीं देना होगा। क्योंकि मूंग में दिया गया खाद और उर्वरक से ही आपका काम चल जाएगा। जबकि हल्दी या अदरक की खेती अलग से की जाए तो इसमें खर्च आता है। ये खर्च आपका बच जाएगा।

एक पानी में होंगी तीन फसलें

आज के समय में पानी की हर जगह किल्लत होती जा रही है। गिरते जल स्तर से सरकारें भी चिंतित है और इसलिए कई राज्य सरकारें तो किसानों को ज्यादा पानी चाहने वाली फसलों की जगह कम पानी चाहने वाली फसलों के उत्पादन पर जोर दे रही हैं। इसके लिए उन्हें सरकारी अनुदान भी दिया जा रहा है। यदि आप इंटर क्रॉपिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो आप सिंचाई में पानी की बचत भी कर सकते हैं। जब आप मूंग की सिंचाई करेंगे तो उनके बीच बोई गईं हल्दी और अदरख की सिंचाई हो जाएगी। मिट्‌टी में नमी का लाभ भी इन फसलों को मिलेगा जिससे आपको हल्दी और अदरख की अलग से सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी। इससे पानी की बचत होगी।

खेती की लागत में आएगी कमी

इंटर क्रॉपिंग या अंतरवर्ती खेती से खेती की लागत को घटाया जा सकता है। इससे तकनीक के इस्तेमाल से किसान को हल्दी और अदरख पर बीज के अलावा अलग से कोई खर्चा नहीं करना होता है। केवल बीज डालने होते हैं बाकी सब क्रियाएं दहलनी फसल के साथ ही पूरी हो जाती हैं। तरह किसान एक फसल की लागत में दो या तीन फसलें इस सीजन में प्राप्त कर सकते हैं।

इस फसल के साथ कौनसी फसल की खेती कर सकते हैं

फसल चक्र के सिद्धंत के अनुसार किन फसलों के साथ कौनसी फसल की खेती की जा सकती है, इसकी जानकारी इस प्रकार से है

इस समय कुछ किसान जायद फसलों की खेती की तैयारी में लगे है तो कुछ किसान खरीफ की खेती की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में खरीफ सीजन में किसान अंतरवर्तीय तकनीक से यदि खेती करते हैं तो उन्हें इस फसल का चक्र इस तरह से रखना होगा

  • अरहर के साथ सोयाबीन लगाई जा सकती है।
  • अरहर के साथ तिल की खेती कर सकते हैं।
  • अरहर के साथ मूंगफली लगाई जा सकती है।
  • यदि सोयाबीन लगाई है तो उसके साथ मक्का या मूंगफली की लगाई सकती है।
  • यदि मूंगफली की फसल ले रहे हैं तो इसके साथ बाजारा उगाया जा सकता है।
  • मूंगफली के साथ तिल या मूंग की लगाई जा सकती है।
  • तिल के साथ अरहर या मक्का लगाई जा सकती है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, करतार ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें