यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

खुशखबरी : धान की खरीद पर मिलेगा 117 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, जानें, नया रेट

प्रकाशित - 09 Dec 2023

अब किसानों को मिलेगा धान का ज्यादा भाव, किसानों को होगा लाभ

धान की खेती (Paddy farming) करने वाले किसानों के लिए एक खुशखबर आई है। धान की खरीद पर सरकार अब किसानों को 117 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देगी। इसकी घोषणा राज्य सरकार की ओर से कर दी गई है। अब किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान बेचने पर अधिक लाभ होगा। धान पर बोनस देने के राज्य सरकार के इस निर्णय पर प्रदेश के किसानों ने खुशी जताई है।

जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्र सरकार की ओर से प्रतिवर्ष धान सहित अन्य अधिसूचित फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है और उसी रेट पर इसकी खरीद की जाती है। इसी के साथ ही कई राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के साथ अलग से बोनस भी दिया जाता है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों के लिए धान खरीद पर बोनस की घोषणा की गई है। किसानों को यह बोनस खरीफ फसल विपणन सीजन 2023-24 के लिए दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई और इसमें इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है।

किसानों को अब कितना होगा धान बेचने से लाभ (How much will farmers now benefit from saving paddy)

इस साल केंद्र सरकार की ओर से साधारण धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं ग्रेड-ए धान के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल रेट निर्धारित किया है। इस राशि के अलावा किसानों को सरकार की ओर से 117 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस दिया जाएगा। यदि बोनस को मिलाकर देखें तो इस बार राज्य के किसानों को पिछले साल की अपेक्षा एमएसपी  (MSP) पर धान बेचने से अच्छा लाभ होगा। इस तरह इस साल राज्य के किसानों को सामान्य धान पर कुल 2300 रुपए और ग्रेड-ए धान पर 2320 रुपए प्रति क्विंटल भाव मिलेगा। इसके अलावा सरकार राइस मिलरों को 60 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इंसेंटिव भी देगी। इस योजना पर सरकार कुल 70.20 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

क्या है धान का नया भाव/रेट (What is the new price/rate of paddy) 

राज्य सरकार की ओर से धान पर 117 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। बोनस को मिलाकर किसानों को अब धान बेचने से जो भाव मिलेगा वह इस प्रकार से है- 

  • बोनस सहित साधारण धान का रेट- (2183+117) = 2300 रुपए प्रति क्विंटल
  • बोनस सहित ए-ग्रेड धान का रेट- (2203+117) = 2320 रुपए प्रति क्विंटल

इस साल किसानों से कितनी होगी धान की खरीद (How much paddy will be purchased from farmers this year)

कैबिनेट सचिव वंदना दालेल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने इस साल किसानों से 6 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। उसमें से 2.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना और 3.70 मीट्रिक टन धान की खरीद केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए की जाएगी। इसी के साथ ही कैबिनेट ने झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की स्वीकृति से संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। कस्टम मिल्ड राइस नहीं मिलने की स्थिति में पूर्व की तरह ही चावल की प्राप्ति की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक राज्य सरकार की ओर से चावल की प्राप्ति भारतीय खाद्य निगम या किसी अन्य राज्य के खाद्य निगम के माध्यम से की जाती थी।

राज्य में कितना होता है धान का उत्पादन (How much paddy is produced in the state)

झारखंड राज्य में करीब 71 प्रतिशत क्षेत्र में धान की खेती की जाती है। इसके बावजूद इसकी उत्पादकता अन्य विकसित राज्यों की तुलना में कम है। राज्य में वर्ष 2007 में करीब 16 लाख हैक्टेयर में धान की खेती की गई थी जिसकी औसत उपज 18 क्विंटल प्रति हैक्टेयर थी। राज्य में 16 लाख हैक्टेयर में से करीब 3 लाख हैक्टेयर में उपजाऊ भूमि पर धान की सीधी बुवाई की जाती है। वहीं मध्यम जमीन में रोपाई द्वारा धान की फसल ली जाती है। इसके अलावा 6 लाख हैक्टेयर नीची भूमि में भी धान की राेपाई करके खेती की जाती है।

राज्य में धान की खेती के लिए अधिक पैदावार देने वाली किस्में

झारखंड में जमीन के प्रकार के अनुसार धान की उन्नत किस्मों को उगाया जाता है। इसमें ऊंची जमीन पर धान की खेती के लिए बाला, कावेरी, किरण, बिरसा, टॉड़-1 एवं 2 भूमि के लिए धान-101 एवं कलिंग-111 किस्म अधिक पैदावार देने वाली किस्में मानी जाती हैं। मध्यम जमीन के लिए धान की किरण, बाला, कावेरी, रासी और दोन-3 भूमि के लिए पूसा-2-21, साकेत-4, पूसा-33, अन्नदा एवं बिरसा धान-201 एवं दोन-2 भूमि के लिए रतना, अर्चना, सीमा, जया, आई.आर. 36, सुजाता, बिरसा धान-202, राजेंद्र धान-201, बिरसा धान-201, 202, आई.आर.-8 और राज्य श्री किस्में अधिक पैदावार देने वाली किस्में हैं। इसके अलावा नीची जमीन पर (दोन-1) के लिए कनक, बी.आर-10, पंत-4, महसूरी, पंकज, जगन्नाथ, राधा, जयश्री तथा पानी धान-2, बासमती-70, स्वर्ण (नाटी मंसूरी) धान की अधिक पैदावार देने वाली किस्में हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टरकुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें