गेहूं के बीज की खेती : एमएसपी से 30 प्रतिशत ज्यादा कीमत पर खरीदेगी सरकार

प्रमाणित गेहूं बीज उत्पादन योजना : 14750 क्विंटल गेहूं के आधार बीज मुफ्ट बांटे जाएंगे

रबी फसलों की बुवाई का समय शुरू हो गया है। अधिकांश किसान गेहूं की खेती करेंगे। लेकिन इस बार किसानों के पास गेहूं की बजाए गेहूं के बीज की खेती का ऑप्शन है। अगर किसान गेहूं के बीज की खेती का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें सरकार की ओर से भी कई तरह की सहायता मिलेगी। साथ ही गेहूं का बीज एमएसपी से 30 प्रतिशत ज्यादा कीमत पर बिकेगा। सरकार की यह योजना दो तरह से किसानों को फायदा पहुंचाएगी। पहला किसानों को गेहूं के बीज की खेती पर ज्यादा मुनाफा मिलेगा और दूसरा यह कि उन्हें अगले सीजन में स्थानीय जलवायु के अनुकूल गेहूं के बीज लोकल बाजार में उपलब्ध हो सकेंगे। जिससे उनके पैसे और समय दोनों की बचत होगी। फिलहाल, किसान दूसरे राज्यों से महंगे दामों पर गेहूं के बीज मंगाते हैं जो सामान्यत: महंगे होते हैं। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में सरकार की नई योजना के बारे में विस्तार से जानें।

रबी सीजन 2024-25 में गेहूं के प्रमाणित बीज का उत्पादन : 21 जिलों का चयन

गेहूं के प्रमाणित बीज उत्पादन के लिए बिहार के 21 जिलों को चुना गया है। 15 जिलों पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, शेखपुरा, भोजपुर, अरवल, जमुई, बांका, मुंगेर, मधुबनी, सारण एवं सीतामढ़ी में गेहूं बीज उत्पादन कार्य किसान करेंगे। वहीं, छह जिलों दरभंगा, बक्सर, नवादा, जहानाबाद, पटना एवं लखीसराय में कृषक उत्पादक संघ (एफपीओ) के माध्यम से उत्पादन कराया जाएगा। रबी सीजन 2024-25 के लिए 3.50 लाख क्विंटल बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के तहत अच्छे क्वालिटी वाले बीजों के उपयोग से फसलों की 20 प्रतिशत तक अधिक पैदावार हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

आधार बीज मिलेंगे मुफ्त, किसान को नहीं करना होगा कोई खर्च

बिहार सरकार प्रमाणित बीज उत्पादन के लिए किसानों को मुफ्त में बीज उपलब्ध कराएगी। इसके लिए 14750 क्विंटल आधार बीज वितरित किए जाएंगे। 8,750 क्विंटल गेहूं का आधार बीज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा कृषि विश्वविद्यालयों से मंगाया जा रहा है। वहीं, 6000 क्विंटल आधार बीज पूर्व से ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मंगाया जा चुका है। अभी राज्य में 12 लाख क्विंटल गेहूं के बीज की जरूरत है। सरकार ने इस पहल से 3.5 लाख क्विंटल बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा है। अगर योजना सफल रहती है तो अगले कुछ वर्षों में बिहार बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बन जाएगा और अन्य राज्यों को भी बीज उपलब्ध कराने लगेगा।

प्रमाणित बीज की ज्यादा कीमत पर होगी खरीद

बिहार में प्रमाणित गेहूं के बीज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर आधार बीज की उपलब्धता बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से की गई है। बिहार राज्य बीज निगम न्यूनतम प्रमाणित गेहूं बीज उगाने वाले किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से 25 से 30 प्रतिशत अधिक मूल्य पर 100 प्रतिशत बीज की खरीदारी करेगा।

संकर बीज का भी होगा उत्पादन

बिहार कृषि विभाग की ओर से राज्य में संकर बीज उत्पादन भी इसी वर्ष से शुरू किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रमाणित गेहूं बीज का उत्पादन बढ़ाने का निर्णय हुआ है। कृषकों के लिए चिह्नित जिलों में बीज उत्पादन हेतु प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक (शष्य) को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। एफपीओ से संबंधित जिलों में क्रियान्वयन एजेंसी एफपीओ हैं। वहीं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को राय दी है कि प्रतिवर्ष आधे बीज को बदल लेना चाहिए।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें