यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

ग्लोबल वार्मिंग : गेहूं, धान और मक्का की उपज में गिरावट की संभावना

प्रकाशित - 08 Nov 2022

जानें ग्लोबल वार्मिंग का कैसे पड़ रहा कृषि क्षेत्र पर असर

ग्लोबल वार्मिंग भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के लिए खतरनाक हैं। दिन-प्रतिदिन जलवायु परिवर्तन होने के साथ-साथ इसके बढ़ते प्रभाव का असर कृषि क्षेत्र में भी देखा जा रहा है। इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वार्मिंग के कारण वर्ष 2080 तक देश में गेहूं की पैदावार में 40 प्रतिशत तक की कमी होने का अनुमान लगाया है। ग्लोबल वार्मिंग का असर मौसम पर दिखने लगा है। ना समय पर बारिश हो रही है, ना ही समय पर गर्मी पड़ रही है और न ही सर्दी। हाल ही में इसरो के वैज्ञानिकों ने एक स्टडी की। स्टडी के अनुसार आने वाले सालों में गेहूं, मक्का, धान की पैदावार भी तेजी से घट जाएगी। किसान भाईयों आज ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपके साथ ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ी अन्य जानकारी साझा करेंगे।

जानें, कितनी घट सकती है गेहूं, धान और मक्का की पैदावार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के देहरादून स्थित सेंटर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेंसिंग (IIRS) के वैज्ञानिकों ने हाल ही में ग्लोबल वार्मिंग पर स्टडी की। इस स्टडी में सामने आया कि ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ता असर फसल उत्पादन क्षमता को प्रभावित कर रहा हैं। आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग यदि इसी तेजी से बढ़ती रही तो वर्ष 2080 तक भारत में गेहूं की पैदावार में 40 प्रतिशत तक की कमी आने की संभावना है। इसके अलावा धान की पैदावार में 30 प्रतिशत तक और मक्का की फसल में 14 प्रतिशत तक की कमी देखी जा सकती है। इसरो की इस स्टडी के बाद यदि देश में यह स्थिति आई तो डिमांड और सप्लाई के बीच खतरनाक असंतुलन पैदा हो जाएगा। जिससे आम जनमानस का जीवन प्रभावित होगा।

भारत में पुराने एश्योर्ड ट्रैक्टर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

इसरो ने की उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल क्षेत्र में स्टडी

इसरो ने देश के उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल क्षेत्र में स्टडी की। स्टडी करने वाले इसरो के साइंटिस्ट के अनुसार, चार सदस्यीय साइंटिस्ट की टीम ने 3 साल तक 'क्लाइमेट चेंज इंपैक्ट ऑन एग्रीकल्चर' विषय पर उत्तराखंड के देहरादून, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में अध्ययन किया। वैज्ञानिकों ने पिछले तीन सालों के दौरान सेटेलाइट डाटा के माध्यम से यह स्टडी पूरी की।

पिछले 30 सालों में 40 प्रतिशत तक बढ़ी ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming)

इसरो के साइंटिस्ट की टीम ने वर्ष 1960 से 1990 तक के बीच के वर्षों पर स्टडी की। इस दौरान ग्लोबल वार्मिंग में कृषि क्षेत्र पर प्रभाव को लेकर विभिन्न प्रकार के इंडेक्स तैयार किए गए। 1960 से 1990 की तुलना में वर्ष 1990 से लेकर 2020 के बीच ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव 30 से 40 प्रतिशत ज्यादा पाया गया हैं। स्टडी में सामने आया कि ग्लोबल वार्मिंग का सबसे ज्यादा असर कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। समय पर बारिश न होना, सूखा पड़ना, गर्मी अधिक होना, ठंड का कम होना आदि सब ग्लोबल वार्मिंग के कारण ही हो रहा है।

भारत में मिनी ट्रैक्टर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

ग्लोबल वार्मिंग के साइड इफेक्ट

इसरो के साइंटिस्ट ने स्टडी में ग्लोबल वार्मिंग के अन्य कई साइड इफेक्ट भी देखे। साइड इफेक्ट में सामने आया कि खेतों में कीटों की संख्या बढ़ गई है। रबी, खरीफ, दलहन की फसलों की पैदावार घट रही है। सूखे की स्थिति भी बढ़ने लगी है। ग्रीन हाउस गैस का असर बढ़ता जा रहा है। कार्बन डाईऑक्साइड गैस भी वायुमंडल में बढ़ी है। इसके अलावा वायुमंडल में उन गैसों की संख्या भी बढ़ रही है जो वातावरण को गर्म करती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरस्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें