बाढ़ से 50 लाख लोग प्रभावित, 8.27 लाख परिवारों को मिले ₹7,000, जानें पूरी जानकारी
प्रकाशित - 16 Sep 2026
by Vivek Tailang
बिहार में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसलों को भारी नुकसान, सरकार ने दी राहत
बिहार इस समय भीषण बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है। राज्य के 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गंगा, गंडक, कोसी, पुनपुन समेत कई नदियों में आई बाढ़ के कारण हजारों गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इस बीच बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता जारी की गई है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ से प्रभावित 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के लिए 7-7 हजार रुपए की अनुग्रह सहायता राशि जारी की है। यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभुक परिवारों के बैंक खातों में भेजी गई है। सरकार की ओर से इसे बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
8.27 लाख परिवारों को मिली 7-7 हजार रुपए की सहायता
बिहार में बाढ़ से प्रभावित 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों को 7-7 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों से अंचल अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की थी। इसी सूची के आधार पर पात्र परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, सरकार की ओर से इन परिवारों को कुल 579.23 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई है। डीबीटी के जरिए राशि सीधे लाभुक परिवारों के बैंक खातों में भेजी गई, जिससे राहत राशि पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।
Popular Tractors
बिहार के 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग प्रभावित
राज्य में इस साल अलग-अलग नदियों में आई बाढ़ का असर बड़े क्षेत्र में देखने को मिला है। गंगा, गंडक, कोसी और पुनपुन सहित कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से 15 जिलों के 49.46 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इन 15 जिलों के 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। बाढ़ के कारण कई इलाकों में आवागमन, खेती और सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों और ग्रामीण परिवारों के सामने आर्थिक संकट बढ़ गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1260 कम्युनिटी किचेन संचालित
बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़े स्तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है। प्रभावित इलाकों में 1260 कम्युनिटी किचेन संचालित किए जा रहे हैं। इन सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक करीब 1 करोड़ 19 लाख 33 हजार लोगों को सुबह और शाम भोजन कराया जा चुका है। इससे बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को मुश्किल हालात में भोजन की सुविधा मिल रही है।
बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेगा केंद्रीय दल
बाढ़ की स्थिति और इससे हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी एक दल बिहार का दौरा करेगा। केंद्रीय दल बाढ़ की स्थिति के साथ इससे हुए नुकसान का भी आकलन करेगा। राज्य सरकार का कहना है कि बिहार में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 7-7 हजार रुपए की सहायता राशि पहुंचाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सरकार की ओर से प्रभावित इलाकों में भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।
बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों दी गई सहायता राशि के संबंध में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):
प्रश्न 1. बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को कितनी सहायता राशि दी गई है?
उत्तर: बिहार के बाढ़ प्रभावित 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों को 7-7 हजार रुपए की अनुग्रह सहायता राशि दी गई है।
प्रश्न 2. बिहार में बाढ़ राहत की राशि कैसे भेजी गई है?
उत्तर: बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता राशि डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।
प्रश्न 3. बिहार में कितने लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं?
उत्तर: सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार के 15 जिलों में करीब 49.46 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
प्रश्न 4. बिहार में बाढ़ से कौन-कौन से जिले प्रभावित हैं?
उत्तर: बाढ़ से पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल प्रभावित हैं।
प्रश्न 5. बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए क्या राहत कार्य चल रहे हैं?
उत्तर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1260 कम्युनिटी किचेन संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से अब तक करीब 1 करोड़ 19 लाख 33 हजार लोगों को सुबह-शाम भोजन कराया जा चुका है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।