सोयाबीन की कीमतों में आया उछाल, 5000 रुपए के पार पहुंचा भाव

Share Product प्रकाशित - 19 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

सोयाबीन की कीमतों में आया उछाल, 5000 रुपए के पार पहुंचा भाव

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन के भाव और आगे बाजार का रूख

लंबे समय के इंतजार के बाद सोयाबीन की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इससे सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों में इसके अच्छे भाव मिलने की उम्मीद जागी है। इससे पहले सोयाबीन के भावों में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब एक बार फिर से सोयाबीन के भावों में तेजी का रूख दिखाई दे रहा है। वर्तमान में सोयाबीन के भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल को पार कर गए हैं। 

Buy Used Tractor

हालांकि अभी जो भाव चल रहे हैं, वे न्यूनतम समर्थन मूल्य से तो अधिक है लेकिन किसानों की उम्मीद से कम है। सोयाबीन की खेती में आने वाली लागत को देखते हुए अभी इसके भावों में और तेजी आने की जरूरत है ताकि किसानों को अपनी सोयाबीन की फसल से बेहतर लाभ प्राप्त हो सकें। यदि दो साल पहले की बात करें तो उस समय सोयाबीन की कीमतें 10,000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं थी। इसे देखें तो अभी सोयाबीन के भावों में और तेजी आनी चाहिए। वर्तमान समय की बात करें तो इस समय सोयाबीन की कीमतों में उछाल आया है। इससे सोयाबीन के भाव 5000 रुपए/क्विंटल को पार कर चुके हैं। देश की प्रमुख मंडियों में इसके भावों में तेजी दिखाई दे रही है।

मध्य भारत की मंडियों में सबसे अच्छी रेट पर बिका सोयाबीन

यदि मध्य भारत की बात करें तो मध्यप्रदेश की बदनावर मंडी में सोयाबीन का अधिकतम भाव 5890 रुपए प्रति क्विंटल रहा और मंडी में 580 टन की आवक हुई। इसी तरह मध्यप्रदेश की अधिकांश मंडियों में भाव एमएसपी से ऊपर चल रहे हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश की लॉट ए मंडी में सोयाबीन 5050 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बेचा गया। झाबुआ मंडी में सोयाबीन का भाव 5200 रुपए प्रति क्विंटल रहा। गुजरात की वडुज मंडी में भाव 5100 रुपए प्रति क्विंटल देखा गया। इसके अलावा गुजरात की दाहोद मंडी में सोयाबीन का भाव 4946 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। बता दें कि सरकार की ओर से खरीफ सीजन 2023-24 के लिए सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4600 रुपए तय किया गया है। यदि इन मंडी भावों की तुलना एमएसपी से करें तो वर्तमान में मंडी भाव एमएसपी से ज्यादा चल रहे हैं। यह किसानों के लिए राहत भरी बात है। लेकिन अभी किसानों को सोयाबीन के भावों और तेजी आने की उम्मीद है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव, सोयाबनी का लेकर आगे क्या रह सकता है बाजार का रूख, आगे सोयाबीन के भावों में तेजी आएगी या गिरावट, भावों को लेकर क्या कहते हैं बाजार एक्सपर्ट्स, इन सब बातों की जानकारी दे रहे हैं।

देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव

देश की अलग-अलग मंडियों में सोयाबीन का भाव अलग-अलग बना हुआ है। अधिकांश मंडियों में सोयाबीन के भाव एमएसपी से ऊपर चल रहे हैं। वर्तमान में देश की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन के भाव इस प्रकार से रहे-

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में क्या है सोयाबीन का भाव

  • मध्यप्रदेश की अकोदिया मंडी में सोयाबीन का भाव 4750 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बैरसिया मंडी में सोयाबीन का भाव 5160 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • भीकनगांव मंडी में सोयाबीन का भाव 4830 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • काली पीपल मंडी में सोयाबीन का भाव 5015 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • खातेगांव मंडी में सोयाबीन का भाव 4950 रुपए प्रति क्विटल चल रहा है।
  • खुजनेर मंडी में सोयाबीन का भाव 4775 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • माचलपुर मंडी में सोयाबीन का भाव 4750 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मक्सी मंडी में सोयाबीन का भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • मंदसोर मंडी में सोयाबीन का भाव 4966 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मोमन बडोदिया मंडी में सोयाबीन का भाव 4774 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • नलकेहडा मंडी में सोयाबीन का भाव 4831 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सनावद मंडी में सोयाबीन का भाव 4730 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • शाजापुर मंडी में सोयाबीन का भाव 5120 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।      
  • सिरोंज मंडी में सोयाबीन का भाव 4786 रुपए प्रति क्विंटल है।

गुजरात की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन का भाव

  • गुजरात की अमरेली मंडी में सोयाबीन का भाव 4625 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • धोराजी मंडी में सोयाबीन का भाव 4605 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जूनागढ़ मंडी में सोयाबीन का भाव 4930 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • खेडब्रह्मा मंडी में सोयाबीन का भाव 4650 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • कोडियार मंडी में सोयाबीन का भाव 4725 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • वेरावल मंडी में सोयाबीन का भाव 4750 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • विसावदर मंडी में सोयाबीन का भाव 4605 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • व्यारा मंडी में सोयाबीन का भाव 4700 रुपए प्रति क्विंटल है।

महाराष्ट्र की मंडियों में क्या चल रहा है सोयाबीन का भाव

  • महाराष्ट्र की अकोला मंडी में सोयाबीन का भाव 4840 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • औरंगाबाद मंडी में सोयाबीन का भाव 4750 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • औसा मंडी में सोयाबीन का भाव 4940 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • देउलगांव राजा मंडी में सोयाबीन का भाव 4711 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • दिग्रास मंडी में सोयाबीन का भाव 4800 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • हिंगोली मंडी में सोयाबीन का भाव 4955 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • करंजा मंडी में सोयाबीन का भाव 4810 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • मालेगांव मंडी में सोयाबीन का भाव 4670 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मुरीम मंडी में सोयाबीन का भाव 4761 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • नागपुर मंडी में सोयाबीन का भाव 4752 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • पार्टूर मंडी में सोयाबीन का भाव 4775 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सोनपेठ मंडी में सोयाबीन का भाव 4795 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • तूलजापुर मंडी में सोयाबीन का भाव 4801 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • येओतमल मंडी में सोयाबीन का भाव 4745 रुपए प्रति क्विंटल है।

राजस्थान की मंडियों में क्या चल रहा है सोयाबीन का भाव

  • राजस्थान की अन्ता मंडी में सोयाबीन का भाव 4611 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • भवानी मंडी (चौमेहला) मंडी में सोयाबीन का भाव 4734 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • खानपुर मंडी में सोयाबीन का भाव 4861 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • कोटा मंडी में सोयाबीन का भाव 4851 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सवाई माधोपुर मंडी में सोयाबीन का भाव 4595 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

सोयाबीन के भावों से खुश नहीं है किसान

अभी जो सोयाबीन के भाव मंडियों में चल रहे हैं, उसे लेकर किसान खुश नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी इसकी कीमतों में बहुत समय से गिरावट देखी गई है। इससे सोयाबीन किसानों को पहले जितना मुनाफा नहीं हो पा रहा है। दो साल पहले सोयाबीन का भाव 10 से 11 हजार रुपए तक की ऊंचाई को छू गया था, ऐसे में किसान सोयाबीन के भाव बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। इस समय बाजार में सोयाबीन का रेट 4800 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। लेकिन इन कीमतों से किसान खुश नहीं है, उन्हें भाव बढ़ने का इंतजार है।

Tractor Junction Mobile App

सोयाबीन को लेकर आगे क्या रह सकता है बाजार का रूख

बाजार विशेषज्ञों की मानें तो सोयाबीन के भावों में आगे ज्यादा उछाल आने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि आगे भी सोयाबीन के भाव एमएसपी से ऊपर बने रहेंगे। वहीं इसका बाजार भाव 5400 से 5500 रुपए तक रह सकता है। लेकिन सोयाबीन में विशेष तेजी आएगी ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है। यदि आपके यहां सोयाबीन का रेट 5400 से 5500 रुपए तक चल रहा है तो इसे सबसे अच्छा रेट मानें। ऐसे में किसानों को और भाव बढ़ने का ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए। यह समय किसी भी भंडारित सोयाबीन को अधिकतम दर पर बेचने का सही समय है। यह सलाह भारत की मंडियों में प्रचलित औसत दरों के अनुसार है और यह दर हर राज्य में थोड़ी बहुत अलग हो सकती है। इसलिए सोयाबीन को बेचने से पहले अपनी स्थानीय मंडी से भावों की जानकारी अवश्य कर लें और उसके बाद ही अपनी फसल को बेचने के संबंध में उचित निर्णय लें। उपरोक्त ऊपर दिए गए मंडी भाव, विभिन्न मंडियों में चल रहे सोयाबीन के अधिकतम भाव हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों डिजिट्रैक ट्रैक्टरवीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back