प्रकाशित - 23 Feb 2024
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
पिछले कुछ दिनों के दौरान अचानक दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी और सुबह व शाम को हल्की सर्दी का अहसास बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने की ओर इशारा कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ द्वारा 24 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 24 से 27 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में काफी हल्की या मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर से सर्दी का असर दिखाई दे सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी आने की संभावना है जिसके प्रभाव से 23 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक रूप से हल्की या मध्यम बारिश या बर्फबारी के साथ तूफान व बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 24 और 25 फरवरी को इस क्षेत्र में छिटपुट हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, मध्यप्रदेश में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं अन्य राज्यों में भी आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना दिखाई दे रही है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से भारत मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) और स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) की रिपोर्ट के आधार पर आज का मौसम (Today Weather), कल का मौसम (Tomorrow Weather) सहित आगामी 5 दिनों के मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय देश में कई मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। इस समय देश में जो मौसमी सिस्टम (Seasonal system)बन रहे हैं, वे इस प्रकार से हैं
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार में हल्की बारिश हुई।
दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी अब ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। अगले एक हफ्ते तक दिल्ली व उससे लगते क्षेत्रों में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इसमें सुबह और शाम को हल्की ठंड और दोपहर में धूप से गर्मी का अनुभव होगा।
अगले 4 दिनों तक पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से 26-27 फरवरी के दौरान राज्य में बादलों की आवाजाही रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मार्च के प्रथम सप्ताह में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेघगर्जना और कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में मौसम बदल रहा है। कभी तेज धूप निकलती है तो कभी बारिश होती है, कहीं ओले गिरते हैं तो कहीं बिजली चमकती और गिरती है। फरवरी बीतने के साथ ही मौसम में भी बदलाव का असर हो रहा है। अभी प्रदेश में सर्दी पूरी तरह से गई नहीं है। मौसम विभाग ने 24 फरवरी से फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत दिए हैं जिससे मौसम एक बार फिर से बदलने की संभावना है।
राज्य में 23 फरवरी को बारिश हो सकती है। पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हो होने की संभावना है। बारिश होने की वजह से तापमान गिर सकता है और ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश में 29 फरवरी तक ठंड का असर बना रह सकता है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टर, कुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।
अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।