मौसम अलर्ट : इन 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Share Product प्रकाशित - 04 Oct 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : इन 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

विदा होता मानसून जाते-जाते कराएगा जोरदार बारिश, जानें, आपके राज्य का हाल

एक बार फिर मौसम में बदलाव (change in weather) होने लगा है। मानसून की बारिश का दौर लगभग खत्म हो गया है और मानसून (monsoon) विदाई की ओर है। कई राज्यों में तो मानसून ने विदाई ले भी ली है और कई राज्यों में मानसून की विदाई अंतिम दौर में है। बात करें राजस्थान की तो यहां मानसून पूरी तरह से वापसी कर चुका है और इससे बारिश की गतिविधियों (rain activities) पर ब्रेक लग गया है। अब मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रह है। यहां सुबह व देर रात गुलाबी सर्दी (pink winter) का अहसास होने लगा है। जबकि दोपहर के समय धूप में तेजी बरकरार है। मौसम में हर रोज परिवर्तन दिखाई दे रहा है। दिन भी पहले की अपेक्षा जल्द ढलने लगा है। इसी तरह एनसीआर क्षेत्र दिल्ली व हरियाणा में भी मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां अभी भी मानसून की सक्रियता (Monsoon activity) दिखाई दे रही है हालांकि यह मानसून की वापसी का दौर है पर जाते-जाते मानसून इन राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain) कर सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इन दिनों बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड व उत्तर प्रदेश में भारी बारिश (Heavy rain) की संभावना दिखाई दे रही है। अगले 48 घंटों के दौरान इन राज्यों में कुछ जगह पर भारी तो कुछ जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अन्य राज्यों में मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। 

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको मौसम विभाग (Meteorological Department) और स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट (skymet weather report) अनुसार आज का मौसम, कल का मौसम, परसों का मौसम सहित आगामी 3 दिनों के दौरान मौसम के पूर्वानुमान (Weather forecast for 3 days) की जानकारी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं आगामी दिनों में देश के किन राज्यों में होगी बारिश और कहां रहेगा मौसम शुष्क।

इस समय देश में बन रहे हैं ये मौसमी सिस्टम 

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार इस समय देश में कई मौसम सिस्टम बन रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस समय जो मौसमी सिस्टम बन रहे हैं वे इस प्रकार से हैं

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा गुलमर्ग, धर्मशाला, पंतनगर, इटावा, मुरैना, सवाई माधोपुर, जोधपुर, बाड़मेर और अक्षांश 25.7 डिग्री उत्तर और देशांतर 70.3 डिग्री पूर्व होकर गुजर रही है।
  • जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष भागों, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ और जगहों, राजस्थान के शेष भागों और कुछ जगहों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती नजर जा रही हैं।
  • निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणपूर्व झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवात परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
  • एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी पंजाब और जम्मू कश्मीर के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है।
  • एक ट्रफ रेखा दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य महाराष्ट्र के मध्य भाग तक तेलंगाना और दक्षिण मराठवाड़ा तक समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान कहां-कहां हो सकती है बारिश

  • अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से लेकर मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से लेकर मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है।
  • तेलंगाना, कोंकण और गोवा, पूर्वी विदर्भ, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है।

मध्यप्रदेश में कहां-कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के नर्मदापुरम, बैतूल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह एवं छतरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में कहां-कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के रायपुर केंद्र अनुसार 4 से 5 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमतारा, कबीरधाम, राजनंदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाडा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कहां-कहां हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र अनुसार 4 से 5 अक्टूबर के दौरान उत्तर प्रदेश के अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ़,  बलिया, मऊ, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, मिर्ज़ापुर, भदोही, सोनभद्र, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर एवं चंदौली जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है।

बिहार कहां-कहां हो सकती है बारिश  

मौसम विभाग के पटना केंद्र के अनुसार 4 से 6 अक्टूबर के दौरान बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुज़फ़्फ़रपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेख़पुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहनाबाद, भागलपुर, बाँका, जमुई, मुंगेर एवं ख़गड़िया जिलों में अधिकांश इलाकों में गरज–चमक के साथ बारिश हो सकती है है। वहीं 4 अक्टूबर को कई जगहों पर भारी बारिश भी संभव है। मौसम विभाग के अनुसार पांच अक्टूबर तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता से कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश की संभावना है। पांच अक्टूबर के बाद मानसून का प्रभाव कम होने के कारण तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है जिससे लोग को परेशानी हो सकती है।

झारखंड में रांची सहित कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूमि के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है। इसके अलावा राज्य के शेष भागों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश संभव है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से इसका असर 5 अक्टूबर तक देखा जा सकता है।

मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से देश के अलग-अलग भागों के लिए बारिश, आंधी व बिजली गिरने संबंधी मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की गई है, जो इस प्रकार से है-

पूर्वी भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान व चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से पूर्वी भारत में 4 अक्टूबर को झारखंड और उत्तरी ओडिशा में हल्की या मध्यम से व्यापक बारिश या आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 4 से 5 अक्टूबर तक बिहार और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 4 से 7 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर और 4 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में 4 से 7 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय में हल्की या मध्यम से व्यापक वर्षा या तूफान और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ ही 4 से 6 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश और 4 और 5 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन दिखाई नहीं दे रहा है।

अगले दो दिनों के मौसम का पूर्वानुमान (Weather forecast for next two days)

अगले दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत और द्वीपों के कुछ भागों में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के शेष इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आगामी पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान (Weather forecast for next five days) 

अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखाई देगा।

अगले सात दिनों के मौसम का पूर्वानुमान (Weather forecast for the next seven days)

निम्न दबाव का क्षेत्र इस सप्ताह के अंत तक असम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में भर जाएगा। इससे सप्ताह के दौरान पूर्वी राज्यों और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा के सुदूर उत्तरी भागों में आज और कल में भारी बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 अक्टूबर को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के पश्चिमी भागों में भारी बारिश हो सकती है। 4 से 7 अक्टूबर के बीच असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। इस अवधि में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 7 से 9 अक्टूबर के बीच क्षेत्र में कमजोर चक्रवाती परिसंचरण बना रहेगा इससे पूरे क्षेत्र में हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश जारी रह सकती है। 10 से 12 अक्टूबर के बीच चक्रवाती परिसंचरण और मौसम प्रणाली उसी क्षेत्र में भरना शुरू कर देगी। बादलों का फैलाव व्यापक होकर पूरे क्षेत्र को एक साथ कवर कर लेगा, लेकिन अधिकांश हिस्सों में तेज़ बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरसोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back