मौसम अलर्ट : पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा तापमान, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Share Product प्रकाशित - 14 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा तापमान, इन राज्यों में बारिश की संभावना

जानें, आगामी 5 दिन के दौरान कैसा रहेगा आपके राज्य के मौसम का हाल

इस दिनों सर्दी का असर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे देश के कई मैदानी इलाकों सुबह शाम सर्दी का असर बढ़ गया है। सुबह के समय कोहरा दिखाई देता है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में छिटपुट बारिश के साथ भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी दिखाई दे सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और यूपी के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 4 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 16 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ द्वारा हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इससे कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटे दौरान कहां हो सकती है बारिश

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

अगले 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 17 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, 16 से 18 दिसंबर के दौरान केरल और माहे और 17 से 18 दिसंबर को लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • 16 और 17 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
  • 16 और 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग बारिश/बर्फबारी संभव है।
  • 15 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग भागों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
  • इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान देश के शेष भागों के मौसम में कोई खास बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में 15 व 16 तारीख को बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 17 से 20 तारीख तक मौसम साफ रहेगा। 17 को 16 डिग्री सेल्सियस, 18 को 15 डिग्री और 19 व 20 को 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। दिल्ली में अभी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15-16 दिसंबर को राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। लेकिन इससे यहां बारिश होने की संभावना नहीं है। राज्य में आगामी दो से तीन दिन न्यूनतम तापमान में को कई बदलाव नहीं होगा। वहीं 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियसस की गिरावट आ सकती है।

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राज्य में सर्दी मैदानी इलाकों में बढ़ रही है। उत्तरी मैदानी इलाकों में पंजाब में इन दिनों सर्दी का प्रकोप अधिक है। यहां कई स्थानों पर तापमान में गिरवट दर्ज की गई है। इस सीजन इनमें कई जगह के तापमान पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अभी यहां मौसम में कोई और विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि अगले 2-3 दिनों में केवल मामूली बदलाव की उम्मीद है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार के कई शहरों में तापमान तेजी से गिर रहा है। पटना, मुजफ्फरपुर से लेकर भागलपुर में सुबह-सुबह लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों को अब अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। उत्तरप्रदेश के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के कारण बिहार में सर्दी बढ़ गई है। इनके प्रभाव से तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री और गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं राजधानी पटना सहित अन्य भागों में सुबह के समय कोहरे व धुंध का प्रभाव बना रह सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में दिसंबर के अंत तक पूरब से लेकर पश्चिम तक घना कोहरा छाएगा। 17 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मध्यम से तेज कोहरे छाया रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं, जिससे रात में ठंड बढ़ जाएगी। 14 दिसंबर को आगरा समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद धुंध के साथ कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल राज्य में दो-तीन दिन मौसम ऐसा रहने की संभावना है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरइंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back