मौसम अलर्ट : सर्दी व कोहरा का असर तेज, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Share Product प्रकाशित - 05 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : सर्दी व कोहरा का असर तेज, इन राज्यों में बारिश की संभावना

जानें, कहां छाएगा कोहरा और किन राज्यों में हो सकती है बारिश

इस समय देश के अधिकांश राज्यों में ठंड व कोहरे का असर तेज हो गया है और इसमें अभी ओर इजाफा होगा। 13 जनवरी तक सर्दी व कोहरे का असर तेज बने रहने की संभावना बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर मध्यम से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी व हवा की रफ्तार भी तेज बनी रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी माह में देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में किसानों सहित आम व्यक्ति को मौसम की अपडेट जानकारी पता होना बेहद जरूरी है, क्योंकि मौसम में रोजाना बदलाव होता रहता है। मौसम की जानकारी होने से किसान समय पर अपनी फसल को मौसम की मार से बचाने के उपाय कर सकते हैं। वहीं आमजन मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर सकते हैं।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको आज का मौसम, कल का मौसम सहित 2 दिन के मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं।

देश में कहां-कहां छाया रह सकता है कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश सहित पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसी के साथ पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है। बिहार के कुछ भागों में कोहरा घना छाया रह सकता है। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू संभाग, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में कोहरा छाया रहने की संभावना है। गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग भागों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।

किन जगहों पर है शीतलहर व कोल्ड डे की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब में शीत दिवस यानी अधिक कोल्ड डे रहने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग भागों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर शीत दिवस यानि भारी कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान के अलग-अलग भागों में शीत लहर चलने की संभावना है।

देश में किन जगहों पर है आंधी व बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक देश के तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी मध्यप्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश या बिजली गिरने की संभावना है। इधर केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के साथ आंधी चल सकती है। इसी प्रकार दक्षिणपूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर और आसपास के लक्षद्वीप क्षेत्र में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम को देखेते हुए मछुआरों को समुद्री तटों पर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में अलग-अलग भागों में भीषण सर्दी दिन में रहने की संभावना है। इस दौरान 10 डिग्री से कम तापमान रहने की संभावना है। इसी प्रकार अगले दो दिन दिल्ली में तेज सर्दी का असर बना रह सकता है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में तापमान 10 डिग्री से कम रह सकता है।

हरियाणा व चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का हाल

हरियाणा व चंडीगढ़ में भीषण सर्दी पड़ने की संभावना है। अगले दो दिन तेज सर्दी का असर बना रहेगा। इस दौरान सर्द हवाएं चलेगी और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम जा सकता है। आगामी दो दिन मौसम ऐसा रहने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग भागों में भीषण सर्दी का प्रकोप बना रह सकता है। इस दौरान सर्द हवाएं चलेगी और तापमान में भारी गिरावट के संकेत दिखाई दे रहे हैं। राज्य में भीषण कोल्ड डे रहने की संभावना है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back