यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

सर्दी की शुरुआत से पहले इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें, अपने राज्य का हाल

प्रकाशित - 30 Sep 2023

जानें, किन राज्यों में होगी बारिश और कहां रहेगा मौसम शुष्क

सर्दी की शुरुआत के पहले मौसम में परिवर्तन (change in weather) दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम को कुछ नमी के अहसास के साथ हल्की सर्दी (warm winter) की दस्तक होने लगी है। वहीं दोपहर में तेज धूप (bright sunshine) अभी भी बनी हुई है। हालांकि तापमान में कुछ गिरावट (some drop in temperature) दर्ज की गई है। इसके बावजूद अभी भी कई जगहों पर दिन का तापमान पहले जैसा बना हुआ है। मौसम में आ रहे परिवर्तन के साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र (low pressure area) विकसित हो रहा है। इससे कई राज्यों में भारी से लेकर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल, ओडिशा व झारखंड में बारिश हो सकती है। इसमें कहीं-कहीं भारी बारिश की होने का अनुमान है। वहीं शेष भागों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है। झारखंड राज्य को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां भारी बारिश (Heavy rain) हो सकती है। झारखंड में 3 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार में भी हल्की बारिश (light rain) होने की संभावना है। जबकि 2 व 3 अक्टूबर को बिहार में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इस तरह मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश (light to heavy rain) की संभावना जताई है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको मौसम विभाग (Meteorological Department) और स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट (skymet weather report) अनुसार आज का मौसम, कल का मौसम, परसों का मौसम सहित 3 दिनों के दौरान मौसम के पूर्वानुमान (Weather forecast for 3 days) की जानकारी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं आगामी दिनों में देश के कितनी हो सकती है बारिश।

इस समय देश में बन रहे हैं ये मौसम सिस्टम

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार (According to Skymet Weather report) इस समय देश में कई प्रकार के मौसम सिस्टम (weather system) बन रहे हैं। देश में जो मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं, वे इस प्रकार से हैं

  • दक्षिण कोंकण ओर गोवा तट के पास पूर्व मध्य अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र अब उसी क्षेत्र में अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है, संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है। यह 30 सितंबर की शाम या रात तक डिप्रेशन में केंद्रित हो सकता है।
  • उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर निम्न दबाव का क्षेत्र (low pressure area) उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक सुचिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है, संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर पश्चिम की ओर उत्तरी ओडिशा और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के तट की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • तमिलनाडु तट के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर निचले स्तर पर है।
  • एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर देखा जा सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कहां-कहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, गोवा, लक्षद्वीप के कुछ भागों जिनमें गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश (Heavy rain) हुई है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ जगहों हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इसी तरह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के उत्तरी तट और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम (mild to moderate) बारिश हुई है। इधर राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उधर हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश (light rain) हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान कहां-कहां हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ भागों जिनमें झारखंड और उत्तरी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश  (Heavy rain) की संभावना है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, बिहार, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम (mild to moderate) बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर और उत्तराखंड में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश (light rain) होने की संभावना है।

अक्टूबर के शुरुआती दिनों में किन राज्यों में है बारिश की संभावना- (एक से 4 अक्टूबर का मौसम)

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
आईएमडी ने 1 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और 4 अक्टूबर तक झारखंड और बिहार में हल्की से भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।
वहीं आईएमडी ने 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में हल्की या मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। वहीं 30 सितंबर तक कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
इधर राजस्थान में 30 सितंबर से आगामी 4-5 दिन राज्य के सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 1-2 दिनों में राज्य के सभी भागों से मानसून विदा होने के लिए परिस्थितियों अनुकूल दिखाई दे रही है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दो दिनों के बाद छत्‍तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है।
दो से तीन अक्टूबर के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। तापमान लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान भी संभाग में कहीं-कहीं स्थानीय प्रभाव से हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में अभी फिलहाल बारिश के कम ही आसार नजर आ रहे हैं। दिल्ली में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में तापमान 22 से 35 डिग्री तक चल रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

राजस्थान से मानसून वापस लौटने लगा है, इसलिए इन मौसम प्रणालियों का बहुत ज्यादा असर नजर नहीं आएगा। राजस्थान में अभी फिलहाल बारिश की कम ही संभावना दिखाई दे रही है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में अभी बारिश के आसार कम है, लेकिन लखनऊ सहित कई जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। वहीं लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों ऐस ट्रैक्टरमैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें