प्रकाशित - 10 Nov 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
दिवाली का त्योहार 12 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। यहां देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से दिवाली पर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्व मानसून का असर दक्षिणी राज्यों में देखने को मिल रहा है। ऐसे मे मौसम विभाग ने केरल सहित सात राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इसमें महाराष्ट के समीप गोवा सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, उड़ीसा में मध्यम से लेकर तेज बारिश और भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 12 नवंबर तक इन क्षेत्रों में मानसून का असर दिखाई देगा। वहीं राजस्थान व महाराष्ट्र में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वी राज्यों में बारिश देखी जा सकती है। यूपी और दिल्ली की बात करें तो यहां हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। यहां कोहरा बढ़ेगा। पर्वतीय भागों मे बर्फबारी होगी।
मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही 5 राज्यों में भूस्खलन और भूकंप की चेतावनी भी जारी की है। इसमें असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में भूस्खलन और भूकंप आने की संभावना जताई जा रही है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।
अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।