मौसम अलर्ट: इस बार देरी से आएगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Share Product प्रकाशित - 20 May 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट: इस बार देरी से आएगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

जानें, इस बार कितनी होगी बारिश और कैसा रहेगा खेती के लिए मानसून

जलवायु परिवर्तन (Climate change) के इस दौर में बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि, भूकंप आदि प्राकृतिक आपदाओं के बीच किसानों को देश में देरी से मानसून आने को लेकर चिंता सता रही है। जैसा कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए इस बार देश में देरी से मानसून आने की बात कही है। बता दें कि भारतीय कृषि मौसम पर आधारित है। ऐसे में किसानों और कृषि से संबंधित व्यवसाय के लिए मानसून की खबर बहुत मायने रखती है। इसके अलावा आम आदमी के लिए भी मानसून और मौसम की खबर जनना बहुत जरूरी है ताकि वे भी खराब मौसम से होने वाले नुकसान से बच सकें।

Buy Kubota MU4501 4WD

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम आपको भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मानसून के बारे में जारी पूर्वानुमान के बारे में जानकारी देंगे और साथ ही स्काईमेट वेदर की मानसून के पूर्वानुमान की रिपोर्ट भी के बारे में भी जानेंगे। तो आइये जानते हैं मानसून को लेकर मौसम विभाग और स्काईमेट का पूर्वानुमान।

4 जून को केरल पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस बार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून (South-West Monsoon) 4 जून तक केरल में प्रवेश करेगा। इसके बाद करीब 20 दिन बाद राजस्थान में मानसून प्रवेश करेगा। मौसम की परिस्थियां अनुमान के मुताबिक रही तो जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून राजस्थान में प्रवेश कर जाएगा। वहीं पिछले साल मानसून ने 30 जून को प्रवेश किया था। जबकि 2021 में 18 जून को मानसून ने राजस्थान में प्रवेश किया था। मानसून को लेकर आईएमडी का कहना है कि केरल में मानसून के प्रवेश के बाद ही राजस्थान में मानसून की स्थिति को स्पष्ट किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ को लेकर आईएमडी का पूर्वानुमान

इस साल मानसून के सामान्य तिथि से चार दिन देरी से आगमन की संभावना है। जगदलपुर में 13 जून, रायपुर में 16 जून और अंबिकापुर सहित प्रदेश भर में 21 जून को मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

मुंबई में कब प्रवेश करेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार इस साल महाराष्ट्र में 96 प्रतिशत तक सामान्य मानसून रहेगा। यानि राज्य में औसतन बारिश 87 प्रतिशत होगी। मुंबई में मानसून 10 और 11 जून को प्रवेश करेगा। मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि इसका पता मई के अंत तक चल पाएगा।

हरियाणा में देखने को मिलेंगी प्री-मानसून की गतिविधियां

हरियाणा के मौसम में निरंतर बदलाव जारी है। कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश हो रही है। देश के उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 20 से 22 मई के दौरान एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी जिससे गर्मी का असर दिखाई देगा। वहीं 23 मई को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 से 25 मई के दौरान फिर से प्री-मानसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।  

इस बार देश में कितनी बारिश का है अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल देश में सामान्य मानसून रहने का अनुमान है। इस साल देश में औरत बारिश 96 प्रतिशत हो सकती है। वहीं स्काईमेट के अनुसार देश में इस बार 94 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। आमतौर पर मानसून एक जून को केरल तट (Kerala Coast) पर दस्तक देता है लेकिन इस बार अल नीनो (Al Nino) का असर अधिक होने से मानसून को केरल पहुंचने में देरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 4 जून को केरल पहुंच सकता है, साथ ही यह भी माना जा रहा है कि मानसून इससे भी देरी से पहुंच सकता है।

मानसून को लेकर क्या है स्काईमेट का पूर्वानुमान

इससे पहले मानसून को लेकर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के कहना था कि इस साल मानसून में देरी हो सकती है। स्काईमेट के फाउंडर डायरेक्टर जतिन सिंह के अनुसार इस बार मानसून केरल में एक जून की जगह 6 दिन की देरी से के साथ 7 जनू को दस्तक दे सकता है। 15 दिन के शुरुआती अनुमान के अनुसार मानसून की शुरुआत कमजोर होने की पूरी संभावना है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरएचएवी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

scroll to top
Close
Call Now Request Call Back