मौसम अपडेट : इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें, आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

Share Product प्रकाशित - 18 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अपडेट : इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें, आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

जानें, किन राज्यों में हो सकती है बारिश और आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

इस साल 2023 में कई चक्रवात सक्रिय हुए, इससे मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिला। इसके प्रभाव से कहीं बारिश तो कही बाढ़ जैसे हालात तो कई जगह पानी की कमी से फसलें सूखती हुई दिखाई दीं। अब साल 2023 का यह आखिरी महीना है। इस महीने में एक और नया चक्रवती सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। इससे कई जगहों पर बारिश की संभावना है। 

बता दें कि इस समय तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है और केरल में भी बारिश की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें मुंबई सहित पूरे राज्य के मौसम में बदलाव होगा। इससे ठंड घटेगी और बारिश होगी। मुंबई के पुणे में अगले दो दिन तक बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं दक्षिण केरल में 18 दिसंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं दक्षिण तमिलनाडु में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य कई राज्यों में सर्दी का असर बढ़ सकता है और कोहरा छाया रह सकता है। यहां तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। इससे सर्दी का असर और तेज होने की संभावना है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट व मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आपके राज्य व शहर की मौसम की जानकारी दे रहे हैं, साथ ही आगामी 5 दिन के मौसम का पूर्वानुमान भी बता रहे हैं तो आइये, जानते हैं आपके राज्य में कैसा रहेगा आगामी दिनों के दौरान मौसम का हाल।

अगले 24 घंटों के दौरान कहां हो सकती है बारिश

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय कोमारिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। वहीं 24 घंटों के बाद तमिलनाडु और केरल में बारिश कम हो जाएगी लेकिन लक्षद्वीप में बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा  उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसी के साथ आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इधर उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

आगामी 5 दिन के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग द्वारा अगले पांच दिनों में मौसम में होने वाले परिवर्तन को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है, इसके मुताबिक तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। केरल और माहे में कई स्थानों और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है।
18 और 19 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 18 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 18 दिसंबर को गुजरात तट और उसके आसपास 25-35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे तक की तेज अपतटीय हवाएं चलने की संभावना है।

21 से 23 दिसंबर के दौरान पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है। वहीं 19 और 20 दिसंबर, 2023 को सुबह के समय असम और मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा छाने की संभावना है।

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

वहीं अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के कई भागों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होता दिखाई दे रहा है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के बाकी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

राजस्थान के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

राजस्थान में अगले 5 दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 23-24 को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।

हरियाणा व पंजाब के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

हरियाणा में आगामी 5 दिनों तक घना कोहरा छाया रहा सकता है। वहीं मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 48 घंटों के दौरान यहां तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसी प्रकार पंजाब में भी अधिकांश जगहों पर कोहरा छाया रह सकता है और मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। अभी फिलहाल यहां बारिश कोई संभावना नहीं है।

महाराष्ट्र के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों तक आंतरिक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर और विदर्भ और मराठवाड़ा में सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। राज्य में एक बार फिर हवा की दिशा में बदलाव से मौसम परिवर्तन होगा। नम दक्षिण-पूर्वी हवाओं के बहने से पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में आज से 20 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके कारण मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में गुलाबी ठंड भी कम हो जाएगी। इस नमी के चलते पुणे सहित दक्षिण-पश्चिम महाराष्ट्र में छिटपुट बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मध्यप्रदेश के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर अंत से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा, इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और ठंड के साथ कई जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी वहीं रात के तापमान में हल्का उछाल आएगा।

उत्तर प्रदेश के लिए आगामी 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

उत्तरप्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार 19, 20 और 21 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के साथ साथ पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 22 और 23 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के आसार है। वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस कारण से आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से सर्दी बढ़ने की संभावना है।

बिहार के लिए आगामी 5 दिन के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हफ्ते भर तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने के साथ सुबह के समय पटना सहित अधिकतर भागों में कोहरे व कुछ जगहों पर धुंध का प्रभाव दिखाई देगा। दिन में धूप निकलने के साथ लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरइंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back