कोहरे का रेड अलर्ट जारी, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Share Product प्रकाशित - 23 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

कोहरे का रेड अलर्ट जारी, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

जानें, कहां पड़ेगा कोहरा और कहां होगी बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

भीषण ठंड और कोहरे के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में बारिश की संभावना भी व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि 25-26 जनवरी के बाद ही मौसम में परिवर्तन आना शुरू होगा। मौसम में हल्के परिवर्तन के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में अभी कुछ दिन कोहरे और शीतलहर का असर बना रह सकता है। इसी के साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। यदि स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट की मानें तो ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वी विदर्भ के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश व केरल में हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट (skymet weather report) के अनुसार आज का मौसम, कल का मौसम सहित आगामी दिनों के मौसम की जानकारी दे रहे हैं।

इस समय देश में बन रहे हैं ये मौसमी सिस्टम (Seasonal systems are being formed in the country)

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक देश में जो मौसमी सिस्टम बन रहे हैं उनके अनुसार औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 130 से 140 किलोमीटर की जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तरी मैदानी इलाकों पर चल रही हैं। उत्तरी कोंकण और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर है। एक तरफ रेखा दक्षिणी आंतिरिक कर्नाटक से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा होते हुए विदर्भ तक फैली हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कहां-कहां हुई बारिश (Rain during the last 24 hours)

पिछले 24 घंटों के दौरान विदर्भ के पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर छिटपुट हल्की बारिश हुई। वहीं पंजाब उत्तर प्रदेश के कई भागों में गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रही। हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी गंभीर कोल्ड डे रहा। इसके अलावा दक्षिण उत्तराखंड और उत्तरी मध्यप्रदेश में एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रही। बिहार के कुछ हिस्सों और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रही। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, बिहार और त्रिपुरा के कुछ भागों में घना कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान देश में कहां-कैसा रहेगा मौसम

  • अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वी विदर्भ के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग भागों तथा उत्तरी मध्यप्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है।
  • पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति दिखाई दे सकती है।
  • उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather in Delhi)

राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में दिल्ली में मध्यम से लेकर घना कोहरा छाया रहा सकता है। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक अभी फिलहाल ठंड और कोहरे से दिल्ली वालों को राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। दिल्ली में 26 जनवरी तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन भी यहां दिन में सुबह हल्का या मध्यम कोहरा छा सकता है।

राजस्थान में कैस रहेगा मौसम का हाल (Weather in Rajasthan)

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी, पश्चिमी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं अति घना कोहरा, अतिशीतदिन स्थिति देखी गई। वहीं शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम पूर्णरूप से शुष्क बना रहेगा। इससे आगामी तीन से चार दिन के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा, शीत दिन व शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर आगामी तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। 26-27 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather in Haryana)

मौसम विभाग हरियाणा केंद्र के मुताबिक राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरे की सूचना है। राज्य में अधिकांश स्थानों पर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति रही। राज्य में 23 जनवरी को कुछ स्थानों पर घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। कुछ जगह पर कोल्ड डे या भीषण शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे या शीतलहर का असर दिखाई दे सकता है। 25 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा व शीतलहर की संभावना है। इसी प्रकार 26 जनवरी को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा, शीतलहर की स्थिति रह सकती है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather in Uttar Pradesh 10 days)

यूपी में ठंड का असर जारी है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह घने कोहरे देखा गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार से लेकर गुरुवार तक कई जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बर्फीली हवाओं के कारण तेज ठंड का दौर 24 जनवरी तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 जनवरी से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। यूपी में कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, खीरी, बहराइच में घने से भी घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान कम रहने के कारण कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ गाजियाबाद, सहारनपुर, नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, काशीराम नगर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती के लिए कोहरे के साथ दिन में अत्यधिक सर्दी रहने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं यूपी के सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, अमेठी, लखनऊ, कन्नौज में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather in Bihar 10 days)

बिहार में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राजधानी पटना सहित बिहार के सभी जिलों में ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी तक के लिए राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद ही ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन  (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back