मौसम अलर्ट : अब शुरू होगी कड़ाके की सर्दी, कहीं कोहरा तो कहीं बारिश का अलर्ट

Share Product प्रकाशित - 11 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : अब शुरू होगी कड़ाके की सर्दी, कहीं कोहरा तो कहीं बारिश का अलर्ट

जानें, कैसा रहेगा आपके राज्य के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट के साथ ही कई राज्यों में कोहरा छाया रहने तो कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी मौसम अलर्ट के मुताबिक देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहने की आशंका है। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार देश का मौसम तेजी से बदल रहा है। इससे दिल्ली एनसीआर में सर्द हवाओं के साथ ठंडक का एहसास बढ़ने लगा है। इससे तापमान में भी गिरावट दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

किन राज्यों में हो सकती है बारिश (In which states it may rain)

मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। कई इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण राज्य केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

किन राज्यों में छाया रह सकता है कोहरा (In which states fog can remain)-

मौसम विभाग ने पांच राज्यों के अलग-अलग क्षेत्र में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं बिहार के कुछ हिस्सों में भी कोहरा छाया रह सकता है। आईएमडी के अनुसार उत्तरी मध्य प्रदेश, उप हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की आशंका है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा आंतरिक ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कहां गिर सकती है बिजली (Where can lightning strike)

अगले 2 दिनों के दौरान केरल और माहे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, छिटपुट गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई खास मौसम होने की संभावना नहीं है।

आगामी दिनों के मौसम का पूर्वानुमान (Weather forecast for the coming days)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 12 दिसंबर को सिक्किम और 13 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
  • 12 और 13 दिसंबर को पंजाब के अलग-अलग भागों में और 12-14 दिसंबर के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • 15-20 दिसंबर को तमिलनाडु के तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (How will be the weather of Delhi)

मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में धुंध छाई रहने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यहां अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां का अधिकतम तापमान 22.0-26.0 और न्यूनतम तापमान 11.0-13.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता अधिकतम और न्यूनतम सीमा 32-50 और 18-35% के बीच रहेगी। हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम और हवाओं की गति 4.0 - 10.0 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम (How will be the weather of Madhya Pradesh)

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले दो दिनों में पूरे प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ जाएगा। बर्फीली हवाओं से तापमान में तेजी से गिरावट होगी और ठंड की ठिठुरन बढ़ जाएगी। यहां ग्वालियर, सिंगरौली, भिंड, मुरैना, दतिया, सीधी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यहां पर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रीवा, कटनी, पन्ना, छतरपुर, गुना, टीकमगढ़, जबलपुर, अशोक नगर में हल्का कोहरा रहेगा। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ सकती है।

कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम (How will be the weather of Chhattisgarh)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बारिश के बाद अब मौसम पिछले तीन दिनों से साफ चल रहा है। आगे प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन होता दिखाई दे रहा है। इसके कारण से आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं हैं।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (How will be the weather of UP)

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदल रहा है। तापमान में गिरावट देखी जा रही है जिससे सर्दी बढ़ने लगी है। इस दौरान ठंडी हवाएं चल रही हैं। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में रात को सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। न्यूनतम तामपान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में यहां के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। अगले 3 दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। यूपी में 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क रह सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से यहां सर्दी का असर बढ़ रहा है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टरस्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back