मौसम अलर्ट : पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ेगी सर्दी, इन चार राज्यों में बारिश की संभावना

Share Product प्रकाशित - 21 Nov 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ेगी सर्दी, इन चार राज्यों में बारिश की संभावना

जानें, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। कई राज्यों में सर्दी का असर तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने चार राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इससे आने वाले दिनों में सर्दी का असर और तेज हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश होने की संभावना है। इस बेमौसम बारिश (Rain) से सर्दी में इजाफा होगा। वहीं दक्षिण में मानसून (monsoon) सक्रिय होगा। पहाड़ों पर 23 नवंबर से एक बार फिर हल्की बर्फबारी हो सकती है। देश के शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। इधर, दिल्ली को प्रदूषण से कुछ राहत मिलना शुरू हो सकती है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) और स्काईमेट वेदर (skymet weather) की ओर से जारी किए मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके तहत आज का मौसम सहित आगामी दिनों के मौसम का हाल बता रहे हैं, तो आइये जानते हैं आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

मानसून की गतिविधियां होंगी तेज, इन राज्यों में बारिश के आसार

इस सप्ताह के दौरान पूर्वोत्तर मानसून दक्षिणी प्रायद्वीप पर सक्रिय होगा। इस दौरान बारिश बेल्ट पूर्व से पश्चिम की ओर तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होते हुए केरल और लक्ष्यद्वीप तक जाएगी। इससे कुछ दिनों में बारिश का प्रसार बढ़कर उत्तर की ओर बढ़ सकता है। इससे तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, महाराष्ट्र में भी अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात में भी 25 से 27 नवंबर के बीच बेमौसम बारिश हो सकती है। इधर, इस सप्ताह दक्षिण भारत में अच्छी बारिश हो सकती है। 21 नवंबर को बारिश अधिकतर दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु तक ही सीमित रहेगी। इसके बाद इसका प्रसार बढ़ेगा जिससे कर्नाटक और केरल में बारिश हो सकती है।

इस समय देश में बन रहे हैं ये मौसमी सिस्टम

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक कोमोरिन क्षेत्र पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर चक्रवाती परिसंरण से लेकर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। तमिलनाडु तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं 23 नवंबर को एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कहां-कहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के उत्तरी तट और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान कहां-कहां हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और केरल में हल्की से लेकर मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ओडिशा के दक्षिणी तट, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है।
23 नवंबर को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली और एनसीआर के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि इसके अलावा यहां के मौसम में कोई खास परिवर्तन दिखाई नहीं दे रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यहां तापमान में करीब 10-11 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है, जो सामान्य गिरावट की श्रेणी में आती है। यहां पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण हवा का पैटर्न थोड़ा गड़बड़ा रहा है। इससे प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार होने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बारिश की कोई गतिविधि नहीं देखी जा सकेगी। ऐसे में यहां का मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजस्थान के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक इस माह के अंतिम दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक ओर चक्रवात बनने की संभावना है। नवंबर के आखिरी सप्ताह बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान पर दिखाई देगा। इससे यहां मौसम में बदलाव दिखाई देगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 26 नवंबर के बाद राजस्थान के कई जिलों में मौसम में बदलाव होगा। नवंबर के आखिरी सप्ताह एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम केंद्र जयपुर ने राजस्थान में आगामी 5 दिन तक मौसम शुष्क बने रहने और तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य के कुछ भागों में कुहासा भी बना रह सकता है। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक आगामी 23 नवंबर तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। इस दौरान पारे में गिरावट आने से सर्दी का असर बढ़ जाएगा।

यूपी के लिए मौसम का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार 21 व 22 नवंबर को यहां मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 24 और 25 नवंबर को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन दिखाई नहीं देगा। इस दौरान किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन नवंबर के अंत तक तापमान में गिरावट आएगी सर्दी का असर तेज होगा। वहीं दिसंबर माह में यहां कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।

मध्यप्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिनों बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में आने वाले दिनों में तेजी से बदलाव दिखाई देगा। इसके प्रभाव से  प्रदेश भर में कई जगहों पर बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे 21 से 26 नवंबर तक कई स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। नवंबर के आखिरी दिनों में रात के साथ ही दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट होगी। ऐसे में दिसंबर के पहले सप्ताह के दौरान प्रदेश में कड़ाके की सर्दी हो जाएगी। मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्यप्रदेश के लिए 26 नवंबर को हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। वहीं 27 नवंबर को हल्की से लेकर मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस प्रकार पूर्वी मध्यप्रदेश में 26 नंवबर को हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 27 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टरप्रीत ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back