वीएसटी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 : ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री में गिरावट

Share Product प्रकाशित - 02 Nov 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

वीएसटी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 : ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री में गिरावट

वीएसटी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 – ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री घटी

वीएसटी टिलर और ट्रैक्टर कंपनी के लिए अक्टूबर 2022 फायदेमंद नहीं रहा है। कंपनी को टिलर और ट्रैक्टर दोनों की बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी द्वारा जारी वीएसटी टिलर और ट्रैक्टर सेल्स डाटा 2022 में इसकी जानकारी दी गई है। वीएसटी ने अक्टूबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 474 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अक्टूबर 2021 के दौरान 996 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी को ट्रैक्टर बिक्री में 52.40 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। वहीं कंपनी ने अक्टूबर 2022 के दौरान 1368 टिलर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2021 के दौरान 1820 पावर टिलर बेचे गए थे। इस प्रकार वीएसटी टिलर की बिक्री में 24.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

वीएसटी पावर टिलर और ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022

विवरण अक्टूबर 2022 अक्टूबर 2021 परिवर्तन (%में)
पावर टिलर 1368 1820   -24.83
टैक्टर्स 474 996 -52.40

विशेष : उपरोक्त आंकड़ें ऑडिट नहीं किए गए हैं। ऑडिट के बाद आंकड़ों में परिवर्तन संभव है।

वीएसटी ने सात महीनों में 12.65 प्रतिशत ज्यादा टिलर बेचे

वित्तवर्ष 2022-23 के पहले सात महीनों अप्रैल से अक्टूबर की बात करें तो वीएसटी ट्रैक्टर की बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है जबकि टिलर की बिक्री में वृद्धि हुई है। वीएसटी टिलर और ट्रैक्टर ने साल दर साल टिलर और ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2022 में यह जानकारी दी है। वीएसटी ने इन सात महीनों के दौरान 19348 टिलर बेचे हैं जबकि पिछले वित्तवर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान 17175 टिलर बेचे गए थे। इस प्रकार टिलर की बिक्री में 12.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वीएसटी ने अप्रैल से अक्टूबर 2022 के दौरान 3849 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष इसी समान अवधि में 5369 यूनिट ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार ट्रैक्टर बिक्री में 28.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर की ओर से अब तक बेचे गए टिलर और ट्रैक्टरों की सूची (YTD)

विवरण YTD 2022 YTD 2021 परिवर्तन (%में)
पावर टिलर 19348 17175 12.65%
ट्रैक्टर 3849 5369 -28.31%

विशेष : उपरोक्त आंकड़ें ऑडिट नहीं किए गए हैं। ऑडिट के बाद आंकड़ों में परिवर्तन संभव है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back