प्रकाशित - 02 Sep 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर ने अगस्त 2022 की टिलर और ट्रैक्टर बिक्री की रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने जहां ट्रैक्टरों की बिक्री में कमी दर्ज की है वहीं टिलर्स की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त 2022 में कुल 600 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 734 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार वीएसटी टिलर और ट्रैक्टर सेल्स डाटा के अनुसार ट्रैक्टर की बिक्री में 18.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अगर टिलर्स बिक्री की बात करें तो अगस्त 2022 के दौरान 3002 वीएसटी टिलर्स की बिक्री की गई है। जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 2602 टिलर्स बेचे गए थे। इस प्रकार वीएसटी टिलर्स की सेल में 15.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर की सेल्स रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई है।
विवरण | अगस्त 2022 | अगस्त 2021 | परिवर्तन (% में) |
---|---|---|---|
पावर टिलर | 3002 | 2602 | 15.37% |
ट्रैक्टर | 600 | 734 | -18.26% |
वीएसटी को इस साल के जनवरी से अगस्त तक 8 माह के दौरान ट्रैक्टर की कुल बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर की ओर से जनवरी से अगस्त 2022 तक की सेल्स रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार वीएसटी पावर टिलर की बिक्री में कंपनी ने 23.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने साल 2022 के इन 8 महीनों में 15910 पावर टिलर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 12914 पावर टिलर बेचे गए थे। वहीं कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री में 22.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी से अगस्त 2022 की अवधि के दौरान कुल 2789 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 3596 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
विवरण | YTD 2022 | YTD 2021 | परिवर्तन (%में) |
---|---|---|---|
पावर टिलर | 15910 | 12914 | 23.2% |
ट्रैक्टर | 2789 | 3596 | -22.44% |
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok