स्वराज 742 एफई : 42 एचपी श्रेणी में मजबूत और शक्तिशाली ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 21 Nov 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

स्वराज 742 एफई : 42 एचपी श्रेणी में मजबूत और शक्तिशाली ट्रैक्टर

जानें, स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और लाभ

किसानों के लिए ट्रैक्टर काफी महत्वपूर्ण कृषि यंत्रों में से एक है। इससे खेती के अधिकांश काम आसानी से निपटाए जा सकते हैं। आधुनिक युग में ट्रैक्टर का चलन बढ़ता ही जा रहा है। आज हर किसान चाहता है कि उसके पास ट्रैक्टर हो ताकि उसे खेती के काम में आसानी हाे सकें। यदि आप भी किसान हैं और अपने लिए 42 एपी रेंज में कोई सबसे अच्छा ट्रैक्टर तलाश रहे हैं तो स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस ट्रैक्टर में कई विशेषताएं हैं जो इसे अन्य ट्रैक्टर से इसे अलग बनाती हैं। सबसे बड़ी बात ये हैं कि ये ट्रैक्टर इतना सस्ता है कि इसे हर किसान आसानी से खरीद सकता है। स्वराज 742 एफई एचपी की बात करें तो इस ट्रैक्टर की हार्सपावर क्षमता 42 एचपी है। इसकी इंजन क्षमता कुशल माइलेज प्रदान करती है। इसका इंजन 2000 रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है और इसमें 3-स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर के साथ उन्नत वाटर-कूल्ड तकनीक दी गई है। 742 एफई स्वराज में इस एचपी रेंज के सभी ट्रैक्टरों में सबसे अच्छा इंजन दिया गया है। इसमें 3.44 - 11.29 किमी प्रति घंटे की रिवर्स स्पीड के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स हैं। इस ट्रैक्टर की 2.9 - 29.21 किलोमीटर प्रति घंटे की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है। इसमें 6 x 16 फ्रंट टायर्स और 13.6 x 28 रियर टायर्स दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर मॉडल में 1700 किलोग्राम की मजबूत लिफ्टिंग क्षमता है। यह ट्रैक्टर बहुउद्देश्यीय ट्रैक्टर है जिसका उपयोग कृषि और वाणिज्यिक दोनों कार्याें में किया जा सकता है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर 42 एचपी माॅडल के फीचर्स, क्वालिटी, इंजन, स्पेसिफिकेशन्स, एचपी रेंज और कीमत (Swaraj 742, 42HP Price) आदि की जानकारी दे रहे हैं। 

स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

स्वराज 742 एफई इंजन

स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर 42 एचपी रेंज में आता है। इसमें तीन सिंलेडरों दिए गए है। इस ट्रैक्टर की इंज रेटेड 2000 RPM है। इसमें इंजन को ठंडा रखने के लिए कूलिंग वाटर सिस्टम दिया गया है। इसमें 3 स्टेज आयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 35.7 एचपी है। इस ट्रैक्टर के इंजन की माइलेज क्षमता बहुत अच्छी है।

स्वराज 742 एफई ट्रांसमिशन

यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। इसमें 12 V 88 Ah की बैटरी दी गई है। इसमें Starter motor टाइप का अल्टरनेटर दिया गया है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.9 - 29.21 किलोमीटर प्रति घंटा और इसकी रिवर्स स्पीड 3.44 - 11.29 किलोमीटर प्रति घंटा है।

स्वराज 742 एफई ब्रेक और स्टीयरिंग

स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर में मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन दिया गया है। यह ट्रैक्टर सिंगल ड्राप आर्म स्टीयरिंग कॉलम में आता है। स्वराज 42 एचपी मल्टी-स्पीड पीटीओ और रिवर्स पीटीओ के साथ 540 आरपीएम @ 1650 ईआरपीएम के साथ आता है। इस ट्रैक्टर बड़ा ईंधन टैंक दिया गया है जिससे यह ट्रैक्टर लगातार कई घंटों तक खेत में काम कर सकता है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 60 लीटर है। 

स्वराज 742 एफई हाइड्राेलिक्स

इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। यह ट्रैक्टर 1700 किलोग्राम तक का भार उठा सकता है। इस ट्रैक्टर में  3 पाइंट लिंकेज के साथ ऑटो ड्राफ्ट और गहराई नियंत्रण (ADDC) दिया गया है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2020 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 1945 एमएम है। स्वराज 742 एफई 42 एचपी ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3450 एमएम और चौड़ाई 1720 एमएम और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 422 एमएम है।

स्वराज 742 एफई पहिए और टायर

स्वराज 742 एफई 42 एचपी ट्रैक्टर एक 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जिसके सामने के टायर 6.00 x 16 और पिछला टायर 13.6 x 28 साइज का आता है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर के साथ Tool, Toplink, Canopy, Hook, Bumpher, Drawbar जैसी अन्य सुविधाएं भी देती है।

स्वराज 742 एफई 42 एचपी ट्रैक्टर की कीमत 2022 (Swaraj 742, 42HP Price) 

अब बात की जाए स्वराज 742 एफई 42 एचपी (Swaraj 742, 42HP Price) ट्रैक्टर तो कीमत तो इसकी एक्स शोरूम प्राइज 6.35 रुपए से लेकर 6.60 लाख* रुपए तक है। बता दें कि भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में आरटीओ पंजीकरण शुल्क, राज्य सरकार के करों आदि के कारण स्वराज 742 ऑन रोड प्राइस अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर ग्राहक को 2 साल की वारंटी देती है।

जानें,  स्वराज 742 एफई 42 एचपीट्रैक्टर में आपको क्या फीचर्स मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स  स्वराज 742 एफई 42 एचपी ट्रैक्टर 
इंजन रेटेड आरपीएम  2000 RPM
सिलेंडर 3 सिलेंडर
एचपी कैटेगिरी 42 HP
पीटीओ एचपी 35.7 HP
गियर संख्या 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
स्टीयरिंग मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल)
ब्रेक   तेल में डूबे हुए ब्रेक्स
लिफ्टिंग क्षमता   1700 किलोग्राम
कीमत 6.35 लाख रुपए से 6.60 लाख* रुपए तक 

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको स्वराज 742 एफई 42 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इसके अलावा अन्य कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न.1 स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर में कितने एचपी का इंजन आता है?

उत्तर : स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर में 42 एचपी का इंजन आता है।

प्रश्न. 2 स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर एक घंटे में कितना डीजल खाता है?

उत्तर : स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर 42 एचपी में 60 लीटर का टैंक दिया गया है जो लंबे समय तक कार्य करता है। 

प्रश्न. 3 स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर में कितने सिलेंडर होते हैं? 

उत्तर : स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर में 3 सिलेंडरों के साथ आता हैं।

प्रश्न. 4 स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर के 42 एचपी मॉडल की कीमत कितनी है?

उत्तर : इस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम प्राइज 6.35 लाख रुपए से 6.60 लाख* रुपए तक है।

प्रश्न. 5 स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर 42 एचपी में कितने साल की वारंटी आती है?

उत्तर : स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर 42 एचपी पर कंपनी 2 साल की वारंटी देती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टरजॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back