मल्टी स्पीड का मल्टी धमाल: सॉलिस यानमार ट्रैक्टर खरीदें, पाएं 51 बंपर इनाम और डबल बचत

किसानों के लिए सुनहरा मौका, कीमत में भारी छूट और 5% जीएसटी के साथ ट्रैक्टर बुकिंग शुरू

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही किसानों के लिए खुशखबरी आई है। भारत की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक सॉलिस यानमार ट्रैक्टर (Solis Yanmar) ने किसानों को ध्यान में रखते हुए अपना "मल्टी स्पीड का मल्टी धमाल" ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर में ट्रैक्टर खरीदने पर डबल बचत के साथ-साथ 51 बंपर इनाम जीतने का शानदार मौका भी मिल रहा है। यह ऑफर खास तौर पर उन किसानों के लिए है जो नई तकनीक से लैस, मजबूत और किफायती ट्रैक्टर की खरीदना पसंद करते हैं।

क्या है मल्टी स्पीड का मल्टी धमाल ऑफर?

सॉलिस यानमार मल्टी स्पीड का मल्टी धमाल ऑफर के तहत ट्रैक्टर खरीद पर कीमत में विशेष छूट के साथ 7% तक की GST छूट मिल रही है जिससे आपको पहले से कम कीमत ट्रैक्टर मिलेगा। इसके अलावा लकी ड्रॉ में 51 इनाम जीतने का मौका है जिसमें कार, मोटर साइकिल, लैपटॉप, वाशिंग मशीन और अन्य उपहार शामिल हैं। ऑफर के बंपर लकी ड्रा में जो उपहार रखें गए हैं, वे इस प्रकार से हैं: 

  • पहला पुरस्कार : (1) टोयोटा कार
     
  • दूसरा पुरस्कार : (3) रॉयल इनफील्ड हंटर (350CC)
     
  • तीसरा पुरस्कार : (11) होंडा शाइन (100CC)
     
  • चौथा पुरस्कार : (15) लैपटॉप
     
  • पांचवां पुरस्कार : (21) वाशिंग मशीन

इसके अलावा डीलरशिप ड्रा भी रखा गया है जिसमें हर खरीद पर इनाम का अवसर मिलेगा। 

इन 2 ट्रैक्टर मॉडल पर खास छूट व जीएसटी का फायदा यानी डबल फायदा

सॉलिस यानमार का 4415, 45 HP सिंगल क्लच और सॉलिस यानमार का 4515, 48 HP डुअल क्लच ट्रैक्टर पर कंपनी डबल बचत का फायदा दे रही है। इन ट्रैक्टरों पर कितनी बचत होगी, यह इस प्रकार से है:

सॉलिस यानमार 4415 : 45 HP सिंगल क्लच ट्रैक्टर पर बचत 

  • ऑफर से पहले ट्रैक्टर की कीमत: 6,95,000 रुपए
  • कंपनी की तरफ से कीमत में छूट के बाद कीमत : 6,44,999 रुपए
  • नई जीएसटी दर 5% के साथ नई कीमत: 6,04,999 रुपए
  • इस ट्रैक्टर की खरीद पर होने वाली कुल बचत : 90,001 रुपए 

सॉलिस यानमार 4515 : 48 HP डुअल क्लच ट्रैक्टर पर बचत 

  • ऑफर से पहले ट्रैक्टर की कीमत: 7,60,000 रुपए
  • कंपनी की तरफ से छूट के बाद कीमत : 7,10, 000 रुपए
  • नई जीएसटी दर 5% के साथ नई कीमत: 6,65,999 रुपए
  • इस ट्रैक्टर की खरीद पर होने वाली कुल बचत : 94,001 रुपए 
नोट: उपरोक्त ऑफर राजस्थान के किसानों के लिए है। 

 

सॉलिस यानमार का मल्टी स्पीड धमाका ऑफर: अन्य राज्यों में क्या है ऑफर?

राज्य सॉलिस यानमार 4415 2WD की कीमत सॉलिस यानमार 4515 2WD की कीमत
मध्यप्रदेश 6,09,599 6,69,599
उत्तरप्रदेश 6,04,599 6,69,599
महाराष्ट्र 6,23,599 6,74,999
छत्तीसगढ़ 6,32,999 6,98,499
गुजरात 6,27,999 7,02,999
कर्नाटक 6,32,999 6,79,999
ओडिशा 6,37,599 -

 

राज्य सॉलिस यानमार 4215 2WD की कीमत

सॉलिस यानमार 4215 EP 2WD की कीमत

आंध्र प्रदेश 6,46,999 6,74,999
तेलंगाना 6,46,999 6,74,999

बुकिंग चालू है, सीमित अवधि के लिए

यह ऑफर न केवल ट्रैक्टर खरीदने को और सुलभ बनाता है, बल्कि त्योहारी सीजन में किसानों के लिए अतिरिक्त लाभ लेकर आया है। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2025 तक मान्य है। यह लकी ड्रॉ पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होगा और सभी बुकिंग करने वाले किसान इसमें स्वचालित रूप से शामिल हो जाएंगे।

सीमित समय तक है ऑफर, देरी न करें

यह ऑफर सीमित समय के लिए है और केवल त्योहारी सीजन तक ही मान्य रहेगा। बुकिंग की अंतिम तिथि के बारे में जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी सॉलिस यानमार डीलर से संपर्क कर सकते हैं या solis-yanmar.com/hi वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

एक साथ डबल फायदा और इनाम भी

Solis Yanmar का मल्टी स्पीड धमाका ऑफर किसानों को ट्रैक्टर खरीदने का एक बेहतरीन अवसर दे रहा है। इस ऑफर में तकनीक, कीमत और इनाम, तीनों का मेल है, जिससे किसान को मिलेगा आधुनिक ट्रैक्टर, बचत की गारंटी और बोनस में लकी ड्रॉ में उपहार जीतने का मौका। तो देर किस बात की यह समय सही है ट्रैक्टर खरीदने के लिए महाबचत के साथ, अभी नजदीकी डीलर से संपर्क करें, बुकिंग कराएं और Solis Yanmar के इस बंपर धमाका ऑफर का लाभ उठाएं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें