यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जनवरी 2024: घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 17 प्रतिशत कमी, 22972 यूनिट बेची

प्रकाशित - 01 Feb 2024

महिंद्रा एंड महिंद्रा : कुल बिक्री में 17 प्रतिशत की गिरावट, 23948 यूनिट बेची

देश की नंबर 1 ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस साल जनवरी 2024 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी के लिए यह महीना भी बिक्री के लिहाज से सकारात्मक नहीं रहा। इस माह भी कंपनी को घरेलू और निर्यात बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने घरेलू बिक्री में 17 प्रतिशत की कमी के साथ जनवरी 2024 में 22972 यूनिट ट्रैक्टर की बिक्री की है।

ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में हम आपको महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2024 (Mahindra Tractor Sales Report January 2024) की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2024: घरेलू और निर्यात बाजार में 4978 ट्रैक्टर कम बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2024 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23948 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2023 के दौरान 28926 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने 4978 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। यदि घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने जनवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 22972 यूनिट की बिक्री की है। जबकि जनवरी 2023 में कंपनी ने 27626 ट्रैक्टर बेचे थे। इस तरह कंपनी ने इस जनवरी माह में पिछले जनवरी माह के मुकाबले 4654 ट्रैक्टर कम बचे हैं। वहीं, कंपनी को निर्यात बाजार में भी 28 प्रतिशत गिरावट का सामना कराना पड़ा है। जनवरी 2024 के दौरान महिंद्रा ने निर्यात बाजार में कुल 976 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि पिछले साल जनवरी 2023 में 1300 ट्रैक्टरों की बेचे गए थे। ऐसे में निर्यात बाजार में 324 ट्रैक्टर कंम बेचे गए हैं। 

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डेटा जनवरी 2024 : घरेलू और निर्यात

 विवरण    जनवरी 2024  जनवरी 2023   गिरावट (%में) 
 घरेलू     22972   27626   -17%
 निर्यात      976  1300  -25%
 कुल    23948   28926   -17%

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2023-2024 के 10 महीनों (अप्रैल से जनवरी) के बिक्री के आंकड़ों को भी सार्वनिक किया है। इसके मुताबिक कंपनी ने घरेलू बाजार में 2022-23 में 331290 इकाइयों के मुकाबले 2023-24 में 320129 इकाइयां बेचीं। ऐसे में कंपनी को 2024 के घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर निर्यात बाजार में, महिंद्रा की ईयर टू डेट ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2024 में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट: अप्रैल से जनवरी 2023-24 (YTD) 

     विवरण   वित्त वर्ष 23-24   वित्त वर्ष 22-23   गिरावट (%में) 
     घरेलू      320129       331290      -3% 
   निर्यात      10561       15450       -32%
     कुल     330690      346740       -5%

कृषि गतिविधियोंं में गिरावट से कम हुई ट्रैक्टर की बिक्री

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमने जनवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 22972 ट्रैक्टर बचे हैं। कृषि गतिविधियों में कमी के कारण खुदरा गति धीमी हो गई है। मौजूदा ठंड की स्थिति ये गेहूं की प्रमुख फसल को मदद मिलने से रबी फसल का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। बागवानी उत्पादन के अच्छे अनुमान की सरकार की घोषणा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देेने के लिए सरकार के निरंतर समर्थन से सत्कारात्क भावनाओं को मदद मिलेगी और आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग को समर्थन मिलेगा। निर्यात बाजार में हमने 976 ट्रैक्टर बेचे हैं। 

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें