महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2022 : घरेलू बाजार में बेचे 20,138 ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 01 Sep 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2022 : घरेलू बाजार में बेचे 20,138 ट्रैक्टर

महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में 1 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे 

देश की सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में 21 हजार 520 ट्रैक्टर बेचे हैं। ट्रैक्टर बिक्री का यह आंकड़ा अगस्त 2021 की तुलना में 1 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने अगस्त 2021 में 21360 यूनिट ट्रैक्टर बेचे थे। महिंद्रा की ओर से जारी किए गए ट्रैक्टर सेल्स डाटा में यह जानकारी दी गई है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में जानते हैं कि महिंद्रा ने अगस्त 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में ट्रैक्टर बिक्री में कितनी वृद्धि दर्ज की है।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2022 : घरेलू बाजार में बेचे 20138 ट्रैक्टर

ट्रैक्टर बिक्री के मामले में अगस्त का महीना महिंद्रा के लिए ज्यादा खुशियों भरा नहीं रहा। महिंद्रा ने घरेलू बाजार में मात्र 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने घरेलू बाजार में अगस्त 2022 के दौरान कुल 20 हजार 138 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान अगस्त 2021 में कुल 19,997 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार कंपनी ने 1 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2022 : निर्यात बाजार में बेचे 1382 ट्रैक्टर

अगस्त 2022 में यह अजीब संयोग रहा कि महिंद्रा घरेलू बाजार की तरह निर्यात बाजार में भी मात्र 1 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा ने अगस्त 2022 के दौरान निर्यात बाजार में 1382 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल अगस्त 2021 में 1363 यूनिट बेची गई थी। यह आंकड़े निर्यात में 1 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाते हैं। 

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा अगस्त 2022 : घरेलू और निर्यात बाजार

विवरण  2022    2021  परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार  20138     19997  1%
निर्यात बाजार 1382   1363 1%
कुल   21520  21360   1%


इस साल में अगस्त तक 10 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे

साल 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी से अगस्त तक 8 महीनों के दौरान 10 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा की ओर से जारी किए गए सेल्स डाटा के अनुसार कंपनी ने 2022 में 31 अगस्त तक घरेलू और निर्यात बाजार में 1,63,336 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि 2021 में जनवरी से अगस्त तक 1,48,518 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने 2022 में इन 8 महीनों के दौरान घरेलू बाजार में 1,55,205 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि 2021 में 1,41,614 ट्रैक्टर बेचे गए थे। यह डाटा घरेलू बाजार में 10 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। वहीं निर्यात बाजार में 8,131 ट्रैक्टर बेचे गए हैं जबकि पिछले साल 6,904 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार निर्यात में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल मिलाकर इस वर्ष अब तक 10 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे गए हैं।

महिंद्रा की ओर से अब तक बेचे गए ट्रैक्टरों की सूची (YTD)

विवरण YTD 2022 YTD 2021  परिवर्तन (%में)
घरेलू बाजार 1,55,205 1,41,614  10%
निर्यात बाजार  8,131 6,904   18%
कुल 1,63,336  1,48,518 10%

महिंद्रा ने त्यौहारी सीजन में ज्यादा ट्रैक्टर बेचने की तैयारी शुरू की

महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का के अनुसार कंपनी ने अगस्त 2022 में घरेलू बाजार में 20,138 और निर्यात बाजार में 1382 ट्रैक्टर बेचकर पिछले वर्ष की तुलना में 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि मानसून सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक रहा है। हालांकि पूर्वी भारत में प्रमुख धान उत्पादक राज्यों में वर्षा का असामान्य वितरण रहा है। इससे धान की बुवाई प्रभावित हुई है। हमें उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में शुभ दिनों में ट्रैक्टर की खरीद से मांग में सुधार होगा। हम त्योहारी सीजन में ट्रैक्टर की मजबूत मांग को देखते हुए अच्छी तैयारी कर रहे हैं।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back