महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD : 27 HP में शानदार ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 12 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD : 27 HP में शानदार ट्रैक्टर

जानें, इस ट्रैक्टर के फीसर्स और कीमत और स्पेसिफिकेशन

ट्रैक्टर दुनिया में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का नाम पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा आज दुनिया की नं. 1 कंपनी बन चुकी है जो किसानों की आवश्यकता के अनुरूप ट्रैक्टर का निर्माण करती है। महिंद्रा की ट्रैक्टरों को लेकर एक लंबी लिस्ट है। इसमें महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD 27 एचपी ट्रैक्टर भी शामिल है। 

यह काफी शानदार ट्रैक्टर है खासकर उन किसानों के लिए जिनके पास छोटी जोत यानि छोटा खेत है। यह ट्रैक्टर काफी अच्छा माइलेज देता है। यह ट्रैक्टर लंबे समय तक खेत में बिना रूके काम कर सकता है। इसके मैन्टेनेस का खर्च भी कम आता है। इसकी कीमत भी काफी वाजिब रखी गई है ताकि खासकर छोटे किसान इसे आसानी से खरीद सकें। यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊ, सीड फर्टीलाइजर ड्रिल, टिपिंग ट्रॉली, स्प्रेयर (माउंटेड एंड ट्रेल्ड) (Rotavator, Cultivator, MB Plough, Seed Fertilizer Drill, Tractor Trolley, Sprayer (Mounted and Trailed)) के साथ काफी अच्छी तरीके से कार्य कर सकता है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD (Mahindra JIVO 305 DI 4WD VINEYARD: 27 HP) ट्रैक्टर के फीचर्य, कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

इंजन (Engine)

महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD ट्रैक्टर दो सिलेंडरों के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 1789 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 2500 रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। यह एक 27 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है 18.3 KW (24.5 एचपी) के अधिकतम पीटीओ से लैस है। यह ट्रैक्टर 89 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है।

ट्रांसमिशन (Transmission)

इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन (Transmission) दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 8 गियर बॉक्स आगे और 4 गियर बॉक्स आते हैं। यह ट्रैक्टर पॉवर स्टियरिंग के साथ आता है।

हाइड्रोलिक (Hydraulic)

इस ट्रैक्टर में 750 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता है। यह ट्रैक्टर अधिक उत्पादकता के साथ आपके इम्प्लीमेंट को अधिक कुशलता के साथ चला सकता है। यह भारी से भारी माल को आसानी से उठा सकता है।

टायर व पहिये (Tires and wheels) 

इस 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए कई ट्रेड पैटर्न टायर शामिल हैं। इसके टायर का साइज 8.3X24 है।

महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन (Specifications of Mahindra JIVO 305 DI Vineyard 4WD Tractor)

इंजन क्षमता     1789 सीसी      
मैक्सिमम टॉर्क          89 Nm           
मैक्सिमम पीटीओ पावर 18.3 kW (24.5 HP)    
रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) 2500        
गियर की संख्या 8 एफ़ + 4 आर    
गियर की संख्या  2      
स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग     
रियर टायर साइज़    8.3 x 24          
ट्रांसमिशन टाइप   स्लाइडिंग मेश        
हाइड्रॉलिक्स क्षमता 750 किलोग्राम

महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD की कीमत (Mahindra Jivo 305 DI Vineyard 4WD Price)

यदि बात की जाए महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD की कीमत (Mahindra Jivo 305 DI Vineyard 4WD Price) की तो भारत में इस ट्रैक्टर की कीमत 5.95 लाख रुपए से 6.20 लाख रुपए तक है। यह इस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत है। अलग-अलग राज्यों में आरटीओ शुल्क व रोड टैक्स के कारण इस ट्रैक्टर की ऑन रोड प्राइज अलग-अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी 5 साल की वारंटी देती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back