महिंद्रा 265 डीआई : 30 एचपी श्रेणी में खेती के लिए सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 02 Nov 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा 265 डीआई : 30 एचपी श्रेणी में खेती के लिए सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर

जानें, महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर के फीचर्स, विशेषता, लाभ और कीमत

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा एक जाना पहचाना नाम है। इस कंपनी के बनाए ट्रैक्टर भारतीय कृषि को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसलिए महिंद्रा ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। महिंद्रा की ट्रैक्टर श्रृंखला में महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 30 एचपी श्रेणी में आता है। इस ट्रैक्टर की पावर और परफॉर्मेंस बेहतरीन है। ये किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरता है। यदि आप एक किसान हैं और अपने लिए 30 एचपी की श्रेणी में कोई नया ट्रैक्टर तलाश रहे हैं तो महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर आपके लिए बेहतरीन चुनाव साबित हो सकता है। यह एक 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जिसमें 3 सिलेंडर आते हैं। इसके इंजन की क्षमता 2048 सीसी है। यह ट्रैक्टर खेती का काम उत्कृष्ट तरीके से करने में समक्ष है। महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर मॉडल में बहुत ही टिकाऊ इंजन दिया गया है। इतना ही नहीं यह ट्रैक्टर विभिन्न कृषि उपकरणों के लिए 25.5 पीटीओ एचपी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह अत्यधिक उन्नत तकनीकी समाधानों के साथ आता है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा 265 डीआई: 30 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, इंजन, कीमत, हाइड्रोलिक क्षमता, स्पेसिफिकेशन्स आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

इंजन

महिंद्रा 265 डीआई एक 2 व्हील ड्राइव-30 एचपी ट्रैक्टर है, जिसमें 3 सिलेंडर और 2048 सीसी इंजन है, जो 1900 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ क्षमता 25.5 एचपी है, जो कृषि के विभिन्न यंत्रों को बेहतर तरीके से संचालित करने में समक्ष है। यह ट्रैक्टर उन्नत वाटर कूलेंट तकनीक और ड्राई टाइप एयर क्लीनर के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस इसके पावरफुल इंजन पर निर्भर करती है। ईंधन के न्यूनतम उपयोग के साथ, यह उच्च शक्ति और अधिकतम टॉर्क उत्पन्न कर सकता है। 

ट्रांसमिशन

महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर में पार्टियल कांस्टेंट मेष टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें सिंगल क्लच है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसमें 12 V 75 AH की बैटरी दी गई है। इसका अल्टरनेटर 12 V 36 A है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 28.2 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि इसकी रिवर्स स्पीड 12.3 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

ब्रेक और स्टीयरिंग

महिंद्रा 265 डीआई में ड्राई-टाइप सिंगल क्लच है, जो सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग है जिससे ट्रैक्टर को नियंत्रित करना और तेजी से प्रतिक्रिया करना आसान हो जाता है। इसमें मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं जो उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर में 6 स्प्लीन टाइप की पावर टेकऑफ क्षमता है जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। इस ट्रैक्टर की फ्यूल टैंक क्षमता 45 लीटर है जिससे ये ट्रैक्टर कई घंटों तक लगातार काम कर सकता है।

हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1200 किलोग्राम है। इसमें 3 पाइंट लिंकेज डीसी और पीसी दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1790 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 1830 एमएम है। इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3360 एमएम और चौड़ाई 1625 एमएम है। इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 340 एमएम है। इसका ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 3040 एमएम है। 

टायर

महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर एक 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसके सामने के टायर का साइज 6.00 x 16 और पिछला टायर का साइज 12.4 x 28 है। 

वारंटी और कीमत

अब बात करते हैं महिंद्रा 265 डीआई : 30 एचपी ट्रैक्टर की कीमत की तो इसकी ट्रैक्टर की कीमत किसानों के लिए बहुत ही किफायती है। सभी छोटे और सीमांत किसान इस ट्रैक्टर को आसानी से खरीद सकते हैं। भारत में महिंद्रा 265 डीआई की ऑन-रोड कीमत 4.80 लाख रुपए- 4.95 लाख (एक्स-शोरूम कीमत) रुपए है। बता दें कि ट्रैक्टर की कीमत कई घटकों पर निर्भर करती है जैसे कि आरटीओ पंजीकरण, एक्स-शोरूम कीमत, रोड टैक्स आदि। इसलिए यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि राज्य और शहर के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। अब बात आती है इसकी वारंटी की तो इस ट्रैक्टर पर आपको 2 साल या 2000 घंटे की वारंटी कंपनी देती है।

आयशर 241 ट्रैक्टर की और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

महिंद्रा 265 डीआई : 30 एचपी ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स   महिंद्रा 265 डीआई: 30 एचपी ट्रैक्टर 
सिलेंडर की संख्या 3
एचपी कैटेगिरी  30 एचपी
पीटीओ एचपी      25.5 एचपी
इंजन सीसी क्षमता 2048 सीसी 
हाइड्रोलिक क्षमता 1200 किलोग्राम  
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
ब्रेक ऑयल इमरसेड ब्रेक्स 
वारंटी   2000 घंटे या  2 साल
कीमत  4.80-4.95 Lac*

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा 265 डीआई 30 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इसके अलावा अन्य कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।  

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरफार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back