खेती, ट्रॉली और हैवी लोड के लिए जॉन डियर के टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स, जानें फीचर्स और कीमत

हाई टॉर्क, पावरफुल PTO और मजबूत ट्रांसमिशन: जॉन डियर ट्रैक्टर क्यों हैं सबसे भरोसेमंद?

भारत में जॉन डियर (John Deere) के ट्रैक्टर दमदार इंजन, हाई बैकअप टॉर्क, एडवांस ट्रांसमिशन, मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम, पावरफुल PTO और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। छोटे किसानों से लेकर बड़े व्यावसायिक फार्म तक जॉन डियर के हरे और पीले रंग के ट्रैक्टर केवल गहरी जुताई ही नहीं, बल्कि गन्ने से लदी ट्रॉलियां खींचने, ईंट-रेत की ढुलाई, हैवी–ड्यूटी निर्माण कार्यों में भी शानदार प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं। 

यदि आप खेती के साथ-साथ भारी ढुलाई के लिए भी एक शक्तिशाली और भरोसेमंद ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जॉन डियर ट्रैक्टर (John Deere Tractor) के ये टॉप ट्रैक्टर मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि खेती, ट्रॉली और हैवी हॉलेज के लिए जॉन डियर के ट्रैक्टर सबसे भरोसेमंद क्यों माने जाते हैं, प्रमुख मॉडल, इनके दमदार फीचर्स, कीमत और आपकी जरूरत के अनुसार कौन-सा मॉडल सबसे बेहतर रहेगा। इसके अलावा, ट्रैक्टर जंक्शन पर आप जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड के नए और पुराने ट्रैक्टरों की कीमत व स्पेसिफिकेशन की तुलना कर सकते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकते हैं। इसलिए किसान कहते हैं, "ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं।" अधिक जानकारी के लिए 9770974974 पर कॉल कर सकते हैं।

खेती, ट्रॉली और हैवी हॉलेज के लिए जॉन डियर के ट्रैक्टर क्यों माने जाते हैं सबसे भरोसेमंद

आधुनिक तकनीक, कम रखरखाव लागत और मजबूत सर्विस नेटवर्क के कारण जॉन डियर आज भारत के सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर ब्रांड्स में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। इसके ट्रैक्टरों में अत्याधुनिक तकनीक और एडवांस फीचर्स का बेहतरीन मेल मिलता है, जो इन्हें खेती से लेकर भारी ढुलाई उपयोग के लिए भरोसेमंद और हाई-परफॉर्मेंस ट्रैक्टर बनाते हैं। 

  • हाई बैकअप टॉर्क (High Backup Torque): इससे ट्रैक्टर बिना पावर ड्रॉप या इंजन दबे लगातार आगे बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन देता है।

  • दमदार हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता: जॉन डियर ट्रैक्टर भारी ट्रॉली की टिपिंग और कल्टीवेटर, एमबी प्लाउ, रोटावेटर, सुपर सीडर व हैप्पी सीडर जैसे बड़े उपकरणों को आसानी से संचालित करने में सक्षम है।

  • ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक (OIB): अधिक लोड की स्थिति में भी बेहतर ब्रेकिंग, लंबी उम्र और कम रखरखाव सुनिश्चित करते हैं।

  • JDLink कनेक्टिविटी फीचर: लोकेशन ट्रैकिंग, मशीन की स्थिति की निगरानी, परफॉर्मेंस अलर्ट, कार्यों का रिकॉर्ड (डॉक्यूमेंटेशन) और फ्लीट मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं प्रदान करती है।

  • आधुनिक और स्मूथ ट्रांसमिशन: गियर बदलने की प्रक्रिया को आसान और स्मूद बनाता है। खेती के दौरान शक्ति का बेहतर उपयोग होता है और कृषि उपकरणों के साथ अधिक कार्यक्षमता मिलती है।

  • लंबा सर्विस इंटरवल: जॉन डियर ट्रैक्टरों (John Deere Tractor) का सर्विस इंटरवल लंबा होता है, जिससे किसानों को बार-बार सर्विस सेंटर नहीं जाना पड़ता।

  • मजबूत सर्विस नेटवर्क: पूरे भारत में कंपनी का मजबूत सर्विस नेटवर्क और स्पेयर पार्ट्स की आसान उपलब्धता ट्रैक्टर का डाउनटाइम कम रखती है और काम में निरंतरता बनाए रखती है।

खेती और भारी ढुलाई के लिए जॉन डियर के प्रमुख ट्रैक्टर मॉडल

1. जॉन डियर 5105 4WD (40 HP)

जॉन डियर 5105 4WD 40 HP श्रेणी का एक दमदार और लोकप्रिय ट्रैक्टर है। यदि आपका बजट ₹7 लाख के आसपास है और आपकी जमीन सीमित है, लेकिन आप छोटे कमर्शियल काम (जैसे ईंट भट्ठा, रेत परिवहन या ट्रॉली) करना चाहते हैं, तो यह सबसे पावरफुल विकल्प है।

मुख्य फीचर्स

  • 40 HP क्षमता का 3-सिलेंडर इंजन

  • 1600 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता

  • मानक 540 @ 2100 ERPM इंडिपेंडेंट पीटीओ

  • हल्की खेती और ढुलाई के लिए आदर्श

  • अनुमानित कीमत: ₹6.52 लाख से ₹7.07 लाख (एक्स-शोरूम)  

2. जॉन डियर 5045D PowerPro 4WD (46 HP)

जॉन डियर 5045D PowerPro 4WD 46 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी का शक्तिशाली और लोकप्रिय ट्रैक्टर है।  यह मॉडल विशेष रूप से उन किसानों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो मध्यम पावर सेगमेंट में बेहतरीन खेती और भारी ढुलाई (ट्रॉली परिवहन)—दोनों काम एक साथ निपटाना चाहते हैं।

मुख्य फीचर्स

  • 46 HP, 3-सिलेंडर इंजन

  • ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक्स

  • 2WD और 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) वेरिएंट

  • खेती और ट्रॉली परिवहन दोनों के लिए उपयुक्त

  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹8.68 लाख से ₹9.75 लाख के बीच  

3. जॉन डियर 5050D 4WD (50 HP)

जॉन डियर 5050D 4WD, 50 एचपी श्रेणी का एक ऑल-राउंडर ट्रैक्टर है, जिसे मध्यम आकार की खेती के साथ नियमित हैवी-ड्यूटी कृषि अनुप्रयोगों के लिए डिजाइन किया गया है। प्रीमियम तकनीक और बेहतर प्रदर्शन चाहने वाले किसानों के लिए यह एक संतुलित विकल्प हो सकता है। 

मुख्य फीचर्स

  • 50 HP, 3-सिलेंडर इंजन

  • बेहतर माइलेज और हाई बैकअप टॉर्क

  • मजबूत PTO क्षमता और हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी

  • खेती और नियमित ट्रॉली ढुलाई दोनों के लिए उपयुक्त

  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹9.56 लाख–₹10.46 लाख के बीच 

4. जॉन डियर 5210 GearPro (50 HP)

जॉन डियर 5210 गियरप्रो, एक 50 HP श्रेणी का एक एडवांस प्रौद्योगिकी वाला ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से बड़े कृषि उपकरणों और भारी ढुलाई में एक्स्ट्रा रेंज और एक्स्ट्रा दम प्रदान करने के लिए बनाया गया है। बड़े रोटावेटर, सुपर सीडर और मल्चर जैसे कृषि उपकरणों के साथ इसका प्रदर्शन अच्छा रहता है।

मुख्य फीचर्स 

  • 50 HP, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन FIP इंजन

  • GearPro ट्रांसमिशन और क्रीपर स्पीड गियरबॉक्स विकल्प

  • आरामदायक ऑपरेटर प्लेटफॉर्म और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक

  • बड़े कृषि उपकरणों और हैवी लोड ढुलाई दोनों के लिए उपयोगी

  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹9.56 लाख–₹10.46 लाख

5. जॉन डियर 5310 4WD (55-57 HP)

यदि आपको खेतों में सुपर सीडर, 3-बॉटम प्लाऊ चलाना हो या गन्ने की भारी ट्रॉली को मंडियों तक पहुंचाना हो, तो इस काम के लिए जॉन डियर 5310 4WD उपयुक्त है। यह ट्रैक्टर 2000–2500 किलोग्राम तक की लिफ्ट कैपेसिटी के साथ भारी कृषि उपकरणों में बेहर कार्यक्षमता प्रदान करता है।  

मुख्य फीचर्स 

  • 55-57 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड HPCR इंजन

  • ड्यूल टॉर्क मोड और 500 घंटे का लंबा सर्विस अंतराल

  • फोर-व्हील ड्राइव (4WD) तकनीक

  • कृषि जुताई, ट्रैक्टर माउंटेड कंबाइन और ढुलाई के लिए सबसे उपयुक्त

  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹10.95 लाख से ₹12.45 लाख के बीच (John Deere 5310 4WD)। लगभग ₹12.43 लाख से ₹14.38 लाख के बीच (John Deere 5310 Powertech 4WD) 

6. जॉन डियर 5055E 4WD (55 HP)

जॉन डियर 5055E 4WD, 55 एचपी श्रेणी का एक मल्टी-यूटिलिटी ट्रैक्टर है, जो अपने हैवी-ड्यूटी ट्रांसमिशन और लंबी सर्विस लाइफ के लिए कमर्शियल रेंटल बिजनेस करने वाले किसानों के बीच बहुत मशहूर है। ड्यूल क्लच, खुला प्लेटफॉर्म, मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता और 4WD तकनीक इसे सभी प्रकार के कृषि अनुप्रयोगों के लिए उपयोगी बनाते हैं।

मुख्य फीचर्स 

  • 55 HP क्षमता का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन

  • 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स कॉलरशिफ्ट गियरबॉक्स

  • 1800 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और इंडिपेंडेंट पीटीओ

  • खेती के साथ-साथ भारी लोडर और डोजर अटैचमेंट के लिए परफेक्ट

  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹10.95 लाख से ₹12.45 लाख (एक्स-शोरूम)

7.  जॉन डियर 5405 PowerTech (63 HP)

जॉन डियर 5405 PowerTech Trem IV 4WD 63 एचपी श्रेणी का शक्तिशाली और बहुउपयोगी ट्रैक्टर है, जिसे अधिक शक्ति और टॉर्क की जरूरत वाले किसानों के लिए तैयार किया गया है। भारी ट्रॉली, सब-सॉइलर, बड़े रोटावेटर और कमर्शियल कृषि कार्यों में इसका प्रदर्शन बेहतर माना जाता है। 

मुख्य फीचर्स 

  • 63 HP का 3-सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड HPCR (हाई प्रेशर कॉमन रेल) इंजन

  • इकोनॉमी और स्टैंडर्ड ड्यूल इंजन मोड स्विच

  • मजबूत हाइड्रोलिक्स और 4WD तकनीक

  • लंबी दूरी की ढुलाई और मल्चर, रोटरी टिलर, पावर हैरो आदि जैसे कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त

  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: John Deere tractor price किसानों के बजट अनुकूल है, सटीक जानकारी डीलर से संपर्क करें।  

8. जॉन डियर 5075E 4WD (75 HP)

जॉन डियर 5075E 4WD, 5E सीरीज का सबसे शक्तिशाली और बहुमुखी ट्रैक्टर है, जिसे 74 एचपी श्रेणी के टर्बोचार्ज्ड पावरटेक इंजन के साथ बड़ी खेती और कृषि के साथ-साथ गैर-कृषि अनुप्रयोगों जैसे लोडर, डोजर में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है।  

मुख्य फीचर्स 

  • 74 HP क्षमता का 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज इंजन

  • 4WD तकनीक और HPCR ईंधन इंजेक्शन सिस्टम

  • उच्च टॉर्क और बेहतर पावर

  • बड़े खेतों में खेती और कमर्शियल स्तर पर भारी कृषि उपकरण उपयोग के लिए उपयुक्त

  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹14.75 लाख–₹15.84 लाख के बीच (नॉन-एसी केबिन वेरिएंट) 

कौन-सा ट्रैक्टर किस किसान के लिए सही रहेगा?

  • 50 HP: मध्यम जोत, सामान्य पारंपारिक फसलों की खेती और नियमित ट्रॉली ढुलाई अनुप्रोयोगों के लिए।

  • 55 HP: गहरी जुताई, भारी रोटावेटर, धान के पानी भरे खेतों में पडलिंग कार्य और बड़े कृषि उपकरण जैसे सुपर सीडर, बेलर, मल्चर के लिए।

  • 60–75 HP: बड़े खेत, कमर्शियल उपयोग, कस्टम हायरिंग और भारी ढुलाई जैसे कार्यों के लिए। 

खेती और भारी ढुलाई दोनों के लिए एक भरोसेमंद ट्रैक्टर

यदि आपका उद्देश्य खेती और भारी ढुलाई दोनों के लिए एक भरोसेमंद ट्रैक्टर खरीदना है, तो John Deere के उपरोक्त सभी मॉडल अपनी-अपनी श्रेणी में मजबूत विकल्प हैं। सही ट्रैक्टर का चुनाव आपकी खेती का क्षेत्रफल, उपयोग होने वाले कृषि उपकरण, ढुलाई की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर करना बेहतर होगा। इससे ट्रैक्टर का बेहतर उपयोग होगा और लंबे समय में आपकी लागत भी नियंत्रित रहेगी।

“जॉन डियर के टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs): 

प्रश्न 1. खेती और भारी ढुलाई के लिए जॉन डियर का सबसे अच्छा ट्रैक्टर कौन-सा है? 

उत्तर: यदि खेती के साथ भारी ट्रॉली और कमर्शियल ढुलाई भी करनी है, तो John Deere 5310 4WD, 5055E 4WD और 5405 PowerTech बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। बड़े खेतों और हैवी हॉलेज के लिए 5075E 4WD भी अच्छा विकल्प है। 

प्रश्न 2. जॉन डियर ट्रैक्टर किसानों के बीच इतना लोकप्रिय क्यों है? 

उत्तर: जॉन डियर ट्रैक्टर (John Deere Tractor) अपनी हाई बैकअप टॉर्क, दमदार PTO, मजबूत हाइड्रोलिक्स, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, एडवांस ट्रांसमिशन, बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और मजबूत सर्विस नेटवर्क के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 

प्रश्न 3. जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत कितनी होती है? 

उत्तर: जॉन डियर ट्रैक्टर (John Deere Tractor) की एक्स-शोरूम कीमत मॉडल और HP के अनुसार अलग-अलग होती है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹6.52 लाख से शुरू होकर ₹15.84 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 

प्रश्न 4. ट्रॉली और कमर्शियल ढुलाई के लिए कितने HP का ट्रैक्टर लेना चाहिए? 

उत्तर: यदि नियमित ट्रॉली परिवहन और खेती दोनों कार्य करने हैं, तो 50–55 HP का ट्रैक्टर अच्छा विकल्प है। वहीं भारी ढुलाई, कस्टम हायरिंग और बड़े कृषि उपकरणों के लिए 60–75 HP श्रेणी के ट्रैक्टर अधिक उपयुक्त रहते हैं। 

प्रश्न 5. जॉन डियर ट्रैक्टर किन कृषि उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हैं? 

उत्तर: जॉन डियर ट्रैक्टर रोटावेटर, एमबी प्लाऊ, कल्टीवेटर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, मल्चर, बेलर, पावर हैरो, सब-सॉइलर और भारी ट्रॉलियों के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें