जॉन डियर 5405 vs स्वराज 963 एफई - कौन सा ट्रैक्टर है बेहतर

Share Product प्रकाशित - 23 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

जॉन डियर 5405 vs स्वराज 963 एफई - कौन सा ट्रैक्टर है बेहतर

भारतीय किसानों का रूझान ज्यादा हॉर्स पावर के दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टरों की ओर भी बढ़ रहा है। ट्रैक्टर इंडस्टी में अधिकतम 120 एचपी का ट्रैक्टर उपलब्ध है। 80 एचपी से अधिक एचपी के चुनिंदा ट्रैक्टर मॉडल ही बाजार में उपलब्ध है, जिनकी कीमत भी बहुत ज्यादा है। इसलिए भारतीय किसान 60 से 65 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टरों को किफायती कीमत और शानदार फीचर्स-स्पेसिफिकेशन्स के कारण पसंद करते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में जॉन डियर 5405 और स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर की तुलना की गई है। ये दोनों ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव में आते हैं। हम यहां आपको 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट के बारे में बताएंगे। 

जॉन डियर 5405 और स्वराज 963 एफई के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

जॉन डियर 5405 और स्वराज 963 एफई की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

जॉन डियर 5405 और स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स की अलग-अलग जानकारी दी गई है। ये दोनों ही ट्रैक्टर 60 से 65 एचपी श्रेणी में आते हैं। इन दोनों ट्रैक्टरों के इंजन, ट्रांसमिशन, ब्रेक-स्टीयरिंग, पीटीओ, हाईड्रोलिक्स, डाइमेंशन, टायर और कीमत के बारे में बताया गया है।

इंजन 

जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 63 हॉर्स पावर के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इंजन रेटेड आरपीएम 2100 दी गई है। इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। 

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 60 हॉर्स पावर का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इंजन रेटेड आरपीएम 2100 आती है। इस ट्रैक्टर में एयर क्लीनर ड्राई टाइप का दिया गया है। 

ट्रांसमिशन 

जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर में ड्राई ड्यूल क्लच आती है। साथ ही ड्राई इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक क्लच का ऑप्शन भी मिलता है। इस ट्रैक्टर में 12 गियर आगे के लिए व 4 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 32.6 किलोमीटर है जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 20 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 

स्वराज 963 एफई डबल क्लच के साथ आता है। इसमें मैकेनिकल टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 12 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। सड़क पर चलने की अधिकतम स्पीड की बात करें तो आगे की तरफ 31.70 किलोमीटर प्रतिघंटा और पीछे की तरफ 10.6 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

ब्रेक-स्टीयरिंग 

जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक आते हैं जो सेल्फ एडजस्टिंग, सेल्फ इक्वलाइजिंग, हाइड्रॉलिक एक्चुएटेड होते हैं। स्वराज 963 एफई में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। तेल में डूबे हुए ब्रेक की खासियत यह होती है कि ये ब्रेक कम घिसते हैं और अधिक समय तक चलते हैं। इनकी रखरखाव लागत भी बहुत कम होती है।

स्टीयरिंग की बात करें तो जॉन डियर 5405 पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है। साथ ही टिल्ट स्टीयरिंग का ऑप्शन मिलता है। जबकि स्वराज 963 एफई में डिफरेंशियल सिलेंडर के साथ पावर स्टीयरिंग दी गई है। 

पीटीओ

जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन वाली इनडिपेंडेंट पीटीओ दी गई है जो स्टैंडर्ड, इकोनॉमी और रिवर्स के ऑप्शन में मिलती है। स्टैंडर्ड पीटीओ 2100 ईआरपीएम पर 540 की स्पीड से काम करती है। इकोनॉमी पीटीओ 1600 ईआरपीएम पर 540 की स्पीड से काम करती है और रिवर्स पीटीओ 2100 ईआरपीएम पर 516 की स्पीड से काम करती है। 

स्वराज 963 एफई में मल्टी स्पीड और रिवर्स पीटीओ मिलती है। जो 540 और 540 ई की स्पीड से काम करती है। 

टायर 

जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर में अगले टायर 9.5x24 साइज में आते हैं जबकि 11.2X24 के साइज का ऑप्शन भी मिलता है। पिछले टायर 16.9 x 28 के साइज में आते हैं। साथ ही 16.9 x 30 का ऑप्शन भी मिलता है। 

स्वराज 963 एफई में आगे के टायर 7.5 X 16 के साइज में आते हैं। साथ ही 9.5 X 24 के साइज का विकल्प भी मिलता है। पीछे के टायर 16.9 X 28 के साइज में आता है।

हाइड्रोलिक

जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलो है। साथ ही 2500 किलो का ऑप्शन भी मिलता है। 

स्वराज 963 एफई में हाडड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2200 किलोग्राम है। 

डाइमेंशन्स

जॉन डियर 5405 का कुल वजन 2600 किलोग्राम है। व्हीलबेस 2050 एमएम है। कुल लंबाई 3678 एमएम और कुल चौड़ाई 2243 एमएम है। ग्राउंड क्लीयरेंस 425 एमएम का है। 

स्वराज 963 एफई का कुल वजन 3015 किलो है। व्हीलबेस 2245 एमएम है। कुल लंबाई 3735 एमएम है। चौड़ाई 1930 एमएम है। ग्राउंड क्लीयरेंस 370 एमएम है। 

वारंटी 

जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर में आपको 5 साल या 5 हजार घंटे की वारंटी मिलती है जिसे एक अच्छी गारंटी अवधि कहा जा सकता है। स्वराज 963 एफई में कंपनी 2 साल या 2 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है। 

कीमत 

जॉन डियर 5405 की कीमत 9.20 लाख रुपए से 9.70 लाख रुपए तक है। 

स्वराज 963 एफई की कीमत 9.90 लाख रुपए से 10.50 लाख रुपए तक है। 

दोनों ट्रैक्टरों की यह कीमत एक्स शोरूम है। ट्रैक्टर की यह कीमत आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, क्योंकि राज्य सरकार भी ट्रैक्टर की बिक्री पर कई तरह के टैक्स लगाती है।

जॉन डियर 5405 और स्वराज 963 एफई के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स जॉन डियर 5405 स्वराज 963 एफई
सिलेंडर  3 3
एचपी  63 60
इंजन रेटेड आरपीएम 2100 2100
क्लच ड्राई ड्यूल क्लच डबल क्लच
स्पीड   32.6 किमी प्रतिघंटा 31.70 किमी प्रतिघंटा
गियर     12 फारवर्ड +4 रिवर्स 12 फारवर्ड +2 रिवर्स
लिफ्टिंग क्षमता 2000/2500 किलो 2200 किलो


किसान भाईयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको 60-65 एचपी श्रेणी में लोकप्रिय ट्रैक्टर जॉन डियर 5405 और स्वराज 963 एफई के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन दोनों ट्रैक्टरों के अलावा किसी अन्य कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back