प्रकाशित - 22 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और मैसी फर्ग्यूसन 246 डायनाट्रैक ने इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता
भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवार्ड शो “इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर” 2022 का आयोजन 20 जुलाई 2022 रविवार को नई दिल्ली के पुलमैन एरोसिटी होटल में हुआ। भारतीय किसानों के अग्रणी डिजिटल मार्केटप्लेस - ट्रैक्टर जंक्शन ने ट्रैक्टर और कृषि उपकरण निर्माताओं के नवाचार और कड़ी मेहनत को पहचानने के लिए सीएट स्पेशलिटी के सहयोग से 'ITOTY' - इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड का आयोजन किया। भारत में ट्रैक्टर इंडस्ट्री कृषि क्षेत्र के विकास और आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो केंद्र सरकार के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के सपने का भी एक हिस्सा है। मांग में तेजी और बढ़ती खपत के साथ अच्छे मानसून की वजह से यह क्षेत्र उच्च वृद्धि की ओर अग्रसर है।
'ITOTY' अवार्ड समारोह के तीसरे एडिशन में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां मौजूद रहीं। पुरस्कार नवाचार, नए उत्पादों और फीचर्स पर केंद्रित थे। समारोह में "महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और मैसी फर्ग्यूसन 246 डायनाट्रैक" को संयुक्त रूप से "इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2022" के लिए चुना गया, जबकि फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स को "बेस्ट ट्रैक्टर फॉर एग्रीकल्चर 2022” से सम्मानित किया गया। इम्प्लीमेंट्स श्रेणी में मास्कीओ गैस्पर्डो सुपर सीडर ने "मशीनरी ऑफ द ईयर 2022" का पुरस्कार जीता। जबकि "पॉवरट्रैक पावरहाउस सीरीज़" ने "लॉन्च ऑफ़ द ईयर" का खिताब जीता।
ITOTY जूरी में ट्रैक्टर और कृषि उपकरण इंडस्ट्री से सेल्स, प्रोडक्ट, मार्केटिंग, परीक्षण और एर्गोनॉमिक्स में विविध पृष्ठभूमि के आठ प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल थे। विजेताओं को चुनने की प्रक्रिया पारदर्शी अपनाई गई थी। इसमें जूरी सदस्यों का 60% और सार्वजनिक मतदान का 40% हिस्सा रहा।
सीएट स्पेशलिटी के मुख्य कार्यकारी श्री अमित तोलानी ने कहा, "सीएट का प्रयास किसानों को बेहतर उत्पाद प्रदान करना है। जिनके माध्यम से खेतों से सर्वोत्तम उत्पादकता प्राप्त करने में मदद करना है। हम ITOTY पुरस्कारों के साथ साझेदारी करके खुश हैं। वोटिंग में उद्योग विशेषज्ञों और उपभोक्ताओं के वोटों का संयोजन सुनिश्चित करता है कि विजेता वही है जिन्होंने वास्तव में किसानों के जीवन में बदलाव किया है।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए, श्री विंकेश गुलाटी, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने कहा, "ट्रैक्टर की बिक्री 'भारत' के प्रदर्शन का एक बैरोमीटर है। ट्रैक्टर ओईएम निर्माताओं को ग्राहक अनुभव को बढ़ावा देने के लिए डीलरों और नेटवर्क पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन तकनीक पर सरकार के मानदंड भारत में यूज्ड ट्रैक्टर व्यवसाय को बढ़ावा देंगे। एसोसिएशन सरकार के साथ 5 साल के ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण पर भी जोर दे रहा है।”
कार्यक्रम में ITOTY और ट्रैक्टर जंक्शन के संस्थापक रजत गुप्ता ने कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य किसानों को कृषि उपकरण और अन्य संबद्ध उत्पादों के बारे में जागरूकता पैदा करना और जानकारी देना है। ITOTY पुरस्कार के साथ, हमारा लक्ष्य उन अभिनव उत्पादों को पुरस्कृत करना और प्रोत्साहित करना है जो हमारे किसानों की मदद करते हैं। भारतीय ट्रैक्टर उद्योग और मानसून भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सबसे सटीक बैरोमीटर है। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए ट्रैक्टरों की अच्छी बिक्री महत्वपूर्ण है। वित्त की आसान उपलब्धता, विस्तृत वितरण नेटवर्क और अभिनव उत्पाद ट्रैक्टर बिक्री की मात्रा में वृद्धि की कुंजी है।"
ITOTY 2022 अवार्ड समारोह में ट्रैक्टर और फार्म इम्प्लीमेंट सेगमेंट में 29 श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। विजेताओं की पूरी सूची नीचे दी गई है:
Awards Category | Winner |
---|---|
Best Tractor Under 20 HP | VST 171 |
Best Tractor between 21-30 HP | Captain 283 4WD |
Best Tractor between 31-40 HP | Swaraj 735 FE |
Best Tractor between 41-45 HP | Kubota MU4501 |
Best Tractor between 46-50 HP | New Holland 3600-2 All Rounder + |
Best Tractor between 51-60 HP | Powertrac Euro 55 Powerhouse |
Best Tractor above 60 HP | Mahindra Novo 755 DI |
Straw Reaper Of the Year | DASMESH 517 STRAW REAPER |
Reversible Plough of the Year 2022 | Lemken Opal 090 E Hydraulic Reversible 2 MB Plough |
Smart Farm Machinery Of the Year | Shaktiman Cotton Picker / Code by Swaraj |
Post Harvest Solution of the year | New Holland Square Baler BC 5060 |
Rotavator of the Year | Maschio Gaspardo VIRAT Rotavator |
Self Propelled Machinery of The Year | Shaktiman Sugarcane Harvester |
Power Tiller of The Year | VST 165DI (16hp) |
Machinery of the year | Maschio Gaspardo Super Seeder |
Launch of the Year - Farm Machinery | Lemken Melior 1/85 - Subsoiler |
Fastest Growing Implement Manufacturer | Dasmesh |
Best CSR Initiative | Mahindra, Swaraj, TAFE, New Holland, Sonalika, ACE |
The Classic Tractor Of the Year | Sonalika Sikander DI 740 III |
Most Sustainable Tractor of the Year | Massey Ferguson 241 Dynatrack |
Best 4WD Tractor of the year | Same Deutz Fahr Agrolux 55 4wd / Solis 5015 4wd |
Best Design Tractor | Kubota MU5502 |
Launch of the Year | Powertrac Powerhouse Series |
Best Tractor for Commercial Application | Eicher 557 |
Best Tractor for Agriculture | Farmtrac 60 Powermaxx |
Orchard Tractor of the year | Sonalika Baagban RX 32 |
Fastest Growing Tractor Manufacturer | Mahindra & Swaraj Tractor |
Tractor Exporter of the Year | International Tractor Limited |
Indian Tractor of the year | Mahindra 575 DI XP Plus & Massey Ferguson 246 Dynatrack |
ITOTY (इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर) वर्ष 2019 में ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा शुरू किया गया एक अभिनव विचार है। 'ITOTY' के पीछे का विचार भारतभर में ट्रैक्टर कंपनियों की कड़ी मेहनत को पहचानना है। पुरस्कार और सम्मान देना उन्हें किसान की बेहतरी के लिए आगे बढ़ने और नवाचार करने के लिए प्रेरित करती है। ट्रैक्टर और उपकरणों के निर्माता वर्षों से ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना पूर्ण योगदान देते हैं, इसलिए उनकी सराहना करने के लिए यह सही मंच है। ट्रैक्टर उद्योग के विशेषज्ञ जूरी सदस्यों द्वारा नामांकन और अंतिम पुरस्कार का निर्णय कई दौर के मतदान के बाद किया जाता है।
ट्रैक्टर जंक्शन किसानों के लिए भारत का प्रमुख डिजिटल मार्केटप्लेस है। मंच का उद्देश्य किसानों को नए / पुराने ट्रैक्टर और कृषि उपकरण खरीदने, बेचने, फाइनेंस, इंश्योरेंस और सर्विस प्रदान करने में मदद करना है। कंपनी ने ट्रैक्टरों, कृषि उपकरणों और संबंधित वित्तीय उत्पादों के मूल्य निर्धारण, सूचना और तुलना में पारदर्शिता लाकर भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में क्रांति ला दी है। ट्रैक्टर जंक्शन में सभी ब्रांडों के 300 से अधिक नए ट्रैक्टर, 75+ हार्वेस्टर, 580+ उपकरण, 135+ कृषि उपकरण और 120+ टायर लिस्टेड हैं। कंपनी राजस्थान में 3 स्थानों पर अपने आउटलेट के माध्यम से पुराने ट्रैक्टरों की खरीद और बिक्री में भी जुटी हुई है। कंपनी की स्थापना 2019 में भारतीय किसानों के लिए एक पारदर्शी मंच प्रदान करने के विचार के साथ की गई थी। कंपनी की स्थापना रजत गुप्ता, शिवानी गुप्ता ने की थी जो किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे। कंपनी का प्रधान कार्यालय अलवर, राजस्थान में स्थित है।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok