कृषि महोत्सव 2023: कोटा में किसानों को पसंद आये ट्रैक्टर जंक्शन के पुराने ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 25 Jan 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

कृषि महोत्सव 2023: कोटा में किसानों को पसंद आये ट्रैक्टर जंक्शन के पुराने ट्रैक्टर

कृषि महोत्सव 2023 में ट्रैक्टर जंक्शन की भागीदारी

कोटा के दशहरा मैदान में दो दिवसीय कृषि महोत्सव का उद़्घाटन 24 जनवरी 2023 को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार, कैलाश चौधरी ने किया। दो दिवसीय इस कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण मेले में 30 हजार से अधिक किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। कृषि महोत्सव में ट्रैक्टर जंक्शन की स्टॉल भी किसानों की पहली पसंद बनी हुई है। कृषि मेले के पहले दिन ही 15 हजार से अधिक किसान पहुंचे थे। इस मेले का आयोजन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा राजस्थान के कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है। कृषि महोत्सव कोटा में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारी, एग्री स्टार्टअप्स, प्रगतिशील किसान, कॉर्पोरेट्स बैंकर्स, निजी कृषि संस्थान, ट्रैक्टर व कृषि उपकरण निर्माता और ड्रोन कंपनियां आदि की भागीदारी ने कृषि महोत्सव कोटा को एक सफल आयोजन बना दिया है। 

कृषि महोत्सव 2023 : किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी हैं ऐसे मेले

इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। अन्न उत्पादन में हमारा देश सबसे आगे है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत तब बनेगा जब हमारे किसान नई कृषि परंपराएं, नवाचार, मूल्य संवर्धन, प्रति बूंद अधिक फसल आदि पद्धति का प्रयोग करें। बिरला ने फल उद्यान, स्टार्टअप, ड्रोन के उपयोग पर जोर दिया। 

कृषि महोत्सव कोटा : 150 स्टालों पर किसानों के लिए सभी जानकारी (Agriculture Festival 2023)

कृषि महोत्सव कोटा में किसानों को अपडेट जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 150 से अधिक स्टाल लगाई गई है। इनमें 75 स्टाल एग्री स्टार्टअप की हैं जिनसे किसानों को कृषि क्षेत्र में इनोवेशन की जानकारी मिलेगी। साथ ही किस तरह भंडारण किया जाए, कैसे कम पानी में खेती की जाए, कम लागत के अंदर खेत को जोता जाए आदि की जानकारी देने के लिए कई स्टार्टअप आए हैं। इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टॉलों के माध्यम से प्रदान की जा रही है। साथ ही कृषि उपकरण व यंत्र बनाने वाली कंपनियों और संस्थाओं में भी अपने उत्पादों को स्टालों पर प्रदर्शित किया है। 

Krushi Mahotsav 2023 : कृषि, बागवानी, पशुपालन व डेयरी पर विशेष प्रशिक्षण

कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण मेले में किसानों के लिए कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं डेयरी इत्यादि विषयों पर आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों पर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई। विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को लाभकारी खेती के गुर सिखाए गए हैं। 

“ट्रैक्टर जंक्शन” की स्टाल किसानों के बीच आकर्षण का केंद्र

कृषि महोत्सव में “ट्रैक्टर जंक्शन” की स्टाल किसानों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस स्टॉल पर सभी प्रमुख कंपनियों के बेहतरीन कंडीशन वाले पुराने ट्रैक्टरों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया गया है। किसानों ने नई जैसी कंडीशन वाले पुराने ट्रैक्टरों को बहुत पसंद किया और किसानों ने पुराने ट्रैक्टरों का मोलभाव भी किया। कई किसानों ने भविष्य में ट्रैक्टर जंक्शन के प्लेटफार्म या शोरूम से ही पुराने ट्रैक्टर खरीदने का भरोसा दिलाया। किसानों ने कहा कि ट्रैक्टर जंक्शन पर नई कंडीशन पर पुराने ट्रैक्टर बहुत ही किफायत कीमत पर मिल रहे हैं। साथ ही 85 प्रतिशत लोन की सुविधा और 52 तरह की सर्टिफाइड जांच के बाद ट्रैक्टर की बिक्री कंपनी की सबसे खास बात है। वहीं ट्रैक्टर जंक्शन के प्रतिनिधि ने बताया कोटा शहर में भी ट्रैक्टर जंक्शन का शोरूम है जहां से कोई भी पुराना ट्रैक्टर खरीद सकता है। 

कोटा में ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम का पता

जी1-317 (डी), रोड नंबर 6, भामाशाह मंडी रोड, आरपीआईए, कोटा

ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम पर मिलने वाली सुविधाएं

देश के 3 राज्यों में ट्रैक्टर जंक्शन के कुल 8 शोरूम है। इनमें राजस्थान के अलवर, जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ व सीकर, मध्यप्रदेश के उज्जैन और देवास तथा महाराष्ट्र का नासिक जिला शामिल है जहां ट्रैक्टर जंक्शन के शोरूम पर किसानों के लिए नई जैसी कंडीशन में पुराने ट्रैक्टर उपलब्ध है। ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम पर किसानों को 85%* तक आकर्षक लोन, सेकंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद पर 6 महीने तक की वारंटी*, ट्रैक्टर एक्सपर्ट्स का पूर्ण सहयोग, उचित दाम और सटीक जानकारी तथा घर बैठे कृषि उपकरणों को खरीदने व बेचने की सुविधा मिलती है। अधिक जानकारी के लिए हमारे ट्रैक्टर विशेषज्ञ से 9770-976-976 पर संपर्क किया जा सकता है। ट्रैक्टर से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए वेबसाइट tractorjunction.com पर विजिट कर सकते हैं।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back