FADA ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 : रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 0.22 प्रतिशत की ग्रोथ, 78872 ट्रैक्टर बेचे

Share Product प्रकाशित - 08 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

FADA ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 : रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 0.22 प्रतिशत की ग्रोथ, 78872 ट्रैक्टर बेचे

रिटेल ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बेचे सबसे ज्यादा ट्रैक्टर

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने दिसंबर 2023 के लिए रिटेल बिक्री रिपोर्ट जारी की है। फाडा रिटेल सेल्स रिपोर्ट के अनुसार ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने दिसंबर 2023 में 0.22 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 78872 ट्रैक्टरों की बिक्री की हैं जबकि पिछले साल दिसंबर 2022 में 78700 बेचे गए थे। इस रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं।

फाडा ट्रैक्टर सेल्स डाटा दिसंबर 2023 : जानिए किस कंपनी ने कितने ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2023 के दौरान 18580 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 19393 यूनिट की बिक्री की गई थी। इस प्रकार महिंद्रा को 4.19 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। वहीं, महिंद्रा ने दिसंबर 2023 के दौरान मार्केट शेयर में भी 1.08 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। महिंद्रा का मार्केट शेयर 23.56 प्रतिशत रहा है।

स्वराज ट्रैक्टर : महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्वराज ट्रैक्टर डिवीजनन ने दिसंबर 2023 में 11.26 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2023 के दौरान 14377 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 12922 यूनिट बेची गई थी। इसके अलावा स्वराज ने मार्केट शेयर में 1.81 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।

सोनालिका ट्रैक्टर : सोनालिका ने रिटेल ट्रैक्टर सेल्स दिसंबर 2023 में 16.48 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11335 ट्रैक्टर की बिक्री भारतीय बाजार में की है। जबकि कंपनी ने दिसंबर 2022 में 9731 यूनिट की बिक्री की थी। इस प्रकार कंपनी ने मार्केट शेयरमें भी 2.01 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।

एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर : एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर ने दिसंबर 2023 के दौरान 8154 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 7761 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने 5.06 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। साथ ही कंपनी ने मार्केट शेयर में 0.48 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।

टैफे : टैफे लिमिटेड ने रिटेल ट्रैक्टर सेल्स दिसंबर 2023 में 2.32 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 8056 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 के दौरान 7873 यूनिट की बिक्री की गई थी। वहीं कंपनी ने मार्केट शेयर में 0.21 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।

आयशर ट्रैक्टर : आयशर ने दिसंबर 2023 के दौरान रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 12.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2023 के दौरान 5643 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 5024 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इसके अलावा आयशर ने मार्केट शेयर में 0.77 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। 

जॉन डियर ट्रैक्टर : जॉन डियर को दिसंबर 2023 के दौरान रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 19.59 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में 5232 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 6507 यूनिट की बिक्री की गई थी। इसके साथ ही कंपनी को मार्केट शेयर में1.64 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर : न्यू हॉलैंड ने दिसंबर 2023 के दौरान बिक्री में 1.79 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 3349 यूनिट की बिक्री की है। जबकि कंपनी ने दिसंबर 2022 के दौरान 3290 ट्रैक्टर रिटेल बाजार में बेचे थे। इसके अलावा कंपनी ने मार्केट शेयर में 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की है।

कुबोटा ट्रैक्टर :  कुबोटा ट्रैक्टर ने रिटेल ट्रैक्टर सेल दिसंबर 2023 में 36.38 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में 1518 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 2386 ट्रैक्टर बेचे गए थे। वहीं कंपनी ने मार्केट शेयर में 1.11 प्रतिशत का नुकसान उठाया है।

वीएसटी  टिलर्स और ट्रैक्टर :  वीएसटी  टिलर्स और ट्रैक्टर ने भी दिसंबर 2023 के दौरान रिटेल बिक्री में 37.53 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने इस अवधि में 288 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 461 यूनिट की बिक्री की गई थी। वहीं कंपनी ने मार्केट शेयर में भी 0.22 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।

कैप्टन ट्रैक्टर : कैप्टन ट्रैक्टर ने 27.80 प्रतिशत की अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2023 के दौरान 285 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 223 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं कंपनी का मार्केट शेयर भी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ स्थिर रहा है।
इसके अलावा अन्य ब्रांड्स की रिटेल सेल्स में 34.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इन कंपनियों ने दिसंबर 2023 के दौरान 2055 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2022 में 3129 ट्रैक्टर बेचे गए थे। वहीं मार्केट शेयर में 1.38 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back