प्रकाशित - 04 Oct 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड के लिए सितंबर 2022 का महीना खुशियां लेकर आया है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। इस महीने कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री में नया रिकॉर्ड बनाया है। एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड ने घरेलू बाजार में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 12232 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 8816 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कुल बिक्री में 38.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 की जानकारी दी गई है।
एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड की ओर से सितंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने घरेलू बाजार में 42.7 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने सितंबर 2022 में घरेलू बाजार में 11384 यूनिट बेची है जबकि पिछले साल इसी महीने में 7975 यूनिट बेची गई थी। यहां आपको बता दें कि इस बार एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड ने सबसे अधिक घरेलू बिक्री दर्ज की है।
एस्कॉर्ट कुबोटा ने घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात बाजार में भी अधिक ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने सितंबर 2022 में निर्यात बाजार में 848 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी महीने में 841 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने निर्यात बाजार में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
विवरण | सितंबर 2022 | सितंबर 2021 | परिवर्तन (% में) |
---|---|---|---|
घरेलू बाजार | 11384 | 7975 | 42.7% |
निर्यात बाजार | 848 | 841 | 0.8% |
कुल | 12232 | 8816 | 38.7% |
एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अब तक की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट 2022 (YTD) की भी घोषणा की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक छह महीनों में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 5.9% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने 2022 में 46,004 ट्रैक्टर बेचे थे। जबकि पिछले साल सितंबर 2021 में 43,450 यूनिट ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने निर्यात बाजार में 26. 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 के दौरान निर्यात बाजार में 4496 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 3558 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
विवरण | YTD 2022 | YTD 2021 | परिवर्तन (%में) |
---|---|---|---|
घरेलू बाजार | 46004 | 43450 | 5.9% |
निर्यात बाजार | 4496 | 3558 | 26.4% |
कुल बिक्री | 50,500 | 47008 | 7.4% |
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok