आयशर 188 : 18 एचपी श्रेणी में सबसे दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 21 Dec 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

आयशर 188 : 18 एचपी श्रेणी में सबसे दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर

जानें, आयशर 188 ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

आयशर 188 ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में एडवांस तकनीक दी गई जिससे ये खेती के सभी काम आसानी से कर सकता है। आयशर 188, 18 एचपी में एक शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस ट्रैक्टर की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज देती है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। इसके साथ ही इसकी फॉरवर्ड स्पीड काफी शानदार है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक्स है जो कम फिसलन देते हैं। इसमें मैकेनिकल टाइप का स्टीयरिंग दिया गया है। इसके अलावा ये खेतों में लंबे समय तक काम कर सकता है क्योंकि इसमें बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमा काफी मजबूत है। ये ट्रैक्टर 700 किलोग्राम वजन उठा सकता है। इसकी कीमत भी किसानों के जेब के अनुकूल रखी गई है। इससे छोटे किसान भी इस ट्रैक्टर को आसानी से खरीद सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको आयशर 188, 18 एचपी रेंज के ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन, इंजन, गियर बॉक्स, फ्यूल टैंक आदि की जानकारी दे रहें हैं, तो बने रहिये हमारे साथ।

भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

इंजन

आयशर 188 ट्रैक्टर एक 18 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है जो सिंगल सिलेंडर के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 828 सीसी का इंजन दिया गया है। इस ट्रैक्टर की अन्य सहयोगी कृषि यंत्रों के साथ पीटीओ 15.3 एचपी है। इसमें ड्यूल स्पीड पीटीओ टाइप की पावर टेकऑफ है जो 540 RPM @ 2117 , 1431 ERPM उत्पन्न करती है।

आयशर 188 ट्रांसमिशन

इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 22.29 किलोमीटर प्रति घंटा है जो इस श्रेणी ट्रैक्टरों में काफी शानदार स्पीड मानी जाती है।

ब्रेक और स्टीयरिंग

ये ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक्स दिए गए हैं। इसमें मैकेनिकल टाइप का स्टीयरिंग दिया गया है। इसमें ईंधन के लिए 28 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

हाईड्रोलिक्स

आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर का कुल वजन 790 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 1420 एमएम है। इस ट्रैक्टर की लंबाई 2570 एमएम और चौड़ाई 1065 एमएम है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 700 किलोग्राम है।

पहिए और टायर

आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर एक 2 WD यानि 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसके सामने के टायर 5.25 X 14 / 4.75 X 14 साइज के आते हैं। वहीं इसका पिछला टायर 8 X 18 साइज का है।

ट्रैक्टर के साथ अन्य सामान

आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर के साथ कंपनी अन्य समान भी देती है, जिसमें टूल्स, बम्फर, बलास्ट वेट, कैनोपी जैसे सामान शामिल हैं।

आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर की कीमत (Eicher 188 Price 2022)

आयशर ट्रैक्टर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर की कीमत 3.20 लाख रुपए से शुरू होकर 3.30 लाख* तक है। अलग-अलग राज्यों के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी एक साल की वारंटी देती है।

आयशर 188 के स्पेसिफिकेशन्स
सिलेंडर की संख्या 1
इंजन क्षमता 828 सीसी
एचपी कैटेगिरी 18 एचपी
पीटीओ एचपी 15.3 एचपी
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
ब्रेक आयल इम्मरसेड ब्रेक
स्टीयरिंग मैकेनिकल
लिफ्टिंग क्षमता 700 किलोग्राम
फ्यूल टैंक क्षमता 28 लीटर
वारंटी 1 साल या 1,000 घंटे
कीमत 3.20 से लेकर 3.30 लाख* रुपए तक

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इसके अलावा अन्य कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

Q 1. आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन आता है?

Ans: आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर में 828 सीसी का इंजन आता है।

Q 2. आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर में कितने लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है?

Ans: आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर में 28 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

Q 3. आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर कितने सिलेंडर के साथ आता हैं?

Ans: आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर एक सिलेंडर के साथ आता है।

Q 4. आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

Ans: आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर की कीमत 3.20 से लेकर 3.30 लाख* रुपए तक है।

Q 5. आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर पर कंपनी कितने साल की वारंटी देती है?

Ans: आयशर 188, 18 एचपी ट्रैक्टर 2 WD ट्रैक्टर पर कंपनी एक साल की वारंटी देती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टर, वीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप ट्रैक्टर टायर्स, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back