नवरात्रि से लेकर दीपावली तक ट्रैक्टर खरीदने के शुभ मुहूर्त

जानिए, किन तिथियां जिसमें ट्रैक्टर और इंप्लीमेंट्स खरीदना रहेगा अधिक शुभ

त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और किसानों के लिए यह समय सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि नए कृषि यंत्रों की खरीद का भी होता है। विशेषकर नवरात्रि से लेकर दीपावली तक का समय ट्रैक्टर, कृषि यंत्र और इंप्लीमेंट्स खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में की गई खरीद से समृद्धि, उन्नति और सुख-शांति प्राप्त होती है।

कई ट्रैक्टर निर्माता कंपनियां भी इसी सीजन में विशेष ऑफर लेकर आती हैं, जिससे कीमत में छूट, जीएसटी राहत और लकी ड्रा इनाम जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन इन सबके बीच, सही मुहूर्त पर खरीदी करना भी किसानों के लिए एक अहम परंपरा रही है।

ट्रैक्टर और कृषि यंत्र खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त (सितंबर - अक्टूबर 2025)

तारीख

वार

अवसर / पर्व

शुभ मुहूर्त का समय

22 सितंबर

सोमवार

शारदीय नवरात्रि प्रारंभ

06:10 – 10:45 (अभिजीत मुहूर्त)

30 सितंबर

मंगलवार

महा अष्टमी

09:15 – 12:00 (चर, लाभ योग)

2 अक्टूबर

गुरुवार

विजयदशमी / दशहरा

13:30 – 15:00 (विजय मुहूर्त)

17 अक्टूबर

शुक्रवार

धनतेरस

08:30 – 11:15, 17:45 – 19:30

18 अक्टूबर

शनिवार

नरक चतुर्दशी / रूप चौदस

12:10 – 14:00 (लाभ योग)

20 अक्टूबर

सोमवार

दीपावली (लक्ष्मी पूजन)

18:10 – 20:10 (लक्ष्मी पूजन मुहूर्त)

  • विजयदशमी (2 अक्टूबर) और धनतेरस (17 अक्टूबर) को ट्रैक्टर, थ्रेशर, रोटावेटर, पावर टिलर, हार्वेस्टर आदि की खरीद अत्यंत शुभ मानी जाती है।
  • दीपावली के दिन, शाम के समय लक्ष्मी पूजन के बाद मशीनरी और वाहन खरीदना शुभ माना जाता है, विशेषकर जब वो समृद्धि से जुड़ा हो।
  • जिन किसानों को दिन विशेष पर समय नहीं मिल पाता, वे लाभ या अमृत योग वाले दिन को प्राथमिकता दे सकते हैं। 

ट्रैक्टर कंपनियों के त्योहारी ऑफर्स

इस समय देश की तमाम अग्रणी कंपनियां जैसे Mahindra, John Deere, Solis Yanmar, Swaraj, Sonalika आदि विशेष फेस्टिव स्कीम्स और लकी ड्रा भी चला रही हैं। ट्रैक्टर बुकिंग करते समय GST में कटौती और छूट योजनाओं की जानकारी अवश्य लें। 

नए जैसे सकेंड हैंड ट्रैक्टर भी खरीद सकते हैं किसान

जो किसान बजट के कारण नया ट्रैक्टर नहीं खरीद पा रहे हैं, वे ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से नए जैसे सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर 2025 से 2024, 2023, 2022 आदि के ऐसे ट्रैक्टर ब्रांड है जो काफी अच्छे हैं जिन्हें आप कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इसी के साथ ट्रैक्टर जंक्शन आपको इन ट्रैक्टरों पर ईएमआई और फाइनेंस की सुविधा भी देता है जिससे आपके लिए ट्रैक्टर खरीदना और भी आसान हो जाता है। नए जैसे सेकेंड हैंड ट्रैक्टर के संबंध अधिक जानकारी के लिए इस लिंक https://www.tractorjunction.com/hi/assured-used-tractors-for-sell/ पर क्लिक करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

 

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें