यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

रेगिस्तान में की ताइवानी अमरूद की खेती, कमा रहे बेहतर मुनाफा

प्रकाशित - 14 Dec 2023

जानें, राजस्थान के किसान लिखमाराम की सफलता की कहानी

रेगिस्तान का नाम सुनते ही हमारी आंखों के सामने कोसों दूर तक रेत के टीलों का चित्र उभर कर सामने आ जाता है जिसमें खेती करना मुश्किल सा प्रतीत होता है। लेकिन ऐसी बात नहीं है, राजस्थान में रेगिस्तान होने के बावजूद यहां आधुनिक तकनीक के जरिये रेतीली भूमि पर भी खेती की जा रही है। यहां केला, सेब, संतरा, आंवला और खजूर जैसे फलों की खेती की जाती है। इससे यहां के किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। खास बात यह है कि अब यहां ताइवानी अमरूद की खेती (cultivation of guava) भी हो रही है। इस किस्म के अमरूद की खेती करने वाले एक ऐसे किसान लिखमाराम भी है जिन्होंने यू-ट्यूब से ताइवानी अमरूद (Taiwanese guava) की खेती से जुड़ी जानकारी लेकर इसकी खेती शुरू की और इससे उन्हें आज काफी अच्छा मुनाफा मिल रहा है। इन्हें देखकर अन्य किसान भी ताइवानी अमरूद की खेती करने लगे हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको राजस्थान के किसान लिखमाराम द्वारा रेतीली भूमि पर ताइवानी अमरूद की खेती (Taiwanese guava cultivation) से बेहतर मुनाफा कमाने की कहानी साझा कर रहे हैं, तो आइये जानते हैं, इस किसान की सफलता की कहानी।

किसान ने कैसे शुरू की ताइवानी अमरूद की खेती

नागौर के खींवसर क्षेत्र के किसान लिखमाराम ने अपने कठिन परिश्रम से रेतीली भूमि पर अमरूद की खेती करके सबको चौंका दिया। उन्होंने ताइवानी पिंक अमरूद किस्म का सुंदर बाग लगाया है। इससे उन्हें हर साल बेहतर कमाई हो रही है। उन्होंने यह ताइवानी पिंक अमरूद का बाग साल 2020 में लगाया था जब कोरोना संक्रमण की बीमारी चल रही थी। इनके खेत की मिट्‌टी रेतीली होने के कारण इसमें अमरूद की खेती करना कोई आसान काम नहीं था, ऊपर से पानी की कमी भी। लेकिन इसके बावजूद किसान लिखमाराम ने हार नहीं मानी और रेतीली भूमि पर ताइवानी अमरूद के पौधे लगा दिए और उनकी सही से देखभाल करते रहे। उनकी मेहनत रंग लाई और आज वे इस अमरूद के बाग से काफी अच्छी कमाई कर रहे हैं।

कहां से की अमरूद के पौधों की खरीद

किसान लिखमाराम के मुताबिक उन्होंने साल 2020 में ताइवानी पिंक अमरूद की खेती शुरू करने के लिए लखनऊ से अमरूद की इस किस्म के पौधों की खरीद की। वे वहां से अमरूद के करीब 200 पौधे खरीद कर लाए। एक पौधे की कीमत 140 रुपए आई थी। इन दो पौधों में से 150 पौधे सही से विकसित हो पाए जो आज पेड़ बन गए हैं और इससे लिखमाराम को हर साल बेहतर आमदनी मिल रही है।

अमरूद के बाग से कितनी हो रही है कमाई

किसान लिखमाराम ने पिछले साल एक अमरूद के पेड़ से 3 किलो अमरूद प्राप्त किए थे। लेकिन इस साल एक पेड़ से 10 किलो अमरूद मिले है। इस तरह उन्होंने इस साल करीब 1500 किलोग्राम अमरूद बेचकर अच्छी कमाई की है। किसान के अनुसार आने वाले सालों में ताइवानी पिंक अमरूद का उत्पादन और बढ़ेगा जिससे उन्हें इससे भी जल्दा इनकम होगी। 

क्या है ताइवानी अमरूद की खासियत

यह अमरूद पकने बाद गुलाबी रंग का हो जाता है इसलिए इसे ताइवानी पिंक अमरूद कहा जाता है। इस प्रजाति का अमरूद खाने में स्वादिष्ट होता है। इस किस्म के पौधे पर एक फीट की ऊंचाई में ही फल लगने शुरू हो जाते हैं। खास बात यह है कि इस प्रजाति के अमरूद के पौधे में 12 महीने फल लगते हैं। इसका पौधा एक साल में तीन बार फल देता है। यदि पैदावार की बात करें तो ताइवानी पिंक अमरूद की किस्म के एक पेड़ से साल में करीब 30 से 40 किलो तक फल की पैदावार प्राप्त की जा सकती है।  

क्या है बाजार में ताइवानी अमरूद का भाव

यदि बात की जाए ताइवानी पिंक अमरूद के भाव की तो इसके भाव बाजार में साधारण अमरूद के मुकाबले अधिक मिल जाते हैं। बाजार में ताइवानी अमरूद का 70 से लेकर 125 रुपए प्रति किलोग्राम तक भाव मिल जाता है। इस हिसाब से किसान इसकी खेती से काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

अमरूद की खेती के लिए कितना मिलता है अनुदान

सरकार की ओर से फूल व फल की खेती के लिए भी सब्सिडी दी जाती है। यदि बात की जाए बिहार सरकार की तो यहां अमरूद की खेती के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के तहत सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। यहां किसानों को लागत का 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। बिहार सरकार की ओर से अमरूद की खेती लिए एक लाख रुपए की लागत निर्धारित की है। इस पर किसान को 60 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान है। ऐसे में किसान को अमरूद की खेती के लिए 60 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है। यह अनुदान किसानों को तीन किस्तों में दिया जाता है। इसमें पहले चरण में 60 प्रतिशत अनुदान जिसमें 36,000 रुपए, दूसरे चरण में 20 प्रतिशत अनुदान के हिसाब से 12,000 रुपए और तीसरे और अंतिम चरण में शेष राशि यानि 12,000 रुपए का अनुदान दिया जाता है। वहीं राजस्थान में किन्नू, खजूर व अमरूद सहित अन्य फलदार पौधों का बाग लगाने के लिए किसान को 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। यहां उद्यान विभाग की ओर से किसानों को अमरूद का बाग लगाने के लिए प्रथम वर्ष 60 प्रतिशत और दूसरे और तीसरे साल 20-20 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इस तरह यहां अमरूद की खेती के लिए किसानों को प्रति हैक्टेयर 30 हजार रुपए का अनुदान दिया जाता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, कुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें