यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

सक्सेस स्टोरी : इस किसान ने जैविक खेती से बढ़ाई अपनी आय, पीएम मोदी ने की तारीफ

प्रकाशित - 10 Jan 2024

जानें, जैविक खेती करने वाले किसान की सफलता की कहानी

सरकार की ओर से जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार किसानों को सब्सिडी भी दे रही है। कई किसानों ने सरकार की बात मानते हुए अनुदान पर खेती करना शुरू किया और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। कई किसान जैविक खेती करके अच्छा लाभ कमा रहे हैं। इससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है और उपभोक्ताओं को भी बिना रासायनिक खाद के फल, सब्जियां और अनाज मिल रहा है।

इस कड़ी में एक किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने जैविक खेती अपनाकर अपनी आय को सात गुना तक बढ़ा लिया है। खास बात यह है कि इनके इस काम की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी ने भी की है। यह किसान मिजोरम के रहने वाले हैं और इसका नाम शुयाया राल्ते है। हाल ही में जब पीएम मोदी ने इनसे बात की तो इन्होंने अपने जैविक खेती के अनुभवों को पीएम मोदी से साझा किया। जिस पर प्रधानमंत्री ने इस किसान की तारीफ की और उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा की किसान से बात

हाल ही में 8 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधियों के साथ ही देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी इस कार्यक्रम शामिल हुए। जैविक खेती से कितनी आमदनी हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत मिजोरम के किसान शुयाया राल्ते ने कहा कि वह 2017 से जैविक खेती कर रहे हैं और इससे उनकी आमदनी हो रही है। किसान ने पीएम मोदी को जानकारी देते हुए बताया कि वह जैविक खेती की तकनीक अपनाकर अदरक, मिजो मिर्च सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। किसान ने बताया कि वह जितनी भी फसल का उत्पादन कर रहे हैं उसे वे नई दिल्ली की कंपनियों को बेचते हैं जिससे उन्हें काफी अच्छा पैसा मिल रहा है और इससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।

जैविक खेती से किसान को कितनी हो रही है आमदनी

किसान ने बताया कि पहले उन्हें खेती से सालभर में सिर्फ 20,000 रुपए की आमदनी होती थी, लेकिन जब से उन्होंने जैविक खेती करना शुरू किया है उनकी आमदनी प्रति वर्ष बढ़ रही है। धीरे-धीरे आमदनी में इजाफा हो रहा है। अब वह जैविक खेती से प्रति वर्ष 1,50,000 रुपए तक की कमाई कर रहे हैं। इससे उनकी आय में करीब सात गुना तक बढ़ोतरी हुई है।

किसान कैसे बेचते हैं अपनी फसल

पीएम मोदी ने किसान से उनकी फसल को बाजार में बेचे जाने को लेकर सवाल किया तो किसान ने बताया कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र में मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट के तहत एक बाजार बनाया गया है। यहां किसान बिना किसी परेशानी के अपनी फसल बेच सकते हैं। इस पर पीएम मोदी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि देश में कई किसान जैविक खेती को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और श्री राल्ते जैसे उत्तर पूर्व के दूर-दराज के किसान इसके लिए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

नौ साल में सात गुना बढ़ा जैविक खेती का बाजार

पीएम ने इस बात पर कहा कि जैविक खेती आम लोगों और भूमि, दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 9 सालों के दौरान रसायन मुक्त उपज का बाजार सात गुना से अधिक हो गया है। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ है। उन्होंने जैविक खेती करने वाले किसानों को धन्यवाद देते हुए अन्य किसानों को भी जैविक खेती अपनाने का आग्रह किया।

क्या होती है जैविक खेती

जैविक खेती, खेती की एक ऐसी विधि है जिसमें रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं किया जाता है या इसका न्यूनतम प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा इस प्रकार की खेती में भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए फसल चक्र, हरी खाद, कम्पोस्ट आदि का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इससे प्राप्त की गई उपज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। इस प्रकार की खेती से भूमि की उर्वरता भी बनी रहती है। खास बात यह है कि जैविक खेती की तकनीक को अपनाकर किसान अपनी खेती की लागत को कम कर सकते हैं। आज जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण इसके बाजार में काफी अच्छे भाव मिलते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टरकुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें