यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

पूसा फार्म सनफ्रिज : किसान के लिए खास अविष्कार, जानें कैसी बढ़ेगी आय

प्रकाशित - 14 Apr 2024

छोटे किसानों व व्यापारियों के लिए फायदेमंद है पूसा फार्म सनफ्रिज

भारत के किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि वैज्ञानिक नवाचार कर रहे हैं। ऐसा ही एक नवाचार पूसा फार्म सनफ्रिज है जिसकी इन दिनों जबरदस्त चर्चा है। किसान पूसा फार्म सनफ्रिज को मात्र 8 लाख की लागत में अपने खेत या गांव में स्थापित कर सकते हैं। यह एक प्रकार का वातानुकूलित भंडारण गृह है जिसमें किसान अपनी फसल व सब्जी सहित अन्य उत्पाद का लंबे समय तक भंडार कर सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसे संचालित करने के लिए बिजली की भी आवश्यकता नहीं है। पूसा के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार पूसा फार्म सनफ्रिज किसानों के नुकसान को कम करके उनकी आय में वृद्धि कर रहा है। आईए ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से पूसा फार्म सनफ्रिज की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इन कारणों से भारत के हर गांव में पूसा फार्म सनफ्रिज की आवश्यकता

भारत के किसानों की कम आय का एक प्रमुख कारण भंडारण की सुविधाओं का अभाव है। किसान खेत में खाद्यान्न के अलावा सब्जी व फल के उत्पादन से अपनी आजीविका चलाता है। उसे गांव या खेत के आसपास भंडारण की सुविधा नहीं मिलती है। इस कारण वह अपनी फसल को कटाई के कुछ समय बाद बेच देता है चाहे उस समय बाजार में उचित दाम मिल रहे हों या नहीं। किसान खाद्यान्न जैसे गेहूं, चावल, मक्का, बाजरा, ज्वार व बाजरे को तो लंबे समय तक सामान्य तापमान वाले भंडार गृह में रख सकता है लेकिन सब्जी व फल को भंडारण करने के लिए उसे कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता होती है। लेकिन भारत के अधिकांश गांवों में कोल्ड स्टोरेज की सुविधाओं का अभाव है। परिणाम स्वरूप किसान को अपनी उपज का एक बड़ा भाग खराब होने पर फेंकना पड़ता है। 

कोल्ड स्टोरेज बड़े-बड़े शहरों में मिलते हैं जो किसान के खेतों से अधिक दूरी पर होते हैं। साथ ही इनमें फसल, सब्जी व फल का भंडारण करने पर अधिक शुल्क चुकाना होता है।  अगर किसान इन भंडार गृहों में अपने उत्पादक का भंडारण करता है तो उसकी लागत बढ़ जाती है और मुनाफा कम हो जाता है। क्योंकि इन भंडार गृह के शुल्क तथा उत्पाद लाने का परिवहन खर्च भी जुड़ जाता है। किसानों की भंडारण से जुड़ी इन्हीं समस्याओं को समझते हुए देश के कृषि वैज्ञानिकों ने पूसा फार्म सनफ्रिज का निर्माण किया है। इसकी स्थापना हर गांव में की जा सकती है।

जानिए क्या है पूसा फार्म सनफ्रिज और कैसे करता है काम

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए 'पूसा फार्म सन फ्रिज' कोल्ड-स्टोरेज विकसित किया है। यह कोल्ड स्टोरेज सौर ऊर्जा से संचालित है और इसे स्थापित करने में सिर्फ एक बार लागत लगानी होती है। भंडारण की यह सुविधा हर गांव के किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। सबसे खास बात यह है कि 'पूसा फार्म सन फ्रिज' कोल्ड-स्टोरेज के संचालन के लिए अलग से बिजली या किसी प्रकार की रासायनिक बैटरी की आवश्यकता नहीं होती है। इसकी छत पर सौर पैनल लगे हैं, जिनकी क्षमता पांच किलोवाट है। इसमें तीन किलोवाट ऊर्जा का उपयोग, कोल्ड स्टोरेज में लगे 1.2 टन के एयर कंडीशनर को चलाने के लिए किया जाता है।

दिन के समय सौर ऊर्जा से इसका एसी चलता है जबकि रात के समय इसमें मौजूद ठंडे पानी को एक नई तकनीक से छत पर सर्कुलेट किया जाता है। जिससे तापमान संतुलित रहता है। पूसा फार्म सनफ्रिज को तैयार करने में करीब आठ लाख रुपये की लागत आती है। ‘पूसा फार्म सन फ्रिज’को एक जगह से दूसरी जगह भी आसानी से स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके निर्माण में कंक्रीट की जगह, सिर्फ मेटल फ्रेम और प्लेट्स का इस्तेमाल होता है। जिन्हें अलग-अलग करना और किसी दूसरी जगह ले जाकर, इसे फिर से लगाना काफी आसान होता है।

2 से 5 टन तक सब्जियों के भंडारण की क्षमता

'पूसा फार्म सन फ्रिज' कोल्ड-स्टोरेज में दो से पांच टन तक फल, सब्जियों और फूलों सहित अन्य कृषि उत्पादों का भंडारण किया जा सकता है। इसका साइज 3x3x3 मीटर होता है। इसका तापमान दिन में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तथा रात में 8-10 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसे किसान की सुविधा के अनुसार खेत या गांव के किसी भी साफ-सुथरे हिस्से में स्थापित किया जा सकता है। 

पूसा फार्म सन फ्रिज की स्थापना के लिए कहां करें संपर्क

भारत में किसानों की सुविधा के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा संस्थान) ने ‘पूसा फार्म सनफ्रिज’का निर्माण किया है। यह एक खास तरह की ‘शीत भंडारण’तकनीक (Cold Storage Technique) है। इस सनफ्रिज में किसान अपनी उपज जैसे अनाज, दाल, फल, सब्जियां और अंडे आदि स्टोर कर सकते हैं। इसे  भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि इंजीनियरिंग विभाग की प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. संगीता चोपड़ा और उनकी टीम ने अमेरिका की ‘मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी’के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर बनाया है और अब तक कई गांवों इसे स्थापित कर चुकी है। अगर आप भी पूसा फार्म सन फ्रिज की स्थापना अपने गांव में करना चाहते हैं तो नई दिल्ली स्थित पूसा के कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें