गैस सिलेंडर सब्सिडी : इन महिलाओं को मिलेगा 450 रुपए में सिलेंडर, ऐसे उठाएं लाभ

जानें, किन महिलाओं को मिलेगा गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ और किन को नहीं

सरकार ने महिलाओं को नए साल से पहले ही तोहफा 450 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा कर दी है जिसकी शुरुआत एक जनवरी 2024 यानि नए साल से होने वाली है। नए साल से राज्य की महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। चुनावी घोषणा-पत्र में अपने किए गए वादे को पूरा करते हुए राज्य सरकार के नए मुख्यमंत्री ने गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान कर दिया है।

राज्य सरकार की सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत महिलाओं को सस्ती कीमत पर गैस सिलेंडर का लाभ प्रदान किया जाएगा। गैस सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए महिलाओं को योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसके लिए पात्रता और शर्तें निर्धारित की गई है। सब्सिडी पैसा सीधा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

450 रुपए में सिलेंडर के लिए क्या है सरकार की योजना

दरअसल राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से 500 रुपए में महिलाओं को गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी। इसके जवाब में भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले अपना घोषणा-पत्र 450 रुपए की कीमत में गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को गैस सिलेंडर देने की घोषणा की। अब सत्ता में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद इसे पूरा किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों टोंक जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबांधित करते हुए पात्र लाभार्थी को सस्ता सिलेंडर देने का वादा पूरा करने का ऐलान किया। साथ ही अब सरकार एक जनवरी 2024 से इस योजना को लागू करने जा रही है।

महिलाओं को अब कितनी होगी रसोई गैस सिलेंडर पर बचत

जैसा कि आपको पता है कि राज्य की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार राज्य की महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की गारंटी दे रही थी। इसके लिए गारंटी कार्ड भी दिए गए थे, लेकिन अब सत्ता परिवर्तन के साथ यह योजना बंद हो गई है। अब भाजपा सरकार की ओर से 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इससे राज्य की महिलाओं को रसोई गैस सब्सिडी पर अब पहले की अपेक्षा अब 50 रुपए की बचत होगी।

किन महिलाओं को मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर

450 रुपए में सिलेंडर का लाभ राज्य की उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनके पास पीएम उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन है। इसके अलावा चुनिंदा बीपील परिवारों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। वहीं अन्य लोगों को गैस सिलेंडर पहले की तरह ही निर्धारित बाजार मूल्य 903 रुपए में ही मिलता रहेगा। ऐसे में यदि आपके पास उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर है तो आपको 450 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा।

किस तरह मिलेगा 450 रुपए में सिलेंडर

जिन पीएम उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ मिल रहा है, उन्हें गैस सिलेंडर खरीदते समय गैस एजेंसी को सिलेंडर की पूरी बाजार कीमत का भुगतान करना होगा। इसके बाद आपके खाते में सरकार की ओर से सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। यह सब्सिडी लाभार्थी महिलाओं को साल में कुल 12 सिलेंडरों पर दी जाएगी।

450 रुपए में सिलेंडर पाने के लिए क्या करना होगा

यदि आप भी बीपीएल परिवार के अंतर्गत आते हैं और तो आप भी 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर के लिए आवेदन करना होगा। आपके द्वारा भरें गए आवेदन की जांच की जाएगी। फार्म के साथ संलग्न किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपका उज्जवला योजना में आपको फ्री में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही आपको 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर का लाभ भी मिल सकेगा। ऐसे में इस योजना का लाभ लेन के लिए उज्जवला योजना में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

450 रुपए के सिलेंडर के लिए कहां और कैसे कराएं योजना में रजिस्ट्रेशन

यदि आप भी 450 रुपए में सिलेंडर पाना चाहते हैं तो आपको उज्जवला योजना में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आपको अपनी नजदीकी एलपीजी गैस एजेंसी से उज्जवला योजना का फॉर्म लाना होगा। अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी होंगी। अब पूर्ण रूप से भरे फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच करने होंगे। अब इस कम्पीट फॉर्म को संबंधित एलपीजी कंपनी में जमा कराना होगा जिस कंपनी का आपको सिलेंडर लेना है। इस तहर आपका रजिस्ट्रेशन उज्जवला योजना के तहत हो जाएगा और आप 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्राप्त कर पाएंगे।

450 रुपए में गैस सिलेंडर देने वाली योजना (उज्जवला योजना) में कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

यदि आप उज्जवला योजना के लिए पात्रता रखते हैं तो आप इस योजना में आवेदन करके 450 रुपए में सिलेंडर प्राप्त सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उज्जवला योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर सकते हैं

  • सबसे पहले आपको पीएम उज्जवला योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर Apply For New Ujjwala 2.0Connection के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको उस कंपनी का चयन करना होगा जिससे आप नया कनेक्शन प्राप्त करना चाहते हैं।
  • पोर्टल पर इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के विकल्प दिए गए हैं, आपको इनमें से एक को चुनना है।
  • विकल्प का चयन करने के बाद आप उस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां कंपनी के होम पेज नए उज्जवला लाभार्थी कनेक्शन का विकल्प चुनना होगा और अपने स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर का पता लगाना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करनी होंगी जैसे आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर आदि सहित अन्य जानकारियां भरनी होगी।
  • अब इस पूर्णरूप से भरे फार्म को एक बार फिर से चेक कर लें और अंत में सबमिट का बटन दबा कर इसे भेज दें।
  • इस तरह आपका प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और इसके बाद आप भी 450 रुपए में सिलेंडर का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

योजना में आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

यदि आप पीएम उज्जवला योजना 2.0 में आवेदन के तहत आवेदन करनार चाहती हैं तो आपको इसके लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। योजना में आवेदन के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
  • महिला का आयु प्रमाण-पत्र
  • महिला का बीपीएल कार्ड
  • महिला का राशन कार्ड जिसमें उसका नाम दर्ज हो
  • बैंक खाता विवरण, इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
  • बीपीएल सूची प्रिंट जिसमें आवेदनकर्ता का नाम हो।

योजना का लाभ लेने के लिए किन शर्तों का करना होगा पालन-

यदि आप भी पीएम उज्जवला योजना 2.0 के तहत आवदेन करना चाहती हैं तो आपको योजना के लिए निर्धारित की गई पात्रता व शर्तों का पालन करना होगा। उज्जवला योजना के लिए पात्रता और शर्तें इस प्रकार से हैं-

  • योजना में आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार राशन कार्ड में पहले से गैस क्नेक्शन नहीं होना चाहिए।

450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर की खास बातें

  • 450 रुपए में गैस सिेलेंडर की योजना का लाभ राज्य की बीपीएल परिवार की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • उज्जवला योजना से जुड़ी महिलाएं 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगी।
  • योजना के तहत प्रति माह एक रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाएगी। इस तरह साल में कुल 12 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • रसोई गैस सिलेंडर लेते समय लाभार्थी महिला को गैस सिलेंडर की बाजार कीमत चुकानी होगी।
  • सब्सिडी का पैसा सीधा लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।  
  • संख्या ज्यादा हुई तो बाजार रेट पर ही सिलेंडर मिलेगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें